Jailer 2 OTT Deal: सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ (Jailer 2) ने रिलीज से पहले ही इतिहास रचना शुरू कर दिया है. ‘थलाइवर’ की इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर बल्कि स्ट्रीमिंग की दुनिया में भी एक ऐसा बेंचमार्क सेट कर दिया है, जिसे पार करना किसी भी आने वाली तमिल फिल्म के लिए बड़ी चुनौती होगी.
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही ‘जेलर 2’ ने कोलीवुड (तमिल सिनेमा) के इतिहास की सबसे महंगी ओटीटी डील हासिल की है. थलाइवर का ‘टाइगर’ अवतार अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सबसे बड़ा शिकारी साबित हुआ है.
Jailer 2 OTT Deal with Amazon Prime Video
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने ‘जेलर 2’ के पोस्ट-थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स 160 करोड़ रूपये की भारी कीमत पर खरीदे हैं. आपको बता दें कि यह डील तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम सहित सभी 5 भाषाओं के लिए हुई है.

Jailer 2 Budget
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 300 करोड़ के आस पास बताया जा रहा है और सिर्फ ओटीटी डील से ही मेकर्स ने लागत का एक बड़ा हिस्सा वसूल कर लिया है.
Bhooth Bangla Movie Review in Hindi: प्रियदर्शन की शानदार कोशिश लेकिन फिर भी हो गई चूक
Top 5 OTT Deals of Tamil Film Industry
ये हैं तमिल फिल्म इंडस्ट्री की वो टॉप 5 फिल्में जिन्होंने डिजिटल राइट्स बेचकर अभी तक सबसे ज्यादा कमाई की है.
1. जेलर 2 (Jailer 2) : 160 करोड़ रूपये
2. कुली (Coolie) : 120 करोड़ रूपये
3. लियो (Leo) : 120 करोड़ रूपये
4. जन नायकन (Jana Nayagan) : 110 करोड़ रूपये
5. द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) : 110 करोड़ रूपये
‘जेलर 2’ ने रजनीकांत की ही अपनी फिल्म ‘कुली’ और थलपति विजय की ‘लियो’ को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है.
View this post on Instagram
क्यों है ‘जेलर 2’ का इतना क्रेज?
पिछला रिकॉर्ड: पहले पार्ट ने दुनिया भर में 600 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई की थी, जिससे ब्रांड वैल्यू काफी बढ़ गई है.
स्टार पावर: रजनीकांत के साथ इस बार एस.जे. सूर्या, राम्या कृष्णन और योगी बाबू जैसे कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं.
नेल्सन का विजन: पहले पार्ट की सफलता के बाद डायरेक्टर नेल्सन से दर्शकों को एक और ‘ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर’ की उम्मीद है.
जेलर 2 के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म को कलानिधि मारन (सन पिक्चर्स) प्रोड्यूस कर रहे हैं. साथ ही फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं. अगर फिल्म की रिलीज के बार में बात करें तो इस फिल्म की रिलीज डेट 12 जून 2026 फिक्स की गई है.
Special Request:
दोस्तों, जेलर 2 से आपको कितनी उम्मीदें हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.