Balan The Boy Movie Review in Hindi: ‘Manjummel Boys’ जैसी बेहतरीन फिल्म देने के बाद डायरेक्टर चिदंबरम इस बार एक बिल्कुल अलग कांसेप्ट के साथ दर्शकों के सामने आए हैं. उनकी नई फिल्म ‘Balan The Boy’ एक इमोशनल थ्रिलर है, जो एक मां और बेटे की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में इमोशन, सस्पेंस, क्राइम और रिलेशन का मिश्रण देखने को मिलता है.
हालांकि कहानी में कई दिलचस्प पहलू हैं, लेकिन क्या वास्तव में फिल्म उतनी ही अच्छी है जितना की इसके बारे में चर्चा हो रही है? आइये डिटेल में बात करते हैं.
Balan The Boy Movie Storyline in Hindi: बालन द बॉय फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक मां और उसके बेटे की है, जो अपने अतीत से बचकर नई जिंदगी बिताने की कोशिश कर रहे हैं. मां एक ऐसे अपराध के कारण जेल जा चुकी होती है, जिस दौरान वह गर्भवती थी. सजा पूरी करने के बाद वह अपने बेटे के साथ नई पहचान अपनाकर सिंपल जीवन जीने लगती है.
दोनों अपनी असली पहचान छिपाकर दुनिया से दूर रहने की कोशिश करते हैं, ताकि अतीत फिर से उनका पीछा न करे. कहानी में मोड़ तब आता है जब मां एक ग्रामीण इलाके में रहने वाली बुजुर्ग महिला की देखभाल का काम स्वीकार करती है. शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन जल्द ही हालात बदल जाते हैं और मां-बेटा एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं.
इसके बाद बेटा पुलिस के हाथों पकड़ लिया जाता है और उसकी जिंदगी में पुलिस अधिकारी पवित्रन की एंट्री होती है. क्या मां और बेटा दोबारा मिल पाएंगे? क्या उनका अतीत उनका पीछा नहीं छोड़ेगा? फिल्म देखने के बाद ही आपको इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे.
Balan The Boy Movie Watch Full Trailer
Maa Inti Bangaaram Review in Hindi: सामंथा की दमदार परफॉरमेंस, लेकिन यहाँ हुई बड़ी चूक
Balan The Boy Movie Review in Hindi
बालन द बॉय फिल्म के प्लस पॉइंट्स
फिल्म का सबसे बड़ा पॉइंट मां और बेटे का भावनात्मक रिश्ता है. डायरेक्टर ने एक ऐसी मां का चरित्र दिखाया है जो अपने बेटे की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. यह किरदार मजबूत होने के बावजूद कहीं भी बनावटी नहीं लगता. फिल्म का क्लाइमेक्स भी इसकी बड़ी उपलब्धियों में से एक है. आखिरी हिस्से में आने वाला ट्विस्ट दर्शकों को चौंका सकता है और पूरी कहानी को नए नजरिए से देखने पर मजबूर करता है.
जंगल में फिल्माए गए सीन्स बेहद खूबसूरत लगते हैं. नेचर की शांति, रहस्य और अचानक पैदा होने वाला डर, इन सभी भावनाओं को कैमरे ने शानदार तरीके से कैद किया है. कई सीन्स ऐसे हैं जो केवल अपने विजुअल्स के दम पर दर्शकों का ध्यान खींच लेते हैं.
अगर कलाकारों की परफॉरमेंस के बारे में बात करें तो यंग बालन के रूप में अधिशेषन ने बेहद ईमानदार अभिनय किया है. उनकी मासूमियत कहानी को मजबूती देती है. इनके अलावा मां के किरदार में फरज़ाना प्रभावशाली हैं. उन्होंने एक मजबूत लेकिन संवेदनशील महिला के रूप में शानदार काम किया है. वहीँ पुलिस ऑफिसर पवित्रन के रूप में जीन पॉल लाल रहस्य और तनाव का माहौल बनाने में सफल रहे हैं.
सिनेमैटोग्राफी अच्छी है जोकि कहानी के मूड को प्रभावी बनाती है. बैकग्राउंड स्कोर भी कई सीन्स में रहस्य और तनाव को बढ़ाने का काम करता है.
View this post on Instagram
Toy Story 5 Movie Review in Hindi: गैजेट्स के दौर में खिलौनों खो गए, Pixar ने दिया भावुक संदेश
बालन द बॉय फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स
फिल्म का सबसे बड़ा माइनस पॉइंट इसकी कहानी कहने का तरीका है. कहानी कई बार मर्डर मिस्ट्री और रिलेशनशिप ड्रामा के बीच झूलती रहती है, जिससे दर्शक भ्रमित हो सकते हैं कि आखिर ये किस तरह की फिल्म है. सेकंड पार्ट में आने वाला बड़ा खुलासा दिलचस्प जरूर है, लेकिन वहां तक पहुंचने का सफर कई जगह उलझा हुआ महसूस होता है. इसलिए दर्शक बीच-बीच में बोरियत महसूस कर सकते हैं.
मां के अतीत, जेल जाने की वजह और पहचान बदलने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को और भी गहराई में और इमोशनल तरीके से दिखाना चाहिए थे. यही कारण है कि भावनात्मक प्रभाव उतना मजबूत नहीं बन पाया जितना कि दर्शक उम्मीद कर रहे थे.
फिल्म में कुछ सहायक किरदार अच्छे हैं, लेकिन उनकी कहानी पूरी तरह विकसित नहीं की गई. कई बार कुछ किरदार जबरदस्ती ठूंसे हुए लगते हैं. विशेष रूप से अब्बास का किरदार, जो क्लाइमेक्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, उससे जुड़ी भावनात्मक परतों को और बेहतर तरीके से दिखाया जा सकता था.
फिल्म की एडिटिंग और स्क्रीनप्ले में थोड़ी कमी है जोकि साफ़ नजर आती है, इसे और ज्यादा संतुलित बनाया जा सकता था.
निष्कर्ष
‘Balan The Boy’ एक ऐसी इमोशनल थ्रिलर है जिसमें अच्छे विचार और दमदार प्रदर्शन तो हैं, लेकिन कमजोर राइटिंग और भ्रमित करने वाली कहानी इसे पूरी तरह बेहतरीन बनने से रोक देते हैं.
Special Request:
दोस्तों, फिल्म का सबसे प्रभावशाली हिस्सा आपके लिए क्या रहा – मां-बेटे का रिश्ता या क्लाइमेक्स ट्विस्ट? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.