Jeevan Bheema Yojana Teaser Review: बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार अरशद वारसी (Arshad Warsi) एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के लिए तैयार हैं. अपनी दमदार कॉमेडी और शानदार अभिनय के लिए मशहूर अरशद वारसी पहली बार बड़े पर्दे पर ‘डबल रोल’ (Double Role) निभाते नजर आएंगे. उनकी आने वाली डार्क-कॉमेडी क्राइम थ्रिलर ‘जीवन भीमा योजना’ (Jeevan Bheema Yojana) का ऑफिसियली ऐलान हो चुका है.
रिलीज डेट: मॉनसून 2026
डायरेक्टर: अभिषेक ढोकरा (डॉली की डोली, फ्राइडे फेम)
स्टार-कास्ट: अरशद वारसी, संजीदा शेख, विजय राज, पूजा चोपड़ा, बिजेंद्र काला.
‘मुन्ना भाई’ के सर्किट से लेकर ‘जॉली एलएलबी’ तक, अरशद वारसी ने हमेशा ही अपने किरदारों में जान फूंकी है. लेकिन ‘जीवन भीमा योजना’ उनके करियर की एक बड़ी चुनौती होने वाली है क्योंकि इसमें वे दो ऐसे हमशक्लस की भूमिका निभा रहे हैं, जिनकी जिंदगी एक खतरनाक मोड़ पर आकर टकराती है.
ARSHAD WARSI’S FIRST-EVER DOUBLE ROLE – CRIME-COMEDY THRILLER ‘JEEVAN BHEEMA YOJANA’ TEASER OUT NOW… #ArshadWarsi takes on a double role for the very first time, playing Jeevan and Bheema in the upcoming crime-comedy thriller #JeevanBheemaYojana.
Directed by Abhishek Dogra… pic.twitter.com/jMSRZYDl0r
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 8, 2026
Jeevan Bheema Yojana Teaser Review
Jeevan Bheema Yojana Plot
फिल्म की कहानी ‘जीवन’ और उनकी पत्नी ‘योजना’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कर्ज के भारी बोझ तले दबे हुए हैं. उनकी किस्मत तब पलटने वाली होती है जब उन्हें ‘भीमा’ नाम का एक ऐसा शख्स मिलता है, जो बिल्कुल जीवन जैसा दिखता है.
तभी उनके दिमाग में एक ‘फूलप्रूफ’ प्लान आता है. जीवन की मौत का नाटक करना और इंश्योरेंस क्लेम (बीमा) के पैसों से अपना कर्ज चुकाना. लेकिन यह प्लान तब पूरी तरह बिगड़ जाता है जब उन्हें पता चलता है कि जिस व्यक्ति (भीमा) को वे मरा हुआ समझ रहे थे, उसके संबंध एक खतरनाक ‘डायमंड स्मगलिंग नेटवर्क’ से जुड़े हैं. यहीं से शुरू होता है अपराध, धोखे और डार्क ह्यूमर का एक पागलपन भरा सफर.
अरशद वारसी की आने वाली फ़िल्में
अरशद वारसी के लिए साल 2026 काफी व्यस्त रहने वाला है. ‘जीवन भीमा योजना’ के अलावा, वे अगले दो महीनों में ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘प्रीतम पेड्रो’ और ‘धमाल 4’ जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे. इसके साथ ही, फैंस उन्हें मच अवेटेड ‘गोलमाल 5’ में भी देखने के लिए बेताब हैं.
Special Request:
दोस्तों, अरशद वारसी के सर्किट और जॉली वाले किरदारों के बाद, क्या आप उन्हें ‘जीवन बीमा योजना’ में एक साथ दो किरदारों में देखने के लिए एक्साइटेड हैं? हीरा तस्करी और इंश्योरेंस फ्रॉड का यह कॉकटेल आपको कैसा लग रहा है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.