Dhurandhar 2 vs Pushpa 2: पुष्पा 2 को पछाड़कर धुरंधर 2 बनी तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी खतरे में

Dhurandhar 2 vs Pushpa 2: इतिहास रच दिया गया है! आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar: The Revenge) ने वह कर दिखाया है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. सिर्फ 25 दिनों के अंदर, रणवीर सिंह और उनकी टीम ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

Everything You Need to Know Before Dhurandhar: The Revenge — A Full dhurandhar Recap

Dhurandhar 2 vs Pushpa 2 Box Office Report

‘धुरंधर 2’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए एक नया कीर्तिमान बन गई है. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन की इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाई के पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं.

Jailer 2 Update: जेलर 2 से Shah Rukh Khan हुए बाहर, क्या Pawan Kalyan को मिला ऑफर?

Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection Report

फिल्म ने अब तक कुल ₹1730.94 करोड़ (Gross) की कमाई कर ली है. अगर डिटेल में बात करें तो-

भारत (Domestic): ₹1117.75 करोड़ (Net) और ₹1318.94 करोड़ (Gross)

विदेश (Overseas): ₹412 करोड़ (Gross)

कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹1730.94 करोड़

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

‘पुष्पा 2’ को पछाड़कर अब बाहुबली 2 की बारी

‘धुरंधर 2’ ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के ₹1723.27 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है. अब यह फिल्म इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन गई है. इसका अगला टारगेट प्रभास की ‘बाहुबली 2’ (₹1800 करोड़) है, उम्मीद की जा रही है इसे यह फिल्म अगले कुछ ही दिनों में पार कर लेगी.

क्या अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ लगाएगी ब्रेक?

ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजर अब 17 अप्रैल 2026 पर है, जब अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ रिलीज होगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘धुरंधर 2’ अपनी रफ्तार बनाए रखकर ₹2000 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी या नहीं. अगर ऐसा होता है, तो आमिर खान की ‘दंगल’ का रिकॉर्ड भी खतरे में पड़ सकता है.

Special Request:

दोस्तों, Dhurandhar 2 vs Pushpa 2 में से आपको कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा बेहतर लगी? क्यायह फिल्म दंगल का रिकॉर्ड तोड़ पायेगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment