Baaghi Franchise All Movies: अगर आप Tiger Shroff के फैन हैं और एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं, तो Baaghi फ्रेंचाइजी की फ़िल्में आपने जरूर देखी होंगी. साल 2016 में शुरू हुई इस फ्रेंचाइजी ने Tiger Shroff को बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्शन हीरोज में शामिल कर लिया. हालांकि Baaghi फ्रेंचाइजी की कहानी सिर्फ Tiger Shroff के जबरदस्त एक्शन तक सीमित नहीं है.
क्योंकि इसकी चार फिल्मों के साथ एक और दिलचस्प कनेक्शन बार-बार सामने आता रहा है और वो है South Cinema. मजेदार बात यह है कि Baaghi 2, जिसने फ्रेंचाइजी को सबसे बड़ा उछाल दिया, वह भी एक साउथ इंडियन फिल्म की कहानी पर आधारित थी. इसके बाद Baaghi 3 और Baaghi 4 को भी South की फिल्मों से जोड़ा गया.
तो आखिर इन चारों फिल्मों का आपस में क्या कनेक्शन है? किस फिल्म का बजट कितना था? किसने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की? कौन सी फिल्म हिट रही और कौन सी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई? और सबसे बड़ा सवाल – क्या Baaghi 5 भी आएगी?
चलिए जानते हैं Baaghi 1 से Baaghi 4 तक की पूरी कहानी, जिसमें प्यार से ज्यादा एक्शन और कहानी से ज्यादा लोगों की हड्डियां टूटती नजर आईं!
Tiger Shroff Baaghi Franchise All Movies Facts, Budget, Box Office, Trivia

Baaghi – 2016
सबसे पहले बात करते हैं Baaghi की, जो 29 अप्रैल 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में Tiger Shroff के साथ Shraddha Kapoor नजर आई थीं. इसके अलावा Sudheer Babu और Sunil Grover भी थे. फिल्म का डायरेक्शन Sabbir Khan ने किया था, जबकि Sajid Nadiadwala इसके प्रोड्यूसर थे. फिल्म की कहानी रोमांस और एक्शन के साथ मार्शल आर्ट्स पर काफी निर्भर थी और Tiger Shroff को एक ऐसे एक्शन हीरो के रूप में पेश किया गया, जो अकेले ही कई लोगों पर भारी पड़ सकता है.
क्या Baaghi South फिल्म की रीमेक थी?
यहां कहानी थोड़ी दिलचस्प हो जाती है. Baaghi को अक्सर 2004 में आई Telugu फिल्म Varsham से जोड़ा जाता रहा है. दोनों फिल्मों की कहानी और कुछ घटनाओं में समानता देखने को मिली. हालांकि Baaghi के डायरेक्टर Sabbir Khan ने इसे Varsham की ऑफिसियल रीमेक मानने से इनकार किया था.
Varsham Movie Remake: Interesting Facts about Varsham Movie & It’s all 3 Remake
इसके अलावा Baaghi के एक्शन सीन्स, खासकर क्लाइमैक्स वाला हिस्सा Indonesian फिल्म The Raid: Redemption से इंस्पायर्ड था. यानी फ्रेंचाइजी की पहली ही फिल्म से South और इंटरनेशनल एक्शन फिल्मों का कनेक्शन चर्चा में आ गया था.
Baaghi का बजट और बॉक्स ऑफिस
Baaghi का बजट अलग-अलग रिपोर्टों में करीब 35 से 40 करोड़ रुपये के बीच बताया गया है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड बिज़नेस लगभग 126-127 करोड़ रुपये के आसपास रहा. फिल्म की सफलता ने Tiger Shroff की एक्शन स्टार वाली छवि को और मजबूत किया.
अब अगली फिल्म में एक्शन का लेवल और बढ़ना था इसलिए कहानी के लिए मेकर्स ने एक बार फिर South Cinema का दरवाजा खटखटाया.

Baaghi 2 – 2018
साल 2018 में आई Baaghi 2 ने पूरी फ्रेंचाइजी की दिशा ही बदल दी. इस बार Tiger Shroff के साथ Disha Patani नजर आईं. फिल्म में Manoj Bajpayee, Randeep Hooda, Prateik Babbar और Deepak Dobriyal जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे. फिल्म का डायरेक्शन Ahmed Khan ने किया था.
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका एक्शन ही नहीं, बल्कि इसकी कहानी भी थी. Baaghi 2 की कहानी 2016 में रिलीज हुई Telugu फिल्म Kshanam से इंस्पायर्ड थी. यानी फ्रेंचाइजी में South Cinema का कनेक्शन एक बार फिर दिखाई दिया. लेकिन इस बार नतीजा बहुत बड़ा रहा.
Kshanam Movie Remake – Interesting Facts about Kshanam Movie & It’s all 3 Remake
Baaghi 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
Baaghi 2 का बजट अलग-अलग रिपोर्टों के अनुसार करीब 60 करोड़ रुपये के आसपास बताया गया था. फिल्म ने भारत में लगभग 165 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया, जबकि दुनियाभर में इसका कारोबार करीब 255 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
फिल्म को ब्लॉकबस्टर डिक्लेअर किया गया और यह Tiger Shroff के करियर की बड़ी सफल फिल्मों में शामिल हो गई. यही वह फिल्म थी जिसने Baaghi फ्रेंचाइजी को एक अलग लेवल पर पहुंचा दिया.

Baaghi 3 – 2020
इसके बाद 6 मार्च 2020 को Baaghi 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई. Tiger Shroff के साथ इस बार Shraddha Kapoor की वापसी हुई. फिल्म में Riteish Deshmukh, Ankita Lokhande, Jaideep Ahlawat, Vijay Varma और Jackie Shroff भी नजर आए.
डायरेक्शन की जिम्मेदारी एक बार फिर Ahmed Khan ने संभाली. इस बार फिल्म की कहानी का कनेक्शन 2012 में आई Tamil फिल्म Vettai से था. हालांकि Baaghi 3 में मेकर्स ने कुछ बदलाव किये थे.
Vettai Movie Remake: Interesting Facts about Vettai Movie and It’s all 5 Remake
Baaghi 3 का बजट और कलेक्शन
Baaghi 3 के बजट करीब 80 से 100 करोड़ रुपये के आस पास बताया गया है. फिल्म ने भारत में लगभग 93 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया, जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड बिज़नेस रहा था करीब 137 करोड़ रुपये.
गौरतलब है कि जिस दौरान यह फिल्म रिलीज हुई थी उस समय देशभर में COVID-19 की महामारी चल रही थी इसका इफ़ेक्ट भी फिल्म की कमाई पर देखने को मिला था. Bollywood Hungama ने इसे Semi-Hit बताया है.

Baaghi 4 – 2025
Baaghi 4 के बारे में बात करें तो ये 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस बार Tiger Shroff के साथ Sanjay Dutt, Sonam Bajwa और Harnaaz Sandhu नजर आए. फिल्म का डायरेक्शन A. Harsha ने किया और यहां फिर वही सवाल सामने आया कि क्या इस बार भी फिल्म साउथ की रीमेक थी?
Baaghi 4 को 2013 में आई Tamil एक्शन थ्रिलर Ainthu Ainthu Ainthu, जिसे 555 के नाम से भी जाना जाता है, इसी से इंस्पायर्ड बताया गया. ओरिजिनल फिल्म में Bharath, Chandini Sreedharan और Erica Fernandes मुख्य भूमिकाओं में थे. कई ट्रेड जानकारों ने बागी 4 को अनऑफिसियल रीमेक बताया गया.
Baaghi 4 का बजट और बॉक्स ऑफिस
Baaghi 4 का बजट करीब 80 से 120 करोड़ रुपये के बीच बताया गया है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करें तो Bollywood Hungama के मुताबिक दुनियाभर में फिल्म ने करीब 66 करोड़ रुपये का कारोबार किया. Baaghi 4, फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों जैसी बॉक्स ऑफिस सफलता हासिल नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर इसे फ्लॉप करार दिया गया.
Baaghi 5 आएगी या नहीं?
अब सबसे बड़ा सवाल. क्या Baaghi 5 बनेगी? फिलहाल Baaghi 5 की कोई ऑफिसियल घोषणा नहीं हुई है. न इसकी पक्की रिलीज डेट सामने आई है. मौजूदा जानकारी में Baaghi 4 को चौथी और अंतिम कड़ी के रूप में भी लिस्ट किया गया है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि भविष्य में फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाया ही नहीं जा सकता.
अब आप बताइए!
आपको Baaghi फ्रेंचाइजी की कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद आई? कमेंट में अपनी राय जरूर बताइए.