Akshay Kumar-Priyadarshan Movies Together: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कभी जमकर हंसाया, कभी डराया और अब एक बिल्कुल अलग अंदाज में दर्शकों के सामने आई है. Hera Pheri, Garam Masala, Bhagam Bhag, Bhool Bhulaiyaa, De Dana Dan और Khatta Meetha जैसी फिल्मों के बाद दोनों ने लंबा ब्रेक लिया.
फिर 16 साल बाद Bhooth Bangla के साथ यह जोड़ी वापस आई और अब Haiwaan में Akshay Kumar को एक बेहद खतरनाक और डार्क किरदार में देखा जा रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि Akshay Kumar और Priyadarshan ने अब तक किन-किन फिल्मों में साथ काम किया है? इनमें से कौन-सी फिल्म हिट रही और कौन-सी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी?
आइए जानते हैं Akshay Kumar-Priyadarshan की पूरी फिल्मी कहानी.

Akshay Kumar-Priyadarshan Movies Together
Hera Pheri (2000)
साल 2000 में Priyadarshan ने Akshay Kumar, Suniel Shetty और Paresh Rawal को लेकर Hera Pheri बनाई. फिल्म में Akshay Kumar ने Raju, Suniel Shetty ने Shyam और Paresh Rawal ने Baburao Ganpatrao Apte का किरदार निभाया था. आज Hera Pheri को हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है.
हालांकि रिलीज के समय यह फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर नहीं थी और बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन करने में सफल रही. लेकिन समय के साथ इसके संवाद, किरदार और कॉमेडी दर्शकों के बीच इतने लोकप्रिय हुए कि फिल्म की लोकप्रियता लगातार बढ़ती चली गई. यहीं से Akshay Kumar और Priyadarshan की शानदार कॉमेडी साझेदारी की शुरुआत हुई.

Garam Masala (2005)
करीब पांच साल बाद Akshay Kumar और Priyadarshan की जोड़ी Garam Masala में वापस आई. इस फिल्म में Akshay Kumar के साथ John Abraham भी मुख्य भूमिका में थे. फिल्म में झूठ, गलतफहमी और रिश्तों की उलझनों को Priyadarshan ने अपनी खास कॉमेडी के अंदाज में पेश किया. Akshay Kumar की कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया और Garam Masala बॉक्स ऑफिस पर हिट रही.
इस फिल्म ने साबित कर दिया कि Akshay Kumar और Priyadarshan की जोड़ी कॉमेडी में एक बार फिर कमाल कर सकती है.

Akshay Kumar as Villain: देखिये Aflatoon से Haiwaan तक अक्षय कुमार के सभी Negative Roles
Bhagam Bhag (2006)
इसके अगले ही साल दोनों ने Bhagam Bhag में फिर साथ काम किया. इस बार Akshay Kumar के साथ Govinda और Paresh Rawal भी थे. फिल्म में कॉमेडी के साथ सस्पेंस और गलतफहमियों का भी खूब इस्तेमाल किया गया. Bhagam Bhag बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और Akshay-Priyadarshan की जोड़ी को लगातार दूसरी सफलता मिली.

Bhool Bhulaiyaa (2007)
अब आया इस जोड़ी के करियर का सबसे अलग चैप्टर. साल 2007 में रिलीज हुई Bhool Bhulaiyaa में Priyadarshan ने Akshay Kumar को सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं रखा. फिल्म में कॉमेडी, हॉरर और मनोवैज्ञानिक रहस्य का मिश्रण भी देखने को मिला. Akshay Kumar ने Dr. Aditya Shrivastav का किरदार निभाया, जबकि Vidya Balan फिल्म की कहानी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा थीं.
फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और आज भी इसे Akshay Kumar और Priyadarshan की सबसे यादगार फिल्मों में गिना जाता है. हालांकि इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर अलग-अलग जगहों पर हिट और सेमी-हिट जैसे अलग-अलग दावे मिलते हैं.

De Dana Dan (2009)
इसके बाद 2009 में दोनों De Dana Dan लेकर आए. फिल्म में Akshay Kumar के साथ Suniel Shetty, Paresh Rawal और Katrina Kaif जैसे कई मंझे हुए कलाकार देखने को मिले. Priyadarshan ने एक बार फिर कई किरदारों को एक ही जगह पर लाकर गलतफहमियों और भागदौड़ से भरी कॉमेडी तैयार की. हालांकि इस बार फिल्म को पिछली सफल फिल्मों जैसा रिस्पोंस नहीं मिला और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म एवरेज रही.

Khatta Meetha (2010)
साल 2010 में Akshay Kumar और Priyadarshan की जोड़ी ने Khatta Meetha में एक अलग तरह का एक्सपेरिमेंट किया. फिल्म में कॉमेडी के साथ आम आदमी की परेशानियों और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया. Akshay Kumar ने एक ऐसे आम आदमी का किरदार निभाया जो व्यवस्था की मुश्किलों से जूझता नजर आता है.
हालांकि फिल्म को दर्शकों की तरफ से पिछली बड़ी फिल्मों जैसा शानदार रिस्पॉन्स नहीं मिला और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को एवरेज डिक्लेअर किया गया था. इसके बाद Akshay Kumar और Priyadarshan की जोड़ी लंबे समय के लिए अलग हो गई.

Bhooth Bangla (2026)
2010 के बाद Akshay Kumar और Priyadarshan ने करीब 16 साल तक साथ काम नहीं किया. फिर साल 2026 में Bhooth Bangla के साथ दोनों का लंबे समय बाद रीयूनियन हुआ. इस बार भी Priyadarshan ने अपने पुराने कॉमेडी अंदाज के साथ हॉरर का तड़का लगाया. इस वापसी को दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पोंस मिला. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म हिट रही.

Haiwaan (2026)
अब इस जोड़ी की कहानी पहुंचती है Haiwaan तक. यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें Akshay Kumar को Priyadarshan की फिल्मों वाले पुराने कॉमेडी अंदाज में नहीं देखा जा रहा. इस बार Akshay Kumar एक डार्क और खतरनाक किरदार में नजर आए हैं. फिल्म में Saif Ali Khan भी एक ब्लाइंड के किरदार में दिखाई देते हैं और कहानी दोनों के बीच टकराव पर आगे बढ़ती है.
दिलचस्प बात यह है कि Priyadarshan के मुताबिक Akshay Kumar शुरुआत में Haiwaan का हिस्सा नहीं थे. Bhooth Bangla के दौरान Akshay ने एक साइको किरदार निभाने की इच्छा जताई और इसी बातचीत के बाद Haiwaan में अक्षय की एंट्री परमानेंट होनी शुरू हो गई.
इतना ही नहीं Haiwaan, Priyadarshan की 2016 में आई Malayalam फिल्म Oppam की ऑफिसियल रीमेक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Saif Ali Khan को ओरिजिनल फिल्म देखने से भी रोका गया, ताकि वह Mohanlal की परफॉर्मेंस की नकल करने के बजाय अपने तरीके से किरदार तैयार कर सकें.
आपकी राय?
आपको Akshay Kumar-Priyadarshan की सबसे बेहतरीन फिल्म कौन-सी लगती है? अगर आपने हैवान देख ली है तो इसके बारे में भी आप अपनी राय दे सकते हैं.