3 Idiots Sequel: सिनेमा लवर्स के लिए इससे बड़ी खबर और कुछ नहीं हो सकती! आमिर खान ने ऑफिसियल तौर पर वह पुष्टि कर दी है जिसका इंतजार पिछले 17 सालों से हो रहा था. ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल अब केवल एक चर्चा नहीं, बल्कि एक हकीकत है और जल्दी ही इसके बारे में ऑफिसियल जानकारी मिल सकती है.
3 Idiots Sequel is on the way
आपको बता दें कि अपनी फिल्म ‘एक दिन’ (Ek Din) के प्रमोशन के दौरान आमिर खान ने ‘इडियट्स’ की वापसी पर जो खुलासे किए हैं, उन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. राजकुमार हिरानी द्वारा फरवरी में दी गई शुरुआती जानकारी के बाद, अब आमिर खान ने खुद इस प्रोजेक्ट पर मुहर लगा दी है. रेंचो, फरहान और राजू की तिकड़ी एक बार फिर हमें जीवन के बड़े सबक सिखाने के लिए तैयार है.

आमिर खान का बड़ा खुलासा
आमिर ने बताया कि वे राजकुमार हिरानी और राइटर अभिजात जोशी के साथ लगातार संपर्क में हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने फिल्म की कहानी सुन ली है और बिलकुल ही अलग और जबरदस्त है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी पहले पार्ट के करीब एक दशक के बाद की दिखाई जाएगी. इसमें दिखाया जाएगा कि रेंचो, राजू और फरहान अब अपनी जिंदगी में कहाँ हैं और उनकी दोस्ती समय के साथ कैसे बदली है.
View this post on Instagram
Jana Nayagan Release Date Locked: विजय के फैंस के लिए खुशखबरी, जन नायगन की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
काफी उत्साहित हैं आमिर
आमिर खान एक बार फिर ‘फुनसुख वांगडू’ उर्फ रेंचो के रूप में लौटने के लिए बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि सीक्वल में वही पुराना ह्यूमर और इमोशनल टच होगा जिसने मूल फिल्म को कालजयी बनाया था.
फैंस को है बेसब्री से इंतजार
‘3 इडियट्स’ ने एक पूरी पीढ़ी को अपने सपनों का पीछा करने की प्रेरणा दी थी. अब सीक्वल से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं. आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी का एक साथ आना ही इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) साबित होगी.
लेकिन क्या रेंचो की “Success के पीछे मत भागो, Excellence का पीछा करो” वाली फिलॉसफी आज के डिजिटल दौर में भी वैसी ही होगी? दर्शक यही देखने के लिए उत्सुक हैं.
वैसे आमिर खान का अपनी प्रोडक्शन फिल्म ‘एक दिन’ (Junaid Khan – Sai Pallavi) के साथ इस खबर को साझा करना यह दर्शाता है कि यह प्रोजेक्ट अब ‘टॉप प्रायोरिटी’ पर है. राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ के बाद, अब सबकी निगाहें 3 इडियट्स 2 पर टिकी हैं.
Special Request:
दोस्तों, 3 Idiots Sequel से आपको कितनी उम्मीदें हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.