Jana Nayagan Release Update: तमिल सुपरस्टार Vijay की फिल्म Jana Nayagan का हर फैन इंतजार कर रहा है. लेकिन इसकी रिलीज को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिसियल अपडेट सामने नहीं आ पाया है. लेकिन हालिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की भारत रिलीज और यूनाइटेड किंगडम (UK) की रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.
Jana Nayagan UK Release Update
फिल्म के UK डिस्ट्रीब्यूटर Ahimsa Entertainment ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से जानकारी दी है कि Jana Nayagan को ब्रिटेन के सिनेमाघरों में बिना किसी कट (Uncut Version) के रिलीज किया जाएगा. अब ये उम्मीद की जा रही है कि बेशक भारत में इसे कट वेर्जन के साथ देखना पड़े लेकिन OTT पर यह अनकट वर्जन के साथ देखने को मिल सकती है.

Jana Nayagan India Release Update
अगर भारत में रिलीज की बात करें तो फिल्म को CBFC की तरफ से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने कुछ कट लगाए हैं जिसके बाद मेकर्स को काफी कुछ बदलना है लेकिन वो कौन से बदलाव हैं, उनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है.
Salman Khan की ‘Maatrubhumi’ अब 2027 में होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट
जन नायगन फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी वेत्री कोंडन नाम के एक एक्स- ऑफिसर और दोषी ठहराए गए आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है. वह एक बच्ची को गोद लेकर उसे मजबूत और आत्मनिर्भर बनाता है. इसी दौरान देश पर एक बड़ा खतरा मंडराता है और फिर वेत्री को वापस मैदान में उतरना पड़ता है.
THE HONOURABLE CHIEF MINISTER OF TAMIL NADU. C JOSEPH VIJAY. #JanaNayagan in UK cinemas July 24 — uncut, 15-rated. All the action, all the mass, all the Thalapathy craze, exactly as it was meant to be seen. One last time 🔥🔥🔥@actorvijay @KvnProductions @PharsFilm… pic.twitter.com/c6YCX6mvDJ
— Ahimsa Entertainment (@ahimsafilms) July 12, 2026
Jana Nayagan फिल्म में विजय के अलावा Pooja Hegde, Bobby Deol, Mamitha Baiju, Prakash Raj, Priyamani और Sunil भी नजर आने वाले हैं. अब देखते हैं कि भारत में ये फिल्म कब रिलीज होती है.
आप ‘Jana Nayagan’ का कौन-सा वर्जन देखना पसंद करेंगे. भारत में रिलीज होने वाला सेंसर वर्जन या फिर ओटीटी पर अनकट वर्जन? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए.