Dhurandhar 2 First Review: भारतीय सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (RGV) ने ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर जो कहा है, उसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी है. रिलीज से चंद घंटों पहले आए इस रिव्यू ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर पागलपन और भी बढ़ा दिया है.
मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने मंगलवार रात फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी और उसके बाद सोशल मीडिया (X) पर एक ऐसा रिव्यू दिया जिसे पढ़कर हर कोई हैरान है. उनके अनुसार, ‘धुरंधर 2’ भारतीय सिनेमा के लिए एक नया ‘बेंचमार्क’ सेट करने वाली है.

Dhurandhar 2 First Review is Out Now
क्या कहा RGV ने?
शोले से भी बड़ी: RGV ने बोल्ड स्टेटमेंट देते हुए कहा कि ‘धुरंधर 2’, ‘शोले’ से भी 100 गुना अधिक अच्छी है. उन्होंने यहाँ तक कहा कि इस फिल्म के सामने ‘मुगल-ए-आज़म’ जैसी सदाबहार फिल्में भी “टीवी सीरियल” जैसी लगेंगी.
आदित्य धर की क्लास: उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि अब से ‘Director’ शब्द की स्पेलिंग आदित्य धर के नाम से शुरू होगी.
ग्लोबल अपील: RGV ने यहाँ तक सलाह दी कि स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन जैसे महान निर्देशकों को अपना सारा काम छोड़कर इस फिल्म का ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ देखना चाहिए.
After last nights watch of #Dhurandhar2 in terms of it’s sheer cumulative impact in every which way , whether on it’s expected collections , audience euphoria , social influences , cinematic grammar breaking , and above all the psychological audio visual impact , it will be a…
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 18, 2026
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ सुनामी
आज शाम 5 बजे से देश भर में पेड प्रीव्यू शुरू होने वाले हैं और एडवांस बुकिंग के आंकड़े पहले ही ऐतिहासिक स्तर पर पहुँच चुके हैं:
प्री-सेल्स धमाका: फिल्म ने दुनिया भर में एडवांस बुकिंग से ही ₹200 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. समय रहते ये और भी बढेगा.
रिकॉर्ड तोड़ा: ‘धुरंधर 2’ ने ‘जवान’ और ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को केवल एडवांस बुकिंग से ही चुनौती देना शुरू कर दिया है और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म पहले वीकेंड में ही कई बड़े रिकार्ड्स चकनाचूर कर देगी.
नया रिकॉर्ड: केवल पेड प्रीव्यू से फिल्म ₹42 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है, जो बॉलीवुड इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है.

CBFC के बदलाव और रनटाइम
फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म की कुल लेंथ 3 घंटे 49 मिनट है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 21 बदलावों का सुझाव दिया था, जिसमें वोइलेंस के कुछ सीन्स को थोड़ा कम किया गया है. साथ ही नोटबंदी (Demonetization) की तारीखों और पीएम के संदर्भों को लेकर कुछ फैक्चुअल सुधार भी किए गए हैं.
Special Request:
दोस्तों, आपके हिसाब से धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर सकती है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.