Jailer 2 Update: जेलर 2 से Shah Rukh Khan हुए बाहर, क्या Pawan Kalyan को मिला ऑफर?

Jailer 2 Update: सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ (Jailer 2) को लेकर आई इस ताजा रिपोर्ट ने पूरे साउथ और बॉलीवुड में हलचल मचा दी है. ‘किंग खान’ के फिल्म से बाहर होने और ‘पावरस्टार’ की एंट्री की खबरों ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह भर दिया है. यही वजह है कि फिल्म को लेकर चर्चा और भी गरम हो गई है.

Jailer 2 Update

डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार की ‘जेलर 2’ अपनी स्टार-कास्ट को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स ने एक बहुत बड़ा बदलाव करने का मन बनाया है.

Movies releasing in August 2023 jailer

शाहरुख खान हुए बाहर

पिंकविला की पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान को ‘जेलर 2’ में एक पावरफुल पुलिस ऑफिसर के कैमियो रोल के लिए संपर्क किया गया था. हालांकि शाहरुख ने इसमें रुचि दिखाई थी, लेकिन अपनी फिल्म ‘किंग’ (King) के बीजी शेड्यूल के चलते उन्हें इसके लिए मना करना पड़ा.

Ustaad Bhagat Singh OTT Release Date: थियेटर में नहीं देखी तो यहां देखिये पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’

पवन कल्याण को हुआ ऑफर

शाहरुख के बाहर होने के बाद, अब चर्चा है कि मेकर्स ने पवन कल्याण से इस स्पेशल रोले के लिए बात की है. अगर पवन कल्याण इस रोल के लिए हां कहते हैं, तो उन्हें रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करते देखना इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा मोमेंट साबित हो सकता है.

वैसे देखा जाये तो पवन कल्याण हाल ही में ‘उस्ताद भगत सिंह’ में नजर आए थे और अभी उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट का ऑफिसियल ऐलान नहीं किया है, जिससे उनके इस कैमियो में शामिल होने की संभावना और बढ़ गई है. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी ऑफिसियल जानकारी सामने नहीं आई है.

Sunny Deol की अगली फिल्म होगी Lakhan, ‘किल’ के डायरेक्टर के साथ मचाएंगे गदर, जानिए कब होगी शूटिंग शुरू?

‘जेलर 2’ के बारे में

जेलर 2 के बारे में बात करें तो रजनीकांत एक बार फिर अपने आइकोनिक किरदार “टाइगर” मुथुवेल पांडियन के रूप में लौटेंगे. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, एस.जे. सूर्या और सूरज वेंजारामूडु भी नजर आने वाले हैं. इनके अलावा पहले पार्ट की तरह मोहनलाल और शिव राजकुमार भी अपने किरदारों को दोहराते नजर आएंगे.

रजनीकांत की आने वाली फिल्में

‘जेलर 2’ के बाद भी थलाइवर रुकने वाले नहीं हैं. इनकी एक फिल्म Thalaivar 173 है. सिबी चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित इस इमोशनल एक्शन एंटरटेनर की शूटिंग अप्रैल 2026 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है. इसमें शोभना और प्रियंका अरुल मोहन जैसे कलाकार नजर आ सकते हैं.

अगली एक अनटाइटल फिल्म है जिसमे रजनीकांत और कमल हासन एक साथ नजर आएंगे. लगभग 4 दशकों के बाद रजनीकांत और कमल हासन एक साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे, जो सिनेमा लवर्स के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है.

Special Request:

दोस्तों, आपो रजनीकांत की कौन सी फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment