Alpha से लेकर Baby Do Die Do तक, इस हफ्ते थिएटर और OTT पर धमाल मचाएंगी ये 4 बड़ी फिल्में और वेब सीरीज

Hindi Movies Releasing This Week: अगर आप इस हफ्ते कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए शानदार विकल्प मौजूद हैं. बड़े पर्दे पर हाई-ऑक्टेन एक्शन से लेकर OTT पर कॉमेडी, सस्पेंस और क्राइम ड्रामा तक, इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज मिलने वाला है. आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली मच अवेटेड फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में.

Hindi Movies Releasing This Week

Alpha

रिलीज डेट: 3 जुलाई 2026
कहां देखें: सिनेमाघरों में

इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल Alpha आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी दो दमदार महिला जासूसों की भूमिका निभा रही हैं, जो एक खतरनाक पूर्व मेंटर का सामना करती हैं. यह फिल्म YRF Spy Universe की पहली महिला-केंद्रित स्पाई फिल्म है, जिसमें एक्शन, सस्पेंस और बड़े स्तर का सिनेमाई एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा.

फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इसमें आलिया भट्ट और शरवरी के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन (स्पेशल अपीयरेंस) भी नजर आने वाले हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

Baby Do Die Do

रिलीज डेट: 3 जुलाई 2026
कहां देखें: सिनेमाघरों में

अगर आपको साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर पसंद हैं, तो Baby Do Die Do आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. फिल्म में हुमा कुरैशी एक मूक और बधिर कॉन्ट्रैक्ट किलर की भूमिका निभा रही हैं, जो मुंबई के अंडरवर्ल्ड में अपनी खतरनाक जिंदगी बिता रही है. कहानी में मनोवैज्ञानिक सस्पेंस और डार्क ह्यूमर का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा.

फिल्म में हुमा कुरैशी के अलावा सिकंदर खेर, चंकी पांडे और सीमा पाहवा जैसे कई मंझे हुए सितारे नजर आने वाले हैं.

Awarapan 2 Teaser: 19 साल बाद शिवम पंडित की दमदार वापसी, इमरान हाशमी ने ‘तो फिर आओ’ के साथ जगा दी पुरानी यादें

Pritam and Pedro

रिलीज डेट: 3 जुलाई 2026
कहां देखें: Jio Hotstar

मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी इस वेब सीरीज के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रहे हैं. Pritam and Pedro एक हल्की-फुल्की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जिसमें एक युवा लड़के की मजेदार जिंदगी, स्थानीय घटनाएं और कई हास्यपूर्ण परिस्थितियां देखने को मिलेंगी. इस सीरीज के जरिए हिरानी के बेटे वीर हिरानी भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं.

इस सीरीज में अरशद वारसी, वीर हिरानी, विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी और मोना सिंह जैसे कई कलाकार देखने को मिलेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

Tavvai

रिलीज डेट: 29 जून 2026
कहां देखें: Jio Hotstar

अगर आपको रहस्य और पारिवारिक ड्रामा पसंद है, तो Tavvai आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है. यह फिल्म एक परिवार के छिपे हुए राज़ और एक रहस्यमयी घटना की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हर किरदार कुछ न कुछ छिपा रहा होता है.

इस फिल्म में अर्पित रांका, भूषण प्रधान, मनोज जोशी और स्पंदना पाली भी नजर आएंगे.

इस हफ्ते क्या देखें?

एक्शन पसंद है? → Alpha

सस्पेंस और क्राइम पसंद है? → Baby Do Die Do

कॉमेडी-ड्रामा देखना चाहते हैं? → Pritam and Pedro

मिस्ट्री और फैमिली थ्रिलर पसंद है? → Tavvai

इस हफ्ते थिएटर और OTT दोनों पर दर्शकों के लिए शानदार कंटेंट उपलब्ध है. अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप बड़े पर्दे का रोमांच चुनते हैं या घर बैठे OTT पर मनोरंजन का आनंद लेते हैं.

दोस्तों, इस हफ्ते आप सबसे पहले क्या देखना पसंद करेंगे—आलिया भट्ट की Alpha, हुमा कुरैशी की Baby Do Die Do, या फिर OTT पर Pritam and Pedro?कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. 

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment