Obsession Movie Review in Hindi: प्यार और सनक की रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तान

Obsession Movie Review in Hindi: यूट्यूब प्रैंक वीडियो और सिर्फ $800 के बजट में ‘मिल्क एंड सीरीयल’ जैसी वायरल माइक्रो-बजट फिल्म बनाने वाले 26 साल के यंग डायरेक्टर करी बार्कर (Curry Barker) ने हॉरर सिनेमा को एक ऐसा नया शाहकार दिया है, जो आपके नर्वस सिस्टम को हिलाकर रख देगा. ‘ऑब्सेशन’ (Obsession) पूरे 109 मिनट तक ऑडियंस को एक ऐसी मानसिक प्रताड़ना और घबराहट से गुजारती है, जो थिएटर्स से बाहर निकलने के बाद भी आपके दिमाग में घूमती रहेगी.

Obsession Movie Storyline in Hindi: ऑब्सेशन फिल्म की कहानी

ऑब्सेशन फिल्म की स्टोरीलाइन के बारे में बात करें तो बेयर यानि कि माइकल जॉनस्टन एक म्यूजिक स्टोर में अपनी बचपन की दोस्त निक्की यानि इंडे नवारते के साथ काम करता है. निक्की उसे अपना सबसे पक्का दोस्त मानती है, लेकिन बेयर उसके हर बर्ताव को रोमांटिक इशारे के तरीके से देखता है. कहानी में नया मोड़ तब आता है जब बेयर एक क्रिस्टल शॉप से ‘वन विश विलो’ (One Wish Willow) नाम की जादुई टहनी खरीदता है. वह निक्की से अपने दिल की बात कहने की हिम्मत नहीं दिखा पाता इसलिए वो इससे विश मांगता है कि निक्की इस दुनिया में सबसे ज्यादा उसी से प्यार करे.

विश पूरी होती है और फिल्म तुरंत अपना खूंखार रूप ले लेती है. निक्की की आँखों की चमक गायब हो जाती है, और वह एक अजीब, अनियंत्रित सेक्शुअल और मानसिक सनक के साथ बेयर के सामने आ जाती है. बेयर शुरुआत में खुश होता है, लेकिन जल्द ही उसका रक्षक रूप रोंगटे खड़े करने वाले एक शिकारी में बदल जाता है. बेयर जानता है कि उसने निक्की की स्वतंत्रता छीन ली है और जब निक्की कहती है कि वह खुश है, तो बेयर का अपना डर उसे अंदर ही अंदर खाने लगता है.

फिल्म में इन दोनों के बीच आगे क्या होता है? यही फिल्म का मेन हिस्सा है. जानने के लिए आपको ये पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.

Obsession Movie Watch Full Trailer

Tuner Movie Review in Hindi: यूनिक कांसेप्ट के साथ रिलीज हुई ट्यूनर, देखें या नहीं?

Obsession Movie Review in Hindi

ऑब्सेशन फिल्म के प्लस पॉइंट्स

इंडे नवारते का जबरदस्त एक्टिंग: हॉरर प्रेमी सालों तक इंडे नवारते की इस एक्टिंग के बारे में बात करेंगे. प्यार में डूबी दीवानी और अचानक एक हिंसक जानवर जैसी सनक के बीच उनका स्विच होना रोंगटे खड़े कर देता है. उन्हें स्क्रीन पर टूटते और बिखरते देखना दर्शकों को ‘हेरिडिटरी’ में टोनी कोलेट, ‘सेंट मॉड’ में मॉर्फिड क्लार्क या ‘पजेशन’ (1981) में इसाबेल अदजानी की याद दिलाता है. उन्होंने इस रोल की क्रूरता को बिना किसी हिचकिचाहट के पर्दे पर उतारा है.

माईकल की परफॉरमेंस: माइकल जॉनस्टन ने बेयर के रूप में एक डरपोक और कायर लड़के के किरदार को बेहद काफी अच्छी तरह से निभाया है. वह कोई विलेन नहीं दिखता, वह एक आम असुरक्षित लड़का है जो खुद को पीड़ित दिखाता है, लेकिन अपनी हवस और सनक के लिए निक्की की आत्मा को बंधक बनाए रखता है.

बेहतरीन सीन्स: फिल्म में ऐसे कई सीन्स हैं जिन्हें देखकर आपके मुंह से वाओ निकलने वाला है और आप सीटियाँ बजाने वाले हो. फिल्म का एक सीन है जहाँ निक्की अंधेरे में खड़ी है और उसका चेहरा एक विकृत गुड़िया जैसा लग रहा है और वह चिल्ला रही है. वह सीन आपको सिनेमाघर में अपनी पैंट गीली करने पर मजबूर कर सकता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karthik Abhiram (@karthikabhiram)

Passenger Movie Review in Hindi: इसे देखने के बाद आप हाईवे पर किसी की मदद नहीं करेंगे! विस्तार से जानें आखिर कैसी है फिल्म ‘पैसेंजर’?

ऑब्सेशन फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स

शारीरिक और मानसिक रूप से थका देने वाली: फिल्म इतनी ज्यादा तनावपूर्ण और घुटन भरी है कि कमजोर दिल वाले दर्शकों के लिए पूरे 109 मिनट तक सिनेमाघर की सीट पर बैठ पाना बहुत मुश्किल हो सकता है. यह आपको मानसिक रूप से पूरी तरह निचोड़ कर रख देगी और इसका प्रभाव आपके दिमाग पर कई दिनों तक रहने वाला है.

निष्कर्ष

‘मिल्क एंड सीरीयल’ के बाद करी बार्कर ने साबित कर दिया है कि वे केवल एक सोशल मीडिया प्रैंकस्टर नहीं बल्कि एक जीनियस फिल्ममेकर भी हैं. अगर आप असली और रोंगटे खड़े कर देने वाले हॉरर सिनेमा के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपको बीमार, बुखार जैसा और अंदर तक झकझोर कर रख देगी. इसे मिस करना एक बड़ी भूल होगी!

Special Request:

दोस्तों, क्या आपको भी लगता है कि किसी को अपनी मर्जी के बिना खुद से प्यार करने पर मजबूर करना दुनिया का सबसे बड़ा और अदृश्य अपराध है? इंडे नवारते के इस दहला देने वाले अभिनय को देखने के लिए क्या आप इस वीकेंड थिएटर्स जा रहे हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment