Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai First Look Out Now: वरुण धवन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है. दरअसल ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का धमाकेदार फर्स्ट लुक टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज फिल्म की नई रिलीज डेट ने दिया है. डेविड धवन ने अपने पुराने अंदाज में वापसी करते हुए दर्शकों को गर्मी की छुट्टियों का बड़ा तोहफा दिया है.
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai First Look Out Now
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर इस फिल्म फर्स्ट लुक से ही इंटरनेट पर हलचल पैदा कर दी है. आज यानि कि 14 अप्रैल को रिलीज हुए करीब एक मिनट के इस टीज़र ने साफ़ कर दिया है कि यह फिल्म 90 के दशक की डेविड धवन वाली क्लासिक कॉमेडी और आज के दौर के रोमांस का परफेक्ट मिश्रण होने वाली है.

अब और भी जल्दी रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को लेकर एक बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ खेला है:
पुरानी रिलीज डेट: 12 जून 2026
नई रिलीज डेट: 22 मई 2026
वजह: फिल्म को मई के महीने में रिलीज करके मेकर्स ‘समर वेकेशन’ और स्कूलों की छुट्टियों का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं. अब फैंस को इस फिल्म के लिए 20 दिन कम इंतजार करना होगा.
Watch Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai First Look Teaser
Gopichand अपनी 33वीं फिल्म ‘BharataVarsha’ से करेंगे धमाकेदार वापसी, कुछ ऐसी होगी फिल्म की कहानी
टीज़र की खास बातें और ‘धवन’ मैजिक
‘मैं तेरा हीरो’, ‘जुड़वा 2‘ और कुली नंबर 1 के बाद बाप-बेटे की यह जोड़ी चौथी बार साथ आ रही है. टीज़र में वरुण का वही पुराना ‘एनर्जी से भरपूर’ अवतार दिख रहा है.
फ्रेश स्टार कास्ट: पहली बार वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री पर्दे पर दिखेगी. टीज़र में मौनी रॉय की मौजूदगी ने भी फिल्म के ग्लैमर को बढ़ा दिया है.
वाइब: टीज़र पूरी तरह से रंगीन, हाई-म्यूजिक और मस्ती से भरा हुआ है, जो बिल्कुल ‘डेविड धवन स्टाइल’ की याद दिलाता है. हालांकि दर्शक कुछ नया देखना भी जरूर पसंद करेंगे और वो इसके ट्रेलर आने के बाद ही पता चलेगा.
बॉक्स ऑफिस का समीकरण
22 मई को रिलीज होने से फिल्म को जून की बड़ी फिल्मों से पहले एक ‘फ्री विंडो’ मिल जाएगी. चूंकि यह एक हल्की-फुल्की रोमांटिक-कॉमेडी (Rom-Com) है, इसलिए पारिवारिक दर्शकों के बीच इसके सुपरहिट होने की संभावना काफी ज्यादा है.
Special Request:
दोस्तों, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai First Look आपने देखा है तो बताइये आपको इस फिल्म से कितनी उम्मीदें हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.