Drishyam 3 से पहले भी Thriller के बादशाह थे Ajay Devgn, इन 10 फिल्मों में दिखा उनका खतरनाक अंदाज

Drishyam 3: Ajay Devgn Top 10 Thriller Films: जब भी आज Ajay Devgn का नाम थ्रिलर फिल्मों के साथ लिया जाता है, तो सबसे पहले दिमाग में Vijay Salgaonkar वाला किरदार आता है. एक ऐसा आम आदमी, जो पुलिस को अपनी बनाई कहानी में इस तरह उलझा देता है कि देखने वाला भी सोचने पर मजबूर हो जाता है कि आखिर यह आदमी इतना तेज दिमाग वाला कैसे है?

ऊपर से Vijay का शांत चेहरा और बिल्कुल सामान्य अंदाज. पुलिस लगातार सवाल पूछती रहती है और वह बिना घबराए हर सवाल का जवाब देता जाता है. यही वजह है कि Drishyam देखने के बाद लंबे समय तक लोगों के दिमाग में Vijay Salgaonkar का किरदार घूमता रहा.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि Drishyam से बहुत पहले भी Ajay Devgn कई ऐसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जहां रहस्य, अपराध, साजिश और खतरनाक किरदार कहानी का अहम हिस्सा थे? अब जब Drishyam: The Conclusion, 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली है, तो क्यों न एक बार पीछे मुड़कर देखा जाए कि Vijay Salgaonkar बनने से पहले Ajay Devgn ने थ्रिलर और क्राइम फिल्मों में क्या-क्या कमाल किया था.

Ajay Devgn Top 10 Thriller Films before Drishyam 3

Deewangee – 2002

इस लिस्ट की शुरुआत होती है Deewangee से. साल 2002 में आई इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में Ajay Devgn के साथ Akshaye Khanna और Urmila Matondkar नजर आए थे. फिल्म में Akshaye Khanna एक वकील की भूमिका में हैं, जो एक हत्या के मामले में Ajay Devgn के किरदार की मदद करने की कोशिश करता है. लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, मामला सिर्फ हत्या की गुत्थी सुलझाने तक सीमित नहीं रहता.

ऑडियंस के मन में एक नया सवाल खड़ा होने लगता है कि आखिर Ajay Devgn के किरदार पर भरोसा किया जाए या नहीं? फिल्म में Ajay Devgn ने एक बेहद अंधेरे और रहस्यमय किरदार को निभाया था. उनकी अदाकारी ने इस सस्पेंस को और मजबूत किया और यही वजह है कि Deewangee को आज भी उनके दमदार नकारात्मक किरदारों में गिना जाता है.

हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सक्सेस हासिल नहीं कर पाई, लेकिन Ajay Devgn की अदाकारी ने अपनी अलग छाप छोड़ी.

Qayamat: City Under Threat – 2003

इसके बाद नंबर आता है Qayamat: City Under Threat का. यह फिल्म आतंकवाद, साजिश और पूरे शहर पर मंडराते खतरे के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में Ajay Devgn एक ऐसे किरदार में नजर आए जो एक बड़े मिशन का हिस्सा बनता है. यहां एक्शन के साथ-साथ रहस्य और खतरे का माहौल भी देखने को मिलता है.

2000 के दशक की शुरुआत में Ajay Devgn लगातार गंभीर और दमदार भूमिकाओं में दिखाई दे रहे थे. उनका गंभीर अंदाज इस तरह के किरदारों पर खूब जंचता था. Qayamat में भी उनका यही अंदाज देखने को मिला. फिल्म में एक्शन और रोमांच के साथ शहर को बचाने की जिम्मेदारी भी कहानी का बड़ा हिस्सा थी. आज भी इसे Ajay Devgn की शुरुआती दौर की एक्शन-थ्रिलर फिल्मों में याद किया जाता है.

Khakee – 2004

अब बात उस फिल्म की, जिसमें Ajay Devgn ने ऐसा नेगेटिव किरदार निभाया जिसे भुलाना आसान नहीं है. नाम है Khakee. फिल्म में Amitabh Bachchan, Akshay Kumar, Ajay Devgn, Tusshar Kapoor और Aishwarya Rai जैसे कई बड़े सितारे नजर आये हते. फिल्म की कहानी पुलिस, आतंकवाद और अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है.

Ajay Devgn ने इसमें Yashwant Angre का किरदार निभाया था. बाहर से शांत दिखाई देने वाला यह आदमी अंदर से बेहद खतरनाक था. यही इस किरदार की सबसे बड़ी खासियत थी. उसके चेहरे पर ज्यादा गुस्सा नहीं दिखता, लेकिन उसके इरादे किसी को भी डरा सकते थे. Khakee बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी लेकिन Ajay Devgn का नेगेटिव रोल आज भी उनके यादगार किरदारों में शामिल है.

Akshay Kumar as Villain: देखिये Aflatoon से Haiwaan तक अक्षय कुमार के सभी Negative Roles

Apaharan – 2005

Prakash Jha के डायरेक्शन में बनी Apaharan, Ajay Devgn के करियर की उन फिल्मों में से है, जहां अपराध और राजनीति की दुनिया को काफी गंभीर अंदाज में दिखाया गया था. फिल्म में Ajay Devgn ने Ajay Shastri का किरदार निभाया. उनके साथ Nana Patekar भी मुख्य किरदार में थे. फिल्म में बिहार की राजनीति, अपराध और अपहरण के कारोबार की दुनिया दिखाई गई है. शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन धीरे-धीरे Ajay का किरदार ऐसी परिस्थितियों में फंसता जाता है, जहां सही और गलत के बीच का अंतर मिटने लगता है.

एक छोटी सी जरूरत धीरे-धीरे बड़ी समस्या बनती जाती है और फिर कहानी अपराध और राजनीति के ऐसे जाल में पहुंच जाती है, जहां बाहर निकलना आसान नहीं है. Apaharan बॉक्स ऑफिस पर Semi-Hit रही थी.

Omkara – 2006

अगर Ajay Devgn की गंभीर और डार्क किरदारों वाली फिल्मों की बात हो रही है, तो Omkara को भला कैसे छोड़ा जा सकता है? Vishal Bhardwaj के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म Shakespeare के पॉपुलर नाटक Othello से इंस्पायर्ड थी. Ajay Devgn ने इसमें Omi Shukla की भूमिका निभाई थी.

यहां Ajay किसी आम बॉलीवुड हीरो की तरह नजर नहीं आते. न कोई दमदार हीरो वाली एंट्री और न ही जरूरत से ज्यादा दिखावा. उनका पूरा किरदार अपने भीतर एक अलग तरह की गंभीरता लेकर चलता है. फिल्म में राजनीति, रिश्ते, धोखा और शक की कहानी है. धीरे-धीरे ये सभी चीजें मिलकर किरदारों की जिंदगी को बदल देती हैं.

Omkara को क्रिटिक्स से शानदार रिस्पोंस मिला और समय के साथ यह हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में शामिल हो गई. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को सक्सेस नहीं मिली थी, लेकिन बाद में इसे एक बेहतरीन फिल्म के तौर पर काफी सराहा गया.

Top 10 Bollywood Movies With Best Climax

Drishyam – 2015

अब आते हैं उस फिल्म पर, जिसने Ajay Devgn को थ्रिलर फिल्मों के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल कर दिया. साल 2015 में आई Drishyam में Ajay Devgn ने Vijay Salgaonkar का किरदार निभाया था. Vijay एक साधारण केबल ऑपरेटर और परिवार वाला आदमी है. न वह पुलिस वाला है और न कोई बड़ा अपराधी. लेकिन जब उसके परिवार के सामने मुसीबत आती है, तो वह अपने तेज दिमाग का इस्तेमाल करके ऐसा जाल तैयार करता है कि पुलिस भी उसमें उलझ जाती है.

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत थी उसका रहस्य और कहानी को आगे बढ़ाने का तरीका. Vijay पुलिस के सवालों का जवाब देता है और हर बार ऐसा लगता है कि अब वह फंस जाएगा. लेकिन तभी कहानी एक नया मोड़ ले लेती है. 2 अक्टूबर, 3 अक्टूबर और 4 अक्टूबर जैसी तारीखें फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा बन जाती हैं और दर्शक भी Vijay की बनाई कहानी का हिस्सा बन जाते हैं.

सबसे दिलचस्प बात यह थी कि फिल्म देखते समय दर्शकों को पुलिस से ज्यादा चिंता Vijay की होती थी. पुलिस जब भी कोई नया सवाल पूछती थी, दर्शक सोचने लगते थे कि अब Vijay इससे कैसे निकलेगा?

बॉक्स ऑफिस पर Drishyam को एवरेज डिक्लेअर किया गया था लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी बहुत ज्यादा रही. आज भी 2 अक्टूबर की बात होते ही कई लोगों को Gandhi Jayanti के साथ-साथ Vijay Salgaonkar याद आ जाता है.

Drishyam Movie Remake: Interesting Facts about Drishyam Movie and Its All 6 Remake

Raid – 2018

Raid में Ajay Devgn ने एक बार फिर सीरियस और ईमानदार अधिकारी का किरदार निभाया, लेकिन इस बार मामला हत्या की गुत्थी सुलझाने का नहीं था. वह सीधे एक बड़े कारोबारी के घर छापा मारने पहुंचे थे. फिल्म में Ajay Devgn ने Income Tax Officer, Amay Patnaik की भूमिका निभाई और उनके सामने Saurabh Shukla नजर आए.

कहानी रियल इवेंट पर बेस्ड बताई गई जिसमे Amay Patnaik ऐसा अधिकारी है जो किसी के दबाव में नहीं आता. सामने वाला कितना भी ताकतवर क्यों न हो, वह अपना काम करने से पीछे नहीं हटता. फिल्म का रोमांच इस बात में था कि छापेमारी के दौरान क्या सामने आएगा और सामने वाला खुद को बचाने के लिए क्या-क्या करेगा.

Raid बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही और इसे हिट फिल्म का दर्जा मिला. फिल्म में जबरदस्त एक्शन से ज्यादा Ajay Devgn के शांत लेकिन दबदबे वाले अंदाज ने दर्शकों को प्रभावित किया.

Drishyam 2 – 2022

साल 2022 में Vijay Salgaonkar एक बार फिर लौटे और इस बार पुलिस के सामने चुनौती पहले से ज्यादा बड़ी थी. Drishyam 2 में सवाल सिर्फ यह नहीं था कि Vijay ने क्या किया. असली सवाल यह था कि क्या वह इस बार भी अपने परिवार को बचा पाएगा? पुलिस के पास शक था, लेकिन सबसे बड़ी कमी थी सबूत की.

यही वजह थी कि कहानी में लगातार तनाव बना रहता है. दर्शकों को पता होता है कि Vijay ने क्या किया है, लेकिन फिर भी दिल उसके साथ खड़ा नजर आता है. Ajay Devgn ने एक बार फिर Vijay के शांत चेहरे और अंदर चल रहे तेज दिमाग को शानदार तरीके से पेश किया. फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया और Ajay Devgn की बड़ी सक्सेसफुल फिल्मों में शामिल हो गई.

Drishyam 2 ने यह भी साबित कर दिया कि Vijay Salgaonkar का जादू पहली फिल्म तक सीमित नहीं था.

Runway 34 – 2022

अब थोड़ा अपराध और पुलिस की दुनिया से बाहर निकलते हैं और पहुंचते हैं आसमान में. Runway 34 में Ajay Devgn ने पायलट Captain Vikrant Khanna का किरदार निभाया था. खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन भी Ajay Devgn ने ही किया था. कहानी एक एयरक्राफ्ट की आपात स्थिति और उसके बाद होने वाली जांच के आसपास घूमती है.

विमान में आखिर हुआ क्या था? पायलट का फैसला सही था या गलत? और घटना के पीछे असली सच्चाई क्या थी? फिल्म धीरे-धीरे इन सवालों के जवाब खोजती है. इसमें Amitabh Bachchan और Rakul Preet Singh भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर Runway 34 को उम्मीद के मुताबिक सक्सेस नहीं मिली और इसे फ्लॉप से भी नीचे, डिजास्टर का दर्जा मिला. फिर भी इसका सब्जेक्ट और कहानी का विचार इसे एक दिलचस्प थ्रिलर बनाता है.

Shaitaan

Shaitaan – 2024

इस लिस्ट में आखिरी नाम है Shaitaan का और यह फिल्म Ajay Devgn की थ्रिलर यात्रा को एक अलग ही दिशा में लेकर गई. अगर Drishyam में Ajay Devgn अपने परिवार को एक अपराध से बचाने की कोशिश कर रहे थे, तो Shaitaan में उनके सामने एक ऐसी ताकत थी, जिसका मुकाबला करना आसान नहीं था. Ajay Devgn ने Kabir नाम के पिता की भूमिका निभाई, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है.

वहीं R. Madhavan एक खतरनाक और रहस्यमय किरदार में नजर आए. फिल्म में अपराध और रहस्य के साथ अलौकिक डर भी शामिल था. Ajay Devgn और R. Madhavan की टक्कर फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक रही. Shaitaan ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और Ajay Devgn की सक्सेसफुल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई.

अब फिर लौट रहा है Vijay Salgaonkar

इन 10 फिल्मों को देखने के बाद एक बात तो साफ है कि Drishyam से पहले भी Ajay Devgn थ्रिलर और अपराध वाली फिल्मों में अपना दम दिखा चुके थे. लेकिन Vijay Salgaonkar का किरदार उनके लिए बिल्कुल अलग साबित हुआ. एक आम आदमी के शांत चेहरे के पीछे छिपे असाधारण दिमाग ने दर्शकों को इस तरह प्रभावित किया कि यह किरदार Ajay Devgn के सबसे लोकप्रिय किरदारों में शामिल हो गया.

अब Drishyam: The Conclusion के साथ Vijay Salgaonkar एक बार फिर सिनेमाघरों में लौट रहे हैं. इस बार उनके सामने Jaideep Ahlawat का किरदार SP Crime Branch Rajveer Singh Tomar है. वहीं Tabu की Meera Deshmukh भी अभी इस मामले से पीछे हटने वाली नहीं है. फिल्म में Prakash Raj भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे.

यानी इस बार Vijay के सामने सिर्फ पुरानी चुनौती नहीं है. एक नया खिलाड़ी भी मैदान में उतर चुका है. अब देखना यह है कि जिस आदमी ने पहले पुलिस को अपनी कहानी पर यकीन करने के लिए मजबूर कर दिया था, क्या वह इस बार भी अपने दिमाग से सबको मात दे पाएगा?

आखिर सवाल वही है…

क्या Vijay Salgaonkar इस बार भी पुलिस को चकमा देने में कामयाब होगा?

क्या उसकी बनाई हुई पुरानी कहानी अब भी उसे बचा पाएगी?

या इस बार पुलिस के पास ऐसा सबूत होगा, जो उसके पूरे खेल को पलट देगा?

और अगर आपको Ajay Devgn की इन फिल्मों में से सिर्फ एक सबसे दमदार Thriller या Crime फिल्म चुननी हो, तो आपकी पसंद कौन सी होगी?

कमेंट में अपनी पसंद जरूर बताइए.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment