Scream 7 Movie Review in Hindi: हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए ‘स्क्रीम 7’ (Scream 7) का इंतजार खत्म हो गया है. सिडनी प्रेस्कॉट एक बार फिर ‘घोस्टफेस’ के आतंक का सामना करने के लिए लौट आई हैं. गौरतलब है कि ‘स्क्रीम’ फ्रैंचाइजी अपनी डरावनी कॉल्स और नकाबपोश कातिल के लिए जानी जाती है. इस बार डायरेक्टर केविन विलियमसन खुद निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं जिन्होंने इस सीरीज की पिछली फिल्मों को लिखा भी है.
Scream 7 Movie Storyline in Hindi: स्क्रीम 7 फिल्म की कहानी
फिल्म की शुरुआत सिडनी प्रेस्कॉट यानि कि नीव कैंपबेल से होती है, जो अब अपने पति मार्क यानि कि जोएल मैकहेल और बेटी टैटम यानि कि इसाबेल मे के साथ इंडियाना के एक शांत शहर में रहती है. सिडनी अपनी खौफनाक यादों को पीछे छोड़कर एक कॉफी शॉप चला रही है, लेकिन वह अपनी बेटी को लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव भी है.
सब कुछ ठीक चल रहा होता है लेकिन तभी ‘घोस्टफेस’ कॉलेज के एक प्ले रिहर्सल के दौरान हमला कर देता है और टैटम के दोस्तों की बेरहमी से हत्या कर देता है. सिडनी को एक अजनबी का वीडियो कॉल आता है, जिसका चेहरा 30 साल पहले उसे मारने की कोशिश करने वाले ‘स्टू माकर’ से मिलता जुलता है. मजे की बात ये है कि सभी उसे मरा हुआ मान चुके हैं.
इन सभी मामलों के चलते सिडनी का परिवार शहर छोड़ने की कोशिश करता है. लेकिन ये भी उनके लिए इतना आसान नहीं होता. क्योंकि घोस्टफेस उनके घर में ही हमला कर देता है. इसके बाद गेल वेदर्स यानि कि कोर्टनी कॉक्स जैसे कई पिछली फिल्मों के पुराने किरदारों की वापसी होती है, जिससे कहानी में और भी रोमांच बढ़ जाता है. आगे क्या होता है, इसके लिए आपको ये पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.
Watch Scream 7 Full Movie Trailer
Dhurandhar 2 Runtime: क्या 4 घंटे के करीब होगी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2?
Scream 7 Movie Review in Hindi
Scream 7 Movie Positive Points : स्क्रीम 7 फिल्म के पॉजिटिव पॉइंट्स
स्क्रीम 7 फिल्म के पॉजिटिव पॉइंट्स के बारे में बात करें तो केविन विलियमसन ने निर्देशक के रूप में फिल्म में डर का माहौल बनाए रखने की अच्छी कोशिश की है. फिल्म की शुरुआत बहुत ही डरावनी है और कॉलेज में होने वाली हत्याएं दर्शकों की धड़कनें बढ़ा देती हैं. फिल्म की सबसे बड़ी मजबूती इसका ‘मेटा-ह्यूमर’ जिसमे खुद का ही मजाक उड़ाया जाता है. मां-बेटी के बीच का इमोशनल बॉन्ड काफी अच्छा है. प्री-क्लाइमेक्स काफी रोमांचक है जिसकी वजह से आप स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाएंगे.
इस फिल्म में नीव कैंपबेल की वापसी फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. उन्होंने एक बार फिर से ये साबित किया है कि ‘सिडनी’ के किरदार को उनसे बेहतर कोई और नहीं निभा सकता. कोर्टनी कॉक्स हमेशा की तरह अपनी भूमिका में चमकती हैं. बाकी स्टार कास्ट ने भी अपनी-अपनी जगह अच्छा काम किया है.
View this post on Instagram
Scream 7 Movie Negative Points : स्क्रीम 7 फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स
हालांकि फिल्म में डरावने सीन्स अच्छे हैं, लेकिन इसका क्लाइमेक्स काफी कमजोर और बचकाना लगता है. कातिल की पहचान और कत्ल करने की वजह उतनी प्रभावशाली नहीं है जितनी उम्मीद की जा रही थी.
Conclusion : निष्कर्ष
कुल मिलाकर, ‘स्क्रीम 7’ में कई ऐसे सीन्स हैं जो आपको सचमुच डरा देंगे. अगर आप इस सीरीज के फैन हैं तो आपको सिडनी को दोबारा एक्शन में देखकर मजा आएगा. हालांकि, कमजोर एंडिंग और कुछ बेतुके सीन्स की वजह से ये फिल्म आपको निराश कर सकती है. इंडिया में इसकी फैन फॉलोइंग उतनी अच्छी नहीं है. इस वजह से यहाँ पर इसकी कमाई गिनी चुनी ही हो पायेगी.
Special Request:
दोस्तों, अगर आपने हॉरर फिल्म ‘स्क्रीम 7’ देख ली है तो बताइये आपको ये फिल्म कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.