Welcome To The Jungle Censor Report: बॉलीवुड की मच अवेटेड कॉमेडी फिल्म Welcome To The Jungle आखिरकार लंबे इंतजार के बाद रिलीज के लिए तैयार है. दिसंबर 2023 में फ्लोर पर जाने के बाद कई प्रोडक्शन चुनौतियों का सामना करने वाली इस मल्टीस्टारर फिल्म को रिलीज से पहले एक बड़ा झटका लगा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को रिलीज की अनुमति देने से पहले 18 कट्स और बदलाव करने के आर्डर दिए हैं. इसके बावजूद फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है.
Welcome To The Jungle Censor Report

18 कट्स के बाद मिली रिलीज की मंजूरी
डायरेक्टर अहमद खान के दिरेक्टियो में बनी इस फिल्म का रनटाइम लगभग 2 घंटे 44 मिनट बताया जा रहा है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई ऐसे डायलॉग्स और सीन्स पर आपत्ति जताई, जिन्हें राजनीतिक, संवेदनशील या आपत्तिजनक माना गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म से “पानी ऑफ कश्मीर” और “देश की टट्टी” जैसे डायलॉग पूरी तरह हटाने के लिए कहा गया.
Baby Do Die Do Trailer Review: हुमा कुरैशी का सबसे खतरनाक अवतार, YRF की Alpha से होगी टक्कर
बदले गए कई डायलॉग्स
CBFC के आर्डर के बाद फिल्म में कई डायलॉग्स में बदलाव किया गया है.
“गोरखा रेजिमेंट” को बदलकर “तुम आर्मी से हो?” किया गया.
“जनरल” शब्द की जगह “ऑफिसर” या “सर” का उपयोग किया गया.
“काला पैदा हुआ है… कोयला है” डायलॉग को बदलकर “सादा पैदा हुआ है… नमूना हुआ है” किया गया.
“अजरुद्दीन” नाम को बदलकर “अल्लाउद्दीन” कर दिया गया.
अंग्रेजी शब्द “Screwed” को भी सबटाइटल्स से हटाया गया.
View this post on Instagram
दिशा पटानी और जैकलीन फर्नांडिस के कुछ सीन्स हटाए गए
फिल्म में एक्ट्रेस दिशा पटानी और जैकलीन फर्नांडिस से जुड़े कुछ सीन्स पर भी सेंसर बोर्ड की कैंची चली है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बिकिनी सीक्वेंस, कुछ क्लोज-अप शॉट्स और गानों में मौजूद कुछ डांस मूवमेंट्स को हटाने या मॉडिफाई करने के आदेश दिए गए.
दमदार स्टारकास्ट बनी चर्चा का विषय
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल स्टारकास्ट है. Welcome To The Jungle में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और फरीदा जलाल जैसे कई पॉपुलर सितारे नजर आएंगे. इतने बड़े कलाकारों का एक साथ आना फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा रहा है.
क्या बॉक्स ऑफिस पर चलेगा Welcome का जादू?
Welcome फ्रेंचाइज़ी की पिछली फिल्मों को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था. ऐसे में तीसरे पार्ट से भी काफी उम्मीदें हैं. हालांकि सेंसर बोर्ड द्वारा किए गए बड़े बदलावों के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है. कॉमेडी, एक्शन और स्टार पावर से भरपूर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर सकती है, लेकिन अंतिम फैसला दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा.
Special Request:
दोस्तों, क्या आपको लगता है कि 18 कट्स के बाद फिल्म की एंटरटेनमेंट वैल्यू प्रभावित हो सकती है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.