Resident Evil Movie Review: हॉरर और सर्वाइवल फिल्मों के शौकीनों के लिए Resident Evil ने एक बार फिर सिनेमघरों में दस्तक दे दी है. यह फ्रेंचाइजी लंबे समय से अपनी डरावनी दुनिया, खतरनाक जीवों और जबरदस्त एक्शन के लिए जानी जाती है. मेकर एक बार फिर से तैयार हैं और फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. हालांकि इस बार फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार फिल्म में कहानी को पुराने किरदारों के बजाय नए चेहरों को लिया गया है.
फिल्म के डायरेक्टर Zach Cregger, जो Weapons जैसी फिल्म से अपनी पहचान बना चुके हैं, ने Resident Evil को बाकी फिल्मों से थोड़ा अलग अंदाज में पेश करने की कोशिश की है. नतीजा कैसा रहा? क्या यह नई फिल्म डराने में कामयाब होती है या फिर पुरानी Resident Evil फिल्मों की कमी महसूस होती है? आइए डिटेल में जानते हैं.
Resident Evil Movie Plot in Hindi
फिल्म की कहानी Bryan नाम के एक मेडिकल कुरियर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार Austin Abrams ने निभाया है. Bryan एक अस्पताल में एक पार्सल पहुंचाता है और उसका इरादा है कि अपना काम खत्म करके अपनी गर्लफ्रेंड Michelle के पास वापस लौट जाए. लेकिन तभी Dr Maria Stokes उसे एक ऐसा काम देती हैं, जिसके लिए वह मना नहीं कर पाता. दरसल एक पार्सल है जिसे Raccoon City General Hospital तक पहुंचाना है और इसके लिए Bryan को काफी अच्छी रकम मिलती है.
Sardar 2 Movie Review in Hindi: 2-2 Karthi के बावजूद भी कमजोर पड़ी सरदार 2, पढ़ें पूरा रिव्यू
इसके बाद Bryan की वह रात शुरू होती है, जिसे वह शायद जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा. क्योंकि इस जर्नी में उसे कुछ अजीब जीव दिखाई देने लगते हैं. शुरुआत में ये जीव मदद मांगते हुए नजर आते हैं, लेकिन कुछ ही समय में साफ हो जाता है कि उनका इरादा कुछ और है. इसी वजह से अब सिर्फ पार्सल पहुंचाने का काम ही नहीं बल्कि खुद को बचाना भी है. फिल्म में आगे क्या होता है? इसके लिए आपको थियेटर जाना होगा.
View this post on Instagram
Resident Evil Movie Review in Hindi
Resident Evil Movie Plus Point (Hindi)
Zach Cregger और Shay Hatten की कहानी फिल्म की बड़ी ताकतों में से एक है. कहानी Resident Evil की Original दुनिया के भीतर रहती है, लेकिन इसमें एक नया अंदाज भी देखने को मिलता है. फिल्म को इस तरह से तैयार किया गया है कि ऐसा महसूस होता है जैसे आप को वीडियो गेम देख रहे हों. एक के बाद एक खतरे आते रहते हैं और इसी वजह से फिल्म कहीं पर बोरिंग नहीं लगती.
सर्वाइवल के साथ-साथ फिल्म में कई जगह हॉरर भी देखने को मिलेगा. यही चीज दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखती है. फिल्म का क्लाइमैक्स भी काफी रोमांचक है और कहानी को बढ़िया सी एंडिंग देता है. फिल्म में हिंसक और खून-खराबे वाले सीन्स जरूर हैं, लेकिन वे सिर्फ चौंकाने के लिए नहीं डाले गए हैं. कहानी की जरूरत के हिसाब से उनका इस्तेमाल किया गया है.
Resident Evil Movie Negative Point (Hindi)
फर्स्ट हाफ काफी अच्छा है और तेजी से आगे बढ़ता है वहीँ पर दूसरे पार्ट में स्क्रिप्ट थोड़ी थोड़ी कमजोर पड़ जाती है. कई जगह सीन जरूरत से लंबे हैं. सेकंड हाफ के कहानी की रफ़्तार काफी धीमी पड़ जाती है. फिल्म में कई जगह दर्शकों को हंसाने की कोशिश की गई है जोकि इस तरह की फिल्मों के लिए सही फैसला नहीं है.
Zach Cregger ने फिल्म में काफी कुछ नया दिखाया है. इसलिए इस सीरीज के जो पुराने फैंस हैं उन्हें ये बात शायद पसंद ना आये.
भारत में फिल्म देखने वाले दर्शकों के लिए स्क्रीन के नीचे दिखाई देने वाली बड़ा आकार की शराब और धूम्रपान विरोधी चेतावनी भी कई बार परेशानी पैदा कर सकती है. अगर इसका आकार थोड़ा छोटा होता तो पर्दे पर चल रही घटनाओं पर ध्यान देना ज्यादा आसान रहता.
View this post on Instagram
Resident Evil देखें या नहीं?
कुल मिलाकर Resident Evil एक ऐसी हॉरर-सर्वाइवल फिल्म है, जो अपने नए अंदाज और वीडियो गेम वाले कांसेप्ट के चलते एक बार जरूर देखी जा सकती है. फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी एंटरटेनिंग है लेकिन सेकंड हाफ ख़त्म होने से पहले ही कुछ ऑडियंस थियेटर छोड़कर जा सकते हैं.
Resident Evil Rating: 3.5/5
दीजिये अपनी राय!
अगर आपने ये फिल्म देलख ली है तो बताइए Resident Evil का यह नया वीडियो गेम जैसा अंदाज पसंद आएगा? या फिर इस सिरीज को ओरिजिनल फ़िल्में ज्यादा अच्छी थीं? कमेंट में अपनी राय जरूर दें.