Gpopichand’s Next: माचो स्टार गोपीचंद के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! अपनी पिछली फिल्म ‘विश्वम’ के बाद, गोपीचंद अब तक के अपने सबसे बड़े और भव्य प्रोजेक्ट ‘भारतवर्ष – सागा ऑफ शूल’ (BharataVarsha – Saga of Shula) के साथ शानदार वापसी कर रहे हैं.
Gopichand33 Titled BharataVarsha
गोपीचंद ने अपनी अगली फिल्म के लिए ‘गाजी अटैक’ फेम डायरेक्टर संकल्प रेड्डी के साथ हाथ मिलाया है. फिल्म का टाइटल और इसकी पहली झलक (Glimpse) सोशल मीडिया पर रिलीज कर दी गई है जोकि एक प्राचीन और गौरवशाली युग की कहानी बयां करती है.
Jailer 2 Update: जेलर 2 से Shah Rukh Khan हुए बाहर, क्या Pawan Kalyan को मिला ऑफर?
फिल्म भारतवर्ष के बारे में
यह एक ‘पीरियड एक्शन ड्रामा’ फिल्म होगी जो भारतीय इतिहास के एक महत्वपूर्ण लेकिन भुला दिए गए चैप्टर पर आधारित है. मेकर्स ने इसे “एक गौरवशाली युग… दिग्गजों की भूमि… समय में दफन कहानी” के रूप में ऑडियंस के सामने पेश किया है.
फिल्म की पहली झलक से साफ है कि गोपीचंद एक बहुत ही शक्तिशाली और आक्रामक भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में रितु वर्मा मेन लीड एक्ट्रेस के रूप में दिखाई देंगी. उनके साथ विनोद कुमार, गावी चहल, तनिकेला भरणी और राकेश वर्रे जैसे कई मंझे हुए कलाकार भी नजर आने वाले हैं.
View this post on Instagram
‘विश्वम’ के बाद की बड़ी चुनौती
गोपीचंद की पिछली फिल्म ‘विश्वम’, जो श्रीनु वैतला द्वारा डायरेक्ट की गई थी और एक एक्शन-कॉमेडी थी, बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी. अगर आप देखना चाहें तो ‘विश्वम’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म Aha पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. ऐसे में ‘भारतवर्ष’ गोपीचंद के करियर के लिए एक बड़ा ‘गेम-चेंजर’ साबित हो सकती है, क्योंकि इसकी भव्यता और कहानी का लेवल बड़ा नजर आ रहा है.
Special Request:
दोस्तों, Gopichand की 33वीं फिल्म ‘BharataVarsha’ से आपको कितनी उम्मीदें हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.