Cocktail 2 Trailer Review: साल 2012 में आई दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की ‘कॉकटेल’ (Cocktail) आज भी अपने गानों, दोस्ती और इमोशनल गहराई के लिए युवाओं की पसंदीदा फिल्मों में से एक है. लेकिन अब, जब इसके मेकर्स इसके सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) का ट्रेलर लेकर आए हैं, तो फैंस में उत्साह से ज्यादा असमंजस और गुस्सा देखने को मिल रहा है.
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर एक बड़े विवाद और भारी ट्रोलिंग का शिकार हो गया है.
Cocktail 2 Trailer Review in Hindi
ट्रेलर की शुरुआत तीन पक्के दोस्तों के एक साथ रहने (Live-in) से होती है, जो तुरंत हमें 2012 की मूल फिल्म की याद दिलाता है. पहली नजर में यह एक जाना-पहचाना लव ट्रायंगल लगता है, लेकिन जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, कहानी बेहद अजीब मोड़ ले लेती है.

लव ट्रायंगल या ‘थ्रीसम’ का तड़का?
ट्रेलर में दिखाया गया मिस्ट्री, इमोशनल ड्रामा और रिश्तों का अजीब ताना-बाना फैंस के गले नहीं उतर रहा है. खासकर ट्रेलर में कृति सेनन का बोला गया ‘थ्रीसम’ वाला डायलॉग इस समय इंटरनेट पर सबसे बड़ा टॉकिंग पॉइंट बन गया है. मेकर्स ने फिल्म के मुख्य प्लॉट को पूरी तरह छुपा कर रखा है, जिससे ट्रेलर बेहद ही भ्रमित करने वाला लगता है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोग 2 ग्रुप में बंट गए हैं.
Cocktail 2 Public Review
सोशल मीडिया पर फूटा दर्शकों का गुस्सा
फिल्म के बोल्ड कंटेंट और थ्रीसम वाले एंगल को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स मेकर्स और स्टार-कास्ट पर जमकर निशाना साध रहे हैं. किसी ने इसे कचरा और घटिया बताया है. लोग कह रहे हैं कि मेकर्स ऐसी फिल्में कैसे बना सकते हैं? ये थ्रीसम को बढ़ावा दे रहे हैं. यह समाज के लिए खतरनाक है.
View this post on Instagram
कुछ लोगों को पसंद आया
इन सब के अलावा शाहिद कपूर के फैंस ऐसे भी हैं जिन्हें ये ट्रेलर पसंद आया है. हालांकि उन फैंस मात्रा काफी कम है. इसके अलावा कृति सेनन का रोल भी ऑडियंस को पसंद आ रहा है. वैसे भी फाइनल वर्डिक्ट तो फिल्म के आने के बाद ही दिया जा सकता है.
Alpha में ‘भारत-पाक मिशन’ नहीं बल्कि दुश्मनों को अकेले नेस्तनाबूद करेगी ‘लोन वुल्फ’ आलिया भट्ट
शाहिद कपूर दिखे मिसफिट
जहाँ दर्शकों ने रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की स्क्रीन प्रेजेंस और फ्रेश लुक की तारीफ की है, वहीं शाहिद कपूर को इस सेटअप में पूरी तरह ‘मिसमैच’ बताया जा रहा है.
Watch Cocktail 2 Movie Trailer
ओरिजिनल बेहतर थी
काफी लोगों को ये लगता है कि कॉकटेल 2 में ओरिजिनल जैसी बात नहीं है बल्कि हमें भी ऐसा ही लगता है. ओरिजिनल में सैफ अली खान, दीपिका और डायना ने बेहतरीन काम किया था और ये तिगड़ी ऑडियंस को पसंद भी आई थी. लेकिन इस बार शाहिद कपूर इस रोल में परफेक्ट नजर नहीं आ रहे हैं.
निष्कर्ष
वैसे देखा जाए तो इसमें कोई 2 राय नहीं है कि कई बार फिल्मों के ट्रेलर गुमराह करने वाले होते हैं. हो सकता है कि ‘कॉकटेल 2’ का पहला इम्प्रैशन भले ही बहुत खराब रहा हो, लेकिन थिएटर्स में रिलीज होने के बाद फिल्म अपनी कहानी से दर्शकों को चौंका दे. जैसा कि हमने कहा कि बाकी कुछ भी फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा. जोकि 19 जून को रिलीज हो रही है. अब देखना ये है कि क्या यह शाहिद, रश्मिका और कृति की तिकड़ी पुरानी ‘कॉकटेल’ के जादू को दोहरा पाएगी या फिर नहीं?
Special Request:
दोस्तों, क्या आपको भी लगता है कि बॉलीवुड अब मॉडर्न रिलेशनशिप दिखाने के नाम पर कुछ ज्यादा ही आगे निकल गया है? सैफ, दीपिका और डायना की पुरानी ‘कॉकटेल’ के सामने शाहिद, कृति और रश्मिका का यह नया अंदाज आपको कैसा लगा? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.