Karuppu OTT Release Date: तैयार हो जाइए! इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है सूर्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘करुप्पू’

Karuppu OTT Release Date and Platform: सूर्या के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! अपनी जबरदस्त एक्टिंग और रूरल मास एक्शन के दम पर बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई करने वाली फिल्म ‘करुप्पू’ (Karuppu) अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

सिनेमाघरों में 25 सफल दिन पूरे करने के बाद, सूरिया की यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है.

suriya karuppu

Karuppu OTT Release Date and Platform

अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने ऑफिसियल तौर पर इंस्टाग्राम ऐड के जरिए फिल्म की स्ट्रीमिंग तारीख की घोषणा कर दी है.

प्लेटफॉर्म: अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)

रिलीज डेट: 12 जून 2026

भाषाएं: तमिल, तेलुगु और अन्य प्रमुख भारतीय भाषाएं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by OTT NIGHTS 🎬 (@ottnights)

Kalki 2 Big Update: कल्कि 2 की शूटिंग को लेकर आया तगड़ा अपडेट, जानें कब होगी रिलीज?

करुप्पु के बारे में

‘करुप्पू’ एक रूरल मास एक्शन ड्रामा है, जिसे आरजे बालाजी ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म सूर्या के करियर के लिए एक बड़ा ‘कमबैक’ मानी जा रही है, जिसने दुनिया भर में 300 करोड़ रूपये का जादुई आंकड़ा पार किया है.

लीड कास्ट: सूरिया के साथ त्रिशा कृष्णन मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आई हैं.

सपोर्टिंग कास्ट: फिल्म में अनघा रवि, इंद्रन्स, स्वासिका, शिवदा, सुप्रीत रेड्डी और मंसूर अली खान जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं.

क्यों देखें ‘करुप्पू’?

अगर आप सूर्या को उस ‘मास अवतार’ में देखना पसंद करते हैं जो ‘रंगस्थलम’ या ‘पुष्पा’ जैसी फिल्मों की याद दिलाता है, तो यह फिल्म आपके लिए है. फिल्म के एक्शन सीन्स और आरजे बालाजी का डायरेक्शन इसे एक परफेक्ट वीकेंड वॉच बनाता है. 25 दिनों तक थिएटर्स में हाउसफुल रहने के बाद, अब ओटीटी पर भी इसके रिकॉर्ड तोड़ व्यूअरशिप पाने की उम्मीद की जा रही है.

Special Request:

दोस्तों, क्या आपने सूरिया और आरजे बालाजी की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘करुप्पू’ को थिएटर्स में देखा था? अगर नहीं, तो क्या आप 12 जून को अमेज़न प्राइम पर इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment