Ramayana के मेकर्स को लगा तगड़ा झटका, Ranbir Kapoor की वायरल क्लिप ने मचाई खलबली

Ramayana Latest Update: दंगल फेम नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रामायण (Ramayana: Part 1) एक बार फिर से चर्चा में आ गई है. दरअसल फिल्म से एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है. इसी वजह से मेकर्स की धडकनें भी बढ़ गई हैं.

Ranbir Kapoor’s scene from Ramayan movie allegedly ‘leaked’

इस छोटी सी क्लिप में दावा किया जा रहा है कि Ranbir Kapoor भगवान श्रीराम के रूप में नजर आ रहे हैं. कुछ लोगों का यह भी कहना है कि ये फिल्म के ट्रेलर की क्लिप हो सकती है. हालांकि अभी तक इस क्लिप के वायरल होने के बाद मेकर्स की तरफ से कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है.

AI भी हो सकती है क्लिप

इन सब के अलावा कुछ रिपोर्ट्स का यह भी मानना है कि ये क्लिप AI भी हो सकती है. हालांकि क्लिप देखने के बाद ऐसा कह पाना सम्भव नहीं है. अब इंतजार है तो सिर्फ मेकर्स का जब वो इस मामले पर कोई कमेंट करेंगे. वैसे ये भी बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी प्रीव्यू इवेंट के दौरान दिखाए गए किसी फुटेज का हिस्सा हो सकता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ETimes (@etimes)

Toxic New Teaser रिलीज, Yash के बाद अब फीमेल स्टारकास्ट ने भी लूट ली महफ़िल

दिवाली पर आयेगी फिल्म (Ramayana)

गौरतलब है कि Ramayana: Part 1 इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी. कुछ टाइम पहले ही इसका टीज़र रिलीज किया गया था जिसे ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पोंस मिला था. अब ऑडियंस इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रही है. अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या गुल खिलाती है?

रामायण स्टारकास्ट

रामायण फिल्म के बारे में बात करें तो इसका पहला पार्ट दिवाली पर आएगा जिसमे रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, लारा दत्ता, सनी देओल, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय और राकुल प्रीत सिंह जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं.

वैसे आपको क्या लगता है, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही Ramayana की यह क्लिप असली है या AI? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment