Peddi Movie Plot: मुंबई में आयोजित ‘पेड्डी’ (Peddi) के एक भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए मेगा पावर स्टार राम चरण ने आखिरकार फिल्म की ट्रोलिंग और आलोचनाओं के बीच अपनी चुप्पी तोड़ी है. ट्रेलर में उनके ‘भोजपुरी लहजे’ और अजीबोगरीब कमर्शियल एलिमेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर जो बहस छिड़ी हुई थी, उस पर राम ने बहुत ही संजीदगी और गहराई से अपना पक्ष रखा है.
Peddi Movie Plot Revealed by Ram Charan
ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब राम चरण से फिल्म के विजन और इसके अनोखे किरदारों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘पेड्डी’ के पीछे एक बेहद ईमानदार और ऑर्गेनिक कहानी छिपी हुई है. उन्होंने कहा-
हमें जीने के लिए एक पहचान की जरूरत होती है. हम सभी को अपनी जिंदगी जीने और हर दिन का सामना करने के लिए किसी न किसी तरह की पहचान की जरूरत होती है. ‘पेड्डी’ एक ऐसे इंसान की कहानी है जो एक बहुत बड़े और नेक मकसद के लिए अपनी पहचान की खोज करता है. उसे किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा? वह एक ‘क्रॉसओवर एथलीट’ (रेसर, पहलवान और क्रिकेटर) क्यों बना?
किस वजह से वह ऐसा बनने पर मजबूर हुआ? पेड्डी दरअसल एक बेहद ही नेचुरल और सच्ची कहानी का एक अनोखा मिश्रण है.

क्या बदलेगा लोगों का नजरिया?
राम चरण के इस बयान के बाद फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस का नजरिया थोड़ा बदल सकता है. ट्रेलर को देखकर जहाँ लोग इसे ‘सुल्तान’ या ‘KGF’ का एक बेतुका मिश्रण बता रहे थे, वहीं राम चरण की मानें तो करैक्टर का यह मल्टी-टेलेंटेड होना कहानी की एक बड़ी जरूरत है. वह एक ‘क्रॉसओवर एथलीट’ क्यों बनता है, यही फिल्म का सबसे बड़ा रहस्य और रोमांच होने वाला है.
पेद्दी स्टार कास्ट
इस इवेंट में फिल्म की पूरी स्टार-कास्ट और उनके रोल्स पर भी चर्चा हुई. जान्हवी कपूर (फीमेल लीड) के अलावा इस स्पोर्ट्स-ड्रामा में भारतीय सिनेमा के कई दिग्गज नजर आने वाले हैं. इनमे से शिवा राजकुमार, मिर्जापुर फेम दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और बोमन ईरानी जैसे कई सितारों के नाम शामिल हैं.
View this post on Instagram
रिलीज की तारीख
वेंकट सतीश कीलारू द्वारा निर्मित और ए.आर. रहमान के संगीत से सजी यह पैन-इंडिया फिल्म 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
Special Request:
दोस्तों, राम चरण के इस बयान के बाद कि पेड्डी एक ‘सच्ची और ऑर्गेनिक कहानी’ है, क्या फिल्म को लेकर आपका नजरिया बदला है? क्या आप ‘मैदान के भगवान’ की इस पहचान की लड़ाई को ४ जून को थिएटर्स में देखना पसंद करेंगे? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.