Dhurandhar 2 पर फिर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 18 दिन बाद फिल्म में हुए ये बड़े बदलाव

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी आंधी बनकर उभरी है जो थमने का नाम नहीं ले रही. अब यह फिल्म ‘पुष्पा 2’, ‘बाहुबली 2’ और आमिर खान की ‘दंगल’ जैसी दिग्गज फिल्मों के ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स को तोड़ने की दहलीज पर खड़ी है. सिर्फ 18 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने वाली इस फिल्म पर अब सेंसर बोर्ड की ‘कैंची’ एक बार फिर चली है.

Censor Board cuts many scene and mute dialogues also from Dhurandhar 2

dhurandhar 2 trailer

फिल्म के प्रिंट में किए गए ये बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर इस स्पाई-थ्रिलर के नए प्रिंट में सीन्स से लेकर डायलॉग्स तक में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने रिलीज के बाद फिल्म को अपडेट किया है और तकनीकी कमियों को सुधारा है.

कैमरामैन की गलती सुधारी: ‘पिंडा’ और ‘हमजा’ के बीच हुए जबरदस्त फाइट सीन के दौरान गलती से एक कैमरामैन फ्रेम में दिखाई दे गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक अपडेटेड वर्जन में अब उस फुटेज को हटा दिया गया है.

Bhooth Bangla Trailer Review: भूल भुलैया और हेरा फेरी का जबरदस्त संगमा है भूत बंगला, देखिये

गालियों पर चली कैंची: पुराने वर्जन में कुछ अपशब्द अनजाने में रह गए थे. नए प्रिंट में सेंसर बोर्ड ने कई अभद्र शब्दों को म्यूट कर दिया है.

डायलॉग्स में बदलाव: ‘ऑपरेशन लियारी’ सीक्वेंस के दौरान संजय दत्त (असलम चौधरी) के एक डायलॉग ‘LD CA Kya’ को म्यूट किया गया है. साथ ही, राकेश बेदी के सीन्स में भी अपशब्दों को हटाया गया है, हालांकि एक्टर्स के एक्सप्रेशंस को वैसा ही रखा गया है ताकि दर्शकों का अनुभव खराब न हो.
dhurandhar

CBFC के निर्देश और नए अपडेट

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म में कुल 21 बदलावों का सुझाव दिया था. इसमें आपत्तिजनक शब्दों को बदलने और कुछ सीन्स को म्यूट करने के निर्देश शामिल थे. मेकर्स ने इन बदलावों के साथ दर्शकों को एक बेहतर और ‘क्लीन’ सिनेमाई अनुभव देने की कोशिश की है.

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

भारतीय बॉक्स ऑफिस: 1000 करोड़ रुपये से अधिक.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 1622 करोड़ रुपये की बंपर कमाई.

रिकॉर्ड तोड़ कमाई और विवादों के बीच ‘धुरंधर 2’ साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की ओर तेजी से अग्रसर है. उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है.

Special Request

दोस्तों, आपके हिसाब से Dhurandhar 2 का लाइफ टाइम कलेक्शन कितना होसकता है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें. जानकरी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना बिलकुल ना भूलें, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment