Ramayana First Review Out: भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे भव्य फिल्म ‘रामायण’ ने अपनी रिलीज की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. 23 फरवरी 2026 (सोमवार रात) को लॉस एंजिल्स के सिनेमार्क प्लाया विस्टा में इस फिल्म के ‘फर्स्ट कट’ की एक प्राइवेट टेस्ट स्क्रीनिंग रखी गई. ‘द वीक’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस स्क्रीनिंग ने फिल्म के लिए उम्मीदों को कई गुना बढ़ा दिया है.
Ramayana First Review Out
स्क्रीनिंग और शुरुआती रिव्यू
इस स्पेशल शो में 18 से 60 साल की उम्र के लोगों को इनवाईट किया गया था, जिनमें फिल्म छात्र और इंडस्ट्री प्रोफेशनल शामिल थे. बताया जा रहा है शुरुआती फीडबैक बेहद ही पॉजिटिव रहा है.
रूटेड स्टोरीटेलिंग: दर्शकों ने फिल्म की कहानी कहने के तरीके की जमकर तारीफ की. उनका मानना है कि फिल्म आधुनिक होते हुए भी अपनी भारतीय जड़ों से गहराई से जुड़ी हुई नजर आई.
शानदार विजुअल्स: फिल्म के ‘विजुअल इफेक्ट्स’ (VFX) को ‘गार्गेंटुआन’ और ‘मॉन्स्ट्रस’ बताया गया है, जो कि हॉलीवुड लेवल के हैं.

दुनिया का सबसे बड़ा बजट और तकनीकी टीम
फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा (प्राइम फोकस और ऑस्कर विजेता DNEG के प्रमुख) इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर तैयार कर रहे हैं.
बजट: फिल्म का बजट ₹835 करोड़ से भी ज्यादा का बताया जा रहा है, जो इसे भारत की सबसे महंगी फिल्म बनाता है.
VFX पर खास ध्यान: रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अभी भी लगभग 300 दिनों का VFX का काम बाकी है, ताकि रिलीज के समय इसे एक परफेक्ट विजुअल स्पेक्टेकल बनाया जा सके.
संगीत का महासंगम: फिल्म के लिए दो ऑस्कर विनर, एआर रहमान और हैंस ज़िमर एक साथ आए हैं. रहमान ने इस म्यूजिक जर्नी को “Terrifying” और “Complicated” बताया है क्योंकि वे सदियों पुरानी परंपरा को एक आधुनिक वैश्विक ध्वनि देने की कोशिश कर रहे हैं.
Namit Malhotra’s Ramayana: The Introduction | Nitesh Tiwari | Ranbir, Yash, Hans Zimmer & AR Rahman
रणबीर कपूर, यश और सनी देओल की जोड़ी
फिल्म की स्टार कास्ट भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे दमदार कास्ट मानी जा रही है:
-
- रणबीर कपूर: भगवान श्रीराम के रूप में.
- साई पल्लवी: माता सीता के रूप में.
- यश: रावण के शक्तिशाली अवतार में.
- सनी देओल: भगवान हनुमान की भूमिका में.
- रवि दुबे और लारा दत्ता: लक्ष्मण और कैकेयी के किरदारों में.
View this post on Instagram
रिलीज का मेगा प्लान
‘रामायण’ को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसे दुनियाभर में 40,000 से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है.
रिलीज़ डेट की बात करें तो रामायण पार्ट 1, दिवाली 2026 (नवंबर) में और इसका दूसरा पार्ट यानि कि रामायण पार्ट 2 दिवाली के मौके पर ही साल 2027 में रिलीज किया जायेगा.
Special Request:
दोस्तों, नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायण से आपको कितनी उम्मीदें हैं? क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिछले सभी रिकार्ड्स तोड़ पायेगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.