Prabhas Fauzi Movie Details in Hindi: Release Date, Wiki, Plot, Cast, Budget, First Look Poster Review

Prabhas Fauzi Movie Details in Hindi: तेलुगु सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म फौजी (Fauzi) लंबे समय से चर्चा में थी. अब आखिरकार मेकर्स ने फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट और प्रभास का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज कर दिया है. वैसे तो फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन पोस्टर के आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा ट्रेंड करने लगी है.

अगर आप भी Prabhas की फिल्म Fauzi के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल से आपको काफी हद तक मदद मिल जाएगी. इसमें आपको फौजी फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट, इसका बजट, रिलीज डेट, पोस्टर से जुड़ी जानकारी भी मिलने वाली है.

Prabhas Fauzi Movie Details in Hindi

Prabhas Fauzi Release Date

मेकर्स ने आज ऑफिसियल तौर पर Prabhas की फिल्म Fauzi की रिलीज डेट को लेकर घोषणा कर दी है. बता दें, फौजी दुनियाभर के सिनेमाघरों में 3 दिसंबर 2026 को रिलीज की जाएगी. रिलीज डेट के साथ एक नया पोस्टर भी रिलीज किया है जिसमें प्रभास बेहद ही सीरियस और खून से लथपथ नजर आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Imanvi (@imanvi1013)

Prabhas Fauzi Plot

कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Fauzi एक पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म होगी जिसकी कहानी ब्रिटिश शासन के समय की होगी. फिल्म में प्रभास एक ऐसे सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं जिसकी जिंदगी वॉर और देशभक्ति में ही निकलती है. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन पोस्टर रिलीज के बाद काफी कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है.

Prabhas Fauzi Star Cast

फिलहाल फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर बताया गया है कि इसमें प्रभास के अलावा Imanvi, Mithun Chakraborty, Jaya Prada और Anupam Kher जैसे कई सितारे नजर आयेंगे. बाकी अभी ऑफिसियल जानकारी का सभी को इंतजार है.

इन सब के अलावा फिल्म का डायरेक्शन हन्नू राघवपुडी कर रहे हैं जोकि खूबसूरत विजुअल स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं. प्रभास के साथ यह इनकी पहली फिल्म है.

Haiwaan: Akshay Kumar और Saif Ali Khan की फिल्म ‘हैवान’ क्यों है खास? जानिए 10 दिलचस्प बातें

Prabhas Fauzi First Look Poster

हाल ही में प्रभास की फिल फौजी का पहला फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया जिसे देखकर कई थ्योरीज बनाई जा रही हैं.

1. खून से सना चेहरा

प्रभास के चेहरे और कपड़ों पर खून के निशान साफ़ नजर आ रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस किरदार को बड़ा संघर्ष या फिर युद्ध करना पड़ेगा.

2. शांत और गुस्सा

पोस्टर में प्रभास को बेहद ही शांत लेकिन गुस्से में देखा जा सकता है. इससे फिल्म के डार्क और इमोशनल टोन का हिंट भी मिलता है.

3. टैगलाइन

पोस्टर पर दिखाई गई “The Rebellion Begins” लाइन इस ओर इशारा करती है कि फिल्म में सिर्फ वॉर ही नहीं बल्कि विद्रोह और आजादी की लड़ाई भी देखने को मिल सकती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

क्या Baahubali जैसी होगी फिल्म?

सोशल मीडिया पर कई फैंस Fauzi की तुलना Baahubali से कर रहे हैं, लेकिन आपको बता दें कि दोनों फिल्मों की शैली अलग-अलग है. Baahubali जोकि एक काल्पनिक फिल्म थी लेकिन Fauzi वास्तविक दुनिया पर आधारित है.

क्या 2 पार्ट्स में आएगी फिल्म?

पिछले काफी समय से कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह फिल्म बड़े लेवल पर बनाई जा रही है और हो सकता है इसे 2 अलग-अलग पार्ट्स में रिलीज किया जाये. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कोई भी ऑफिसियल जानकारी साझा नहीं की है. इसलिए फिलहाल इसके बारे में कुछ भी कहना गलत होगा.

Prabhas Fauzi Budget

इकनोमिक टाइम्स, कोईमोई और मनीकण्ट्रोल जैसी कई पॉपुलर वेबसाइट ने प्रभास की फिल्म फौजी का कुल बजट 600 करोड़ रुपये बताया है. हालांकि अभी तक कोई ऑफिसियल अपडेट सामने नहीं आया है. लेकिन अगर ये सच है तो फौजी भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म साबित होने वाली है.

दीजिये अपनी राय:

प्रभास की फिल्म फौजी का फर्स्ट लुक पोस्टर देखने के बाद आपकी क्या राय है? अगर फिल्म का बजट 600 करोड़ है तो क्या बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उतनी बेहतर कमाई कर पायेगी जितना कि इससे उम्मीद लगाई जा रही है? अपनी राय जरूर दें.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment