Jailer 2 Big Update: शाहरुख के बाद अब ऋतिक रोशन के नाम पर चर्चा तेज, जानिए

Jailer 2 Big Update: सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल ‘जेलर 2’ (Jailer 2) को लेकर सिनेमा गलियारों (विशेषकर तमिल मीडिया ‘वलई पेचू’) से एक बहुत ही दिलचस्प और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार इस बार फिल्म के कैमियो और विजुअल स्केल को एक अलग ही स्तर पर ले जाने की तैयारी में हैं.

‘जेलर’ के पहले पार्ट में मोहनलाल और शिव राजकुमार के कैमियो ने जो तबाही मचाई थी, उसे देखते हुए नेल्सन इस बार बॉलीवुड के एक बड़े सुपरस्टार को जोड़ने के लिए अड़े हुए हैं.

शाहरुख खान ने क्यों छोड़ी फिल्म?

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘जेलर 2’ में एक बेहद ही सख्त सीनियर पुलिस ऑफिसर का कैमियो रोल प्लान किया गया है, जो थलाइवर (मुथुवेल पांडियन) को एक बेहद कठिन परिस्थिति से बाहर निकालता है.

Jailer 2 OTT Deal

शाहरुख खान का कमिटमेंट

शुरुआत में इस खास रोल के लिए शाहरुख खान से बात की गई थी और मिथुन चक्रवर्ती ने भी एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की थी. हालांकि, शाहरुख को अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ (King) के लिए एक स्पेशल ‘सॉल्ट एंड पेपर’ लुक में रहना है, जिसकी वजह से डेट्स और लुक को देखते हुए उन्होंने इस कैमियो से कदम पीछे खींच लिए.

Bhooth Bangla OTT Release Date: घर बैठे इस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’

पवन कल्याण ने भी कर दी ‘ना’

शाहरुख के बाद मेकर्स ने आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण को भी अप्रोच किया था, लेकिन राजनीतिक व्यस्तताओं के चलते वे भी समय नहीं निकाल पाए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Simply Mollywood (@simply.mollywood)

Jailer 2 Big Update

क्या ‘जेलर 2’ में होगी ऋतिक रोशन की एंट्री?

शाहरुख और पवन कल्याण के इनकार के बाद, मेकर्स अब बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ ऋतिक रोशन के साथ इस एक्सटेंडेड कैमियो के लिए बातचीत कर रहे हैं. नेल्सन इस किरदार को कहानी से हटाना नहीं चाहते क्योंकि यह स्क्रीन पर एक बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ साबित होने वाला है. अगर ऋतिक इस रोल के लिए हां कहते हैं, तो रजनीकांत और उनकी जुगलबंदी देखना भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा विजुअल ट्रीट हो सकती है.

स्टार-कास्ट और रिलीज डेट

फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, एसजे सूर्या, विजय सेतुपति और सूरज वेंजारामूडु जैसे कई सितारे नजर आयेंगे. इसके अलावा मोहनलाल और शिव राजकुमार अपने आइकोनिक कैमियो किरदारों को दोबारा दोहराते नजर आएंगे.

रिलीज डेट: पहले यह फिल्म जून या अगस्त में आने वाली थी, लेकिन बड़े क्लैश (लाहौर 1947) से बचने और पोस्ट-प्रोडक्शन को समय देने के लिए इसे थोड़ा आगे बढ़ाया गया है. अब ‘जेलर 2’ के 11 सितंबर 2026 (गणपति उत्सव के दौरान) सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है.

Special Request:

दोस्तों, क्या आपको लगता है कि ऋतिक रोशन का कॉप अवतार रजनीकांत के साथ वही जादू बिखेर पाएगा जो पहले भाग में मोहनलाल और शिव राजकुमार ने बिखेरा था? क्या आप शाहरुख की जगह ऋतिक को देखने के लिए एक्साइटेड हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment