Eetha Movie: आखिर कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर? जिनके संघर्ष और साहस की कहानी लेकर आ रही हैं श्रद्धा कपूर

Eetha Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस Shraddha Kapoor काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं और इस बार वह एक बेहद चुनौतीपूर्ण और प्रेरणादायक किरदार निभाती नजर आएंगी. उनकी आने वाली बायोपिक फिल्म ‘Eetha’ का पहला टीज़र हाल ही में सिनेमाघरों में दिखाया गया, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना दिया है.

Shraddha Kapoor turns into Vithabai Narayangaonkar for Eetha Movie

फिल्म में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की लोककला जगत की महान हस्ती Vithabai Bhau Mang Narayangaonkar की भूमिका निभा रही हैं. टीज़र सामने आने के बाद कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर विठाबाई नारायणगांवकर कौन थीं और उन्हें इतना सम्मान क्यों दिया जाता है?

कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर?

विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर मराठी लोक रंगमंच की सबसे पॉपुलर कलाकारों में से एक थीं. उन्हें प्यार से ‘तमाशा सम्राज्ञी’ (Queen of Tamasha) भी कहा जाता था. उनका जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ था, जहां पीढ़ियों से लोककलाओं का प्रदर्शन किया जाता था. उन्होंने अपना पूरा जीवन महाराष्ट्र की पारंपरिक लोककलाओं लावणी और तमाशा को समर्पित कर दिया.

उस दौर में महिला कलाकारों को समाज में सम्मान की नजर से नहीं देखा जाता था, लेकिन विठाबाई ने तमाम सामाजिक बाधाओं का सामना करते हुए अपनी कला को नई पहचान दिलाई.

एक घटना जिसने उन्हें बना दिया अमर

विठाबाई के जीवन की सबसे चर्चित घटना आज भी लोगों को प्रेरित करती है. कहा जाता है कि एक मंचीय प्रस्तुति के दौरान, जब वह गर्भावस्था के अंतिम चरण में थीं, तभी उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. लेकिन उन्होंने कार्यक्रम को बीच में रोकने से इनकार कर दिया. वह कुछ समय के लिए मंच के पीछे गईं, बच्चे को जन्म दिया और फिर वापस मंच पर लौटकर अपना प्रदर्शन पूरा किया.

यह घटना उनकी कला के प्रति समर्पण और जुनून का सबसे बड़ा उदाहरण मानी जाती है.

Toxic Release Date Update: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, खुश हो जायेंगे फैंस

क्यों खास है Eetha?

फिल्म ‘Eetha’ विठाबाई नारायणगांवकर के लगभग पांच दशकों लंबे संघर्ष, सफलता और कला यात्रा को दिखाएगी. फिल्म केवल एक कलाकार की कहानी नहीं होगी, बल्कि यह उन सामाजिक चुनौतियों और भेदभाव को भी सामने लाएगी जिनका सामना विठाबाई ने जीवनभर किया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

श्रद्धा कपूर का नया अवतार

टीज़र में श्रद्धा कपूर का लुक और बॉडी लैंग्वेज देखकर साफ महसूस होता है कि उन्होंने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की है. उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदारों में माना जा रहा है. फिल्म में दर्शकों को श्रद्धा का एक बिल्कुल अलग और अनदेखा रूप देखने को मिल सकता है.

Cocktail 2 में Pulkit Samrat का सरप्राइज कैमियो बना ऑडियंस के लिए खास तोहफा

दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ कई अनुभवी कलाकार भी नजर आएंगे. इनके अलावा फिल्म में Randeep Hooda, Nana Patekar, Mohammed Zeeshan Ayyub और Siddharth Jadhav जैसे कई मंझे हुए सितारे नजर आयेंगे. फिल्म का डायरेक्शन Laxman Utekar कर रहे हैं जबकि इस फिल्म को Maddock Films के बैनर तले बनाया गया है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है. ‘Eetha’ 28 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. टीज़र को मिले पॉजिटिव रिस्पोंस को देखते हुए सभी को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.

Special Request:

दोस्तों, क्या आपको लगता है कि श्रद्धा कपूर इस चुनौतीपूर्ण किरदार के साथ अपने करियर का बेस्ट दे सकती हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment