Kartavya Movie Review in Hindi: ‘सैक्रेड गेम्स’ के सरताज सिंह के बाद, सैफ अली खान एक बार फिर ओटीटी (OTT) पर अपने खाकी अवतार में लौट आए हैं. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी और ‘भक्षक’ फेम डायरेक्टर पुल्कित द्वारा डायरेक्ट की गई ‘कर्तव्य’ (Kartavya) नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म के बारे में जितनी बातें हो रही थीं क्या फिल्म वाकई उतनी ही अच्छी है? आइये डिटेल में बात करते हैं.
Watch Kartavya Movie Full Hindi Trailer
Kartavya Movie Storyline in Hindi: कर्त्तव्य फिल्म की कहानी
कहानी झमली थाने के एसएचओ पवन मलिक यानि कि सैफ अली खान की है. पवन के 40वें जन्मदिन पर उसे दिल्ली से आई नामी पत्रकार रीमा दत्ता यानि कि राधिका चौहान की सुरक्षा का जिम्मा मिलता है. रीमा यहाँ ताकतवर ढोंगी बाबा आनंद श्री यानि कि सौरभ द्विवेदी के आश्रम से छोटे बच्चों के गायब होने के मामले की जांच करने आई है. लेकिन रास्ते में ही रीमा की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है.
चारों तरफ से दबाव में घिरे पवन को केस सुलझाने के लिए उसके सीनियर केशव यानि कि मनीष चौधरी से 7 दिन का टाइम मिलता है. इसी बीच पवन की पर्सनल लाइफ में भी तूफान आ जाता है. क्योंकि उसका छोटा भाई दीपक एक निचली जाति की लड़की प्रीति को लेकर भाग भाग जाता है और इसी वजह से पंचायत दोनों को जान से मारने का फरमान सुना देती है.
अब पवन को अपने भाई के लिए और समाज दोनों के लिए लड़ना है. इन दोनों मोर्चों पर एक साथ लड़ रहा पवन अपना ‘कर्तव्य’ कैसे निभाता है. यही सब जानने के लिए आपको ये पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.
View this post on Instagram
Karuppu Movie Review in Hindi: सूर्या की शानदार वापसी, फिल्म देखकर आएगी ‘सिंघम’ की याद
Kartavya Movie Review in Hindi
कर्त्तव्य फिल्म के प्लस पॉइंट्स
सैफ अली खान वन-मैन शो: सैफ अली खान ने कमजोर और बिखरी हुई स्क्रिप्ट के बावजूद अपनी एक्टिंग से फिल्म को काफी हद तक संभाला है. उनका अंदाज बेहद रियलिस्टिक और ठहराव भरा है. उनका यह लुक आपको ‘ओन्कारा’ के लंगड़ा त्यागी और ‘सैक्रेड गेम्स’ की याद भी दिलाएगा.
सपोर्टिंग कास्ट: रसिका दुगल ने पवन की पत्नी के रूप में छोटे मगर बेहद प्रभावशाली रोल में गहरी छाप छोड़ी है. संजय मिश्रा हमेशा की तरह अपने एक्सप्रेशन्स और बॉडी लैंग्वेज से फिल्म को मजबूती देते हैं. शार्प शूटर ‘हरपाल’ के रोल में युद्धवीर अहलावत का काम काफी अच्छा है.
View this post on Instagram
Maaveeran 2 Update: शिवकार्तिकेयन की इस सुपरहीरो फिल्म का बनेगा सीक्वल, प्रोड्यूसर ने दिया हिंट
कर्त्तव्य फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स
कमजोर स्क्रिप्ट: फिल्म की कहानी कुछ खास नई नहीं है. इस तरह के टॉपिक पर बॉलीवुड में ही ढेर सारी फ़िल्में बन चुकी हैं. फिल्म देखते हुए आपको बॉलीवुड की पिछली कई फिल्मों की याद आ जाएगी.
अधूरा क्लाइमेक्स: फिल्म का तीसरा पार्ट सबसे बड़ा लेटडाउन साबित होता है. एक बेहतरीन कश्मकश और बिल्ड-अप के बाद ऑडियंस, हीरो और विलेन के बीच एक कड़े टकराव की उम्मीद करते हैं, लेकिन फिल्म बहुत ही अचानक और आसानी से ख़त्म हो जाती है.
अनसुलझे सवाल: शुरुआती जांच में जिस हमलावर को पवन मार गिराता है, उसकी पहचान क्या थी? और उससे पुलिस को क्या सुराग मिला? इस पर कहानी पूरी तरह उलझी हुई है. शक्तिशाली लोगों का जो खौफ शुरुआत में दिखाया गया था, वह आखिरी हिस्से में अचानक से गायब हो जाता है.
कमजोर विलेन: ढोंगी बाबा के रूप में पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने अपना डेब्यू किया है, लेकिन उनका किरदार स्क्रीन पर बहुत ज्यादा खौफनाक या प्रभावी नहीं बन पाया. बल्कि सोशल मीडिया पर इन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है.
निष्कर्ष
‘कर्तव्य’ एक बेहतरीन सोशल-क्राइम थ्रिलर बन सकती थी, लेकिन इसका ‘जल्दबाजी में लपेटा गया’ क्लिमैक्स इसकी पूरी मेहनत पर पानी फेर देता है. इसके बावजूद, सैफ अली खान और संजय मिश्रा की बेहतरीन एक्टिंग ने इसे जितना संभाला है उतना ही सौरभ द्विवेदी इसे नीचे की तरफ ले गए हैं. अब ये आप पर निर्भर है कि आप ये फिल्म देखना चाहते हैं या फिर नहीं?
Special Request:
दोस्तों, क्या आपको भी लगता है कि ‘कर्तव्य’ का अंत अधूरा था और मेकर्स को इसके लिए एक मिड-क्रेडिट सीन या बेहतर क्लोजर देना चाहिए था? सैफ अली खान का कॉप अवतार आपको कैसा लगा? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.