Mirai Movie Review in Hindi: हनुमान (Hanu-Man) की अपार सफलता के बाद तेलुगु स्टार तेजा सज्जा फिर से सिनेमाघरों में वापसी कर चुके हैं. आज सिनेमाघरों में तेजा सज्जा (Teja Sajja) की मच अवेटेड फिल्म मिराय (Mirai) रिलीज हो चुकी है जिसे Karthik Gattamneni ने डायरेक्ट किया है. वैसे तो ये एक तेलुगु फिल्म है लेकिन इसे Hindi, Tamil, Malayalam, Kannada, Bengali, Marathi और Chinese भाषा में भी रिलीज किया गया है. खैर, आइये मिराय के बारे में जानते है और देखते हैं कि आखिर कैसी है फिल्म मिराय?

Mirai Movie Storyline in Hindi – मिराय फिल्म की कहानी
मिराय फिल्म की स्टोरीलाइन के बार में बात करें तो फिल्म में उन 9 पवित्र ग्रंथों के बारे में दिखाया गया है जिन्हें सदियों पहले, कलिंग युद्ध के रक्तपात के बाद से परेशान होकर सम्राट अशोक ने बंद करके अपने सबसे वफादार संरक्षकों को सौंप दिए थे. इसके बाद कई पीढ़ियों बाद यानि कि साल 2000 में अंबिका यानि कि श्रिया सरन जोकि नौवें ग्रंथ की संरक्षक है, उसे ऐसा आभास होता है कि महावीर लामा यानि कि मंचू मनोज एक निर्दयी व्यक्ति है और वो इन सभी ग्रंथों पर कब्ज़ा करना चाहता है.
अंबिका की लाख कोशिशों के बावजूद महावीर उनमें से कुछ ग्रंथों को जब्त कर लेता है लेकिन कुछ अभी भी बाकी हैं. इसी दौरान अंबिका एक बड़ा फैसला लेती है और फिर एंट्री होती है हैदराबाद के एक लापरवाह अनाथ, वेधा प्रजापति यानि कि तेजा सज्जा की जोकि इस कहानी से जुड़ जाता है. अब क्या वेधा, महावीर को रोक पाएगा? महावीर उन सभी ग्रंथों को पाने के लिए इतना लालायित क्यों है? इन सब के अलावा सबसे ज़रूरी बात ये कि आखिर मिराय क्या है? अंत में इस अच्छाई और बुराई की लड़ाई में किसकी जीत होगी? इन सारे सवालों के जवाब आपको फिल्म में मिल जायेंगे.
Ek Tha Tiger फिर से होगी रिलीज, खुश हो जायेंगे Salman Khan के फैंस
Watch Mirai Movie Full Trailer in Hindi
Mirai Movie Review in Hindi
Mirai Movie Plus Points – मिराय फिल्म के प्लस पॉइंट्स
फिल्म में प्लस पॉइंट्स काफी सारे हैं. सबसे पहले तो स्टार कास्ट की परफॉरमेंस के बारे में बात करें तो तेजा सज्जा ने एक बार फिर से दिखा दिया कि वो एक बेहतरीन कलाकार हैं. हनुमान के बाद मिराय में उन्होंने जी जान से मेहनत की है. फर्स्ट हाफ में एक बेपरवाह नौजवान के रूप में और सेकंड हाफ में जिम्मेदारी निभाते हुए एक योद्धा के तौर पर सामने उभर कर आते हैं. इनके अलावा मांचू मनोज एक खलनायक के रूप में जबरदस्त लगे हैं. उनके शानदार डायलॉग्स और खतरनाक अवतार लोगों को खूब पसंद आने वाला है.
वहीँ दूसरी ओर श्रिया सरन का रोल छोटा जरूर है लेकिन प्रभावशाली है और इस छोटे से रोल में वो गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं.
फिल्म का क्लाइमैक्स अच्छा है, साथ में इंटरवल को भी काफी अच्छा ब्लॉक किया है. खासकर फिल्म में वेधा की आइडेंटिटी वाला सीन और भी जबरदस्त है.
विकिपीडिया के मुताबिक फिल्म का कुल बजट 60 करोड़ रूपये बताया गया है. इसके बावजूद फिल्म के वीएफएक्स के लिए मेकर्स की तारीफ करनी होगी. फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर बढ़िया है जोकि कई सीन्स में रौंगटे खड़े कर देता है.

Mirai Movie Negative Points – मिराय फिल्म के माइनस पॉइंट्स
अब मिराय फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स के बारे में बात करते हैं. फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी प्रेडिक्टेबल है. देखते हुए आपको एहसास हो जायेगा कि आगे क्या होने वाला है. लेकिन फिल्म की स्पीड काफी तेज है इसलिए आपको ये बोर नहीं करेगा. वहीँ दूसरी ओर विभा के रोल में रितिका नायक काफी अच्छी हैं लेकिन उनका रोल उतना ज्यादा नहीं दिखाया गया है बल्कि उन्हें और भी स्क्रीन स्पेस देना चाहिए था.
फिल्म में कई जगह कॉमेडी है हालाँकि कई जगह ये फिट बैठती है लेकिन कई जगह ओवर लगती है. क्योंकि एक समय पर फिल्म काफी गंभीर मोड़ पर आ जाती है जिसके बाद कॉमेडी का होना अटपटा सा लगता है और फिल्म के लिए माइनस पॉइंट भी ही है. इसके अलावा जिस तरह पूरी फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस दिखाए गए हैं उसी तरह दर्शक क्लाइमैक्स से भी उतनी ही ज्यादा बेहतर की उम्मीद रखते हैं लेकिन ऐसा नहीं है. क्लाइमैक्स और भी बेहतर हो सकता था.

फाइनल वर्डिक्ट
ओवरऑल देखा जाए तो मिराय पौराणिक कथाओं पर आधारित एक बेहतरीन रोमांचक फिल्म है जिसे आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए. इसके अलावा अगर आपको तेजा सज्जा की फिल्म हनुमान पसंद आई थी तो निश्चित तौर पर मिराय भी जरूर पसंद आएगी. खैर, फिल्मी फ्राइडे की तरफ से तेजा सज्जा (Teja Sajja) स्टारिंग‘मिराय’ (Mirai) को मिलते हैं 3.5/5 स्टार.
Special Request:
दोस्तों, अगर आपने तेलुगु फिल्म मिराय (Mirai) देख ली है तो बताइये आपको ये फिल्म कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.
Не могу не написать, надо сказать отлично сделано!!!
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
P9bet1, heard some buzz about this place. What’s the deal? Anyone got any insider tips? Maybe I’ll give it a shot. Find out more: p9bet1
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.info/fr-AF/register-person?ref=JHQQKNKN
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.