Irumudi OTT Release Date: Ravi Teja की फिल्म Irumudi ऑडियंस को काफी पसंद आई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की. सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब ये फिल्म OTT पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म को रिलीज हुए करीब 4 हफ्ते हो चुके हैं और इसी बीच इसकी डिजिटल रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है जिसके बाद रवि तेजा के फैंस के बीच ख़ुशी की लहर दौड़ गई है.

Irumudi OTT Release Date and Platform
रिपोर्ट के मुताबिक, Irumudi का OTT प्रीमियर 18 सितंबर 2026 को होगा. फिल्म को कई भाषाओं में स्ट्रीम किया जाएगा. Netflix ने अपने ऐप कैटलॉग के जरिए इसकी डिजिटल रिलीज की घोषणा कर दी है.
गौरतलब है कि इरुमुदी को सिनेमाघरों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. Irumudi ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिज़नेस किया है. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि OTT पर रिलीज होने के बाद फिल्म कितना कमाल दिखाती है.
Irumudi के बारे में
Irumudi एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन Shiva Nirvana ने किया है. फिल्म को Mythri Movie Makers ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में Ravi Teja के अलावा Priya Bhavani Shankar, Baby Nakshatra, Sai Kumar और Ajay Ghosh भी नजर आये हैं.
View this post on Instagram
अब जो लोग इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए हैं उनके लिए ये शानदार मौका है. नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म 18 सितंबर से स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी. वैसे देखा जाए तो रवि तेजा को काफी समय के बाद इतनी बड़ी कामयाबी मिली है.
दीजिये अपनी राय!
क्या आप Ravi Teja की Irumudi को 18 सितंबर को Netflix पर देखने वाले हैं? या फिर आप इसे थियेटर में देख चुके हैं? कमेंट कर के अपनी राय जरूर दें.