Ustaad Bhagat Singh की रिलीज डेट कन्फर्म, जानें कब आएगा ट्रेलर?

Ustaad Bhagat Singh New Update: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता पॉवरस्टार पवन कल्याण के फैंस के लिए एक शानदार खबर सामने आई है. उनकी मोस्ट अवेटेड एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ (Ustaad Bhagat Singh) रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. हरीश शंकर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 26 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिलहाल, फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है.

Ustaad Bhagat Singh New Update

ट्रेलर और म्यूजिक को लेकर बड़ा अपडेट

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स फैंस के उत्साह को बढ़ाने के लिए एक बड़ी योजना बना रहे हैं. खबर है कि फिल्म का धमाकेदार थिएट्रिकल ट्रेलर मार्च के दूसरे या तीसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है. इससे पहले, फिल्म का दूसरा सिंगल ‘ऑरा ऑफ उस्ताद’ (Aura of Ustaad) इसी महीने 22 फरवरी को रिलीज होने जा रहा है. माना जा रहा है कि इस गाने के साथ ही फिल्म के प्रमोशन और अपडेट्स का सिलसिला लगातार शुरू हो जाएगा.

Ranveer Singh की ‘Dhurandhar 2’ से नहीं डरते Yash, ‘Toxic’ की रिलीज डेट पर लिया बड़ा फैसला!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RVCJ Telugu (@rvcj_telugu)

स्टार कास्ट और तकनीकी टीम

मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए श्रीलीला और राशि खन्ना मेन लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी. फिल्म की कहानी दशरथ ने लिखी है, जबकि संगीत की जिम्मेदारी ‘रॉकस्टार’ देवी श्री प्रसाद (DSP) को सौंपी गई है. इन सब के अलावा फिल्म में आशुतोष राणा, पार्थिबन, गौतमी और ‘KGF’ फेम अविनाश जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं.

बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदें

‘गब्बर सिंह’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद, निर्देशक हरीश शंकर और पवन कल्याण की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आयेगी. यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म से रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है. फिल्म का एक्शन और पवन कल्याण का स्वैग निश्चित तौर पर ऑडियंस को पसंद आने वाला है.

Special Request:

दोस्तों, आपको पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह से कितनी उम्मीदें हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment