Spider-Man: Brand New Day Ending Explained in Hindi: आखिर में क्या हुआ? Jean Grey की एंट्री ने बदल दिया सब कुछ

Spider-Man: Brand New Day Ending Explained (Hindi): मार्वल की टॉम हॉलैंड स्टारिंग नई फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ सिर्फ एक सुपरहीरो एडवेंचर नहीं है, बल्कि MCU के फ्यूचर की दिशा भी तय करने वाली है. फिल्म का क्लाइमेक्स कई बड़े खुलासे करता है. पीटर पार्कर की जिंदगी एक बार फिर बदल जाती है. X-Men की एंट्री भी MCU में हो गई है. अगर आपने फिल्म देख ली है और इसकी एंडिंग को लेकर आपके मन में सवाल हैं, तो आइए इनके बारे में डिटेल में बात कर लेते हैं.

ध्यान दें: इस आर्टिकल में फिल्म के स्पॉइलर मौजूद हैं.

Spider-Man: Brand New Day Ending Explained in Hindi

Jean Grey की असली पहचान ने किया हैरान

फिल्म के बीच में सबसे बड़ा खुलासा होता है कि Sadie Sink का किरदार कोई साधारण लड़की नहीं, बल्कि वो असल में Jean Grey है. शुरुआत में सभी ने देखा था कि वह टेलीपैथिक शक्तियों से दूसरे लोगों के दिमाग को कण्ट्रोल करती रहती है, इसलिए उसकी असली पहचान छिपी रहती है. इसके बाद Damage Control उसे एक हाई-टेक फैसिलिटी में कैद कर देता है और वहीँ पर उसकी शक्तियों को दबाने वाली मशीन लगाई जाती है. उसी समय उसकी सच्चाई सभी के सामने आती है.

फिल्म का असली विलेन कौन है?

फिल्म का मेन विलेन Bill Metzker निकलता है, जो असल में म्यूटेंट्स से नफरत करता है. वह ये भी बताता है कि उसने Jean Grey पर कई खतरनाक एक्सपेरिमेंट किए ताकि वह उसकी शक्तियों की नकल कर सके. इतना ही नहीं, वह यह भी बताता है कि Jean की बहन Sara Grey भी इसी वजह से मारी गई थी. यह सच सुनने के बाद ही Jean पूरी तरह टूट जाती है और फिर उसका गुस्सा बेकाबू हो जाता है.

Spider-Man: Brand New Day Movie Review in Hindi

क्या है V-Max का रहस्य?

Sara Grey मरने से पहले अपने पीछे सिर्फ एक सुराग छोड़ती है—”V-Max”. बाद में पता चलता है कि यह किसी इंसान का नाम नहीं है बल्कि उस बिल्डिंग के वेंटिलेशन सिस्टम का एक कोड होता है. जैसे ही इस बारे में Jean को पता चलता है वो अपना कण्ट्रोल खो देती है और पूरी फैसिलिटी में मौजूद लोगों को अपनी शक्तियों से रोक देती है. तभी वह Metzker को मारने का फैसला कर लेती है.

Spider-Man का सबसे बड़ा संघर्ष

फिल्म में देखने को मिलता है कि Jean Grey की मानसिक शक्तियां लगभग सभी लोगों को काबू कर लेती हैं लेकिन वो Spider-Man पर पूरी तरह से काबू नहीं कर पाती. हालांकि, Jean एक बार स्पाइडर मैन को कण्ट्रोल कर के उसे The Hand नाम के खतरनाक ग्रुप के पास भेज देती है जहाँ पर स्पाइडरमैन को अकेले लड़ना पड़ता है. लेकिन इसी दौरान पीटर एक बड़ा फैसला लेता है और अपने शरीर पर लगी उस डिवाइस को हटा देता है जो उसकी स्पाइडर शक्तियों को कण्ट्रोल कर रही होती है. इससे उसकी ताकत तो बढ़ जाती है, लेकिन उसका गुस्सा और आक्रामक स्वभाव भी बाहर आने लगता है.

Spider-Man: Brand New Day Movie Review in Hindi

Aunt May की सीख ने जीन को बदला

फिल्म देखते हुए जब भी लगता है कि Spider-Man अब Jean से लड़ाई करेगा, तभी वह कुछ अलग करने लगता है. वह Jean को अपनी Aunt May की यादें बताता है. वह समझाता है कि अलग होना कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत है. Aunt May की यही सीख Jean के दिल को छू जाती है और वो पहली बार अच्छा महसूस करती है. जीन को लागत है कि वह अकेली नहीं है और इसी वजह से उसका गुस्सा धीरे-धीरे शांत होने लगता है.

Punisher की एंट्री ने बदला गेम

ऐसा लगता है कि सब कुछ ठीक है लेकिन तभी Punisher दूर से स्नाइपर शॉट चला देता है. उसका निशाना Jean Grey होती है, लेकिन Spider-Man बीच में आ जाता है. गोली पीटर को लग जाती है और वो घायल हो जाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony Pictures IN (@sonypicturesin)

Jean Grey ने बचाई Spider-Man की जान

पीटर की हालत बेहद खराब है लेकिन Jean उसे मरने नहीं देती. वह अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करके उसकी जान बचाती है. रात में उसकी मदद करने के बाद वो बिना बताये सुबह चुपचाप वहाँ से निकल जाती है. इसी दौरान जीन को एक बस में बैठकर Professor Xavier’s School की तरफ जाते हुए दिखाया गया है. यही से अंदाजा लगाया जा सकता है कि X-Men अब ऑफिसियल तौर से MCU में एंट्री ले चुके हैं.

Ned ने आखिरकार Peter को कैसे पहचाना?

ये फिल्म का सबसे इमोशनल सीन है. दरसल पीटर जब हॉस्पिटल से ठीक होने के बाद फिर से सिंपल जिंदगी शुरू करने की कोशिश करता है तभी उसकी मुलाकात एक स्टोर में Ned से होती है. No Way Home के बाद Ned अपनी सारी यादें खो चुका था और वह Peter को पहचानता नहीं था. लेकिन तभी पीटर अपने पुराने दिनों वाला सीक्रेट हैंडशेक दोहराता है. शुरुआत में Ned कुछ नहीं समझ नहीं पाता, लेकिन अचानक उसे कुछ याद आटा है और वो धीरे से कहता है – “Peter?”

फिल्म यहीं पर खत्म होती है लेकिन इससे इतना अनुमान लगाया जा सकता है कि फ्यूचर में इन दोनों की दोस्ती फिर से हो सकती है.

Ramayana Trailer Breakdown (Hindi): रणबीर लगे बेहतर लेकिन रावण बने यश ने लूट ली पूरी महफिल

Spider-Man: Brand New Day बदलेगी MCU का भविष्य?

फिल्म की एंडिंग देखकर ऐसा कह सकते हैं कि Marvel अब Multiverse से आगे बढ़कर Mutants और X-Men Saga की शुरुआत करने जा रहा है. Jean Grey की एंट्री, Punisher की मौजूदगी और Ned की यादों का लौटना आने वाली फिल्मों की ओर एक इशारा है. इतना ही नहीं कई थियोरी ये भी कहती हैं कि इन सभी घटनाओं का असर Avengers: Doomsday और Avengers: Secret Wars जैसी फिल्मों में भी देखने को मिल सकता है.

निष्कर्ष

अंत में हम यही कह सकते हैं कि Spider-Man: Brand New Day का क्लाइमेक्स सिर्फ एक सुपरहीरो की जीत की कहानी नहीं है. यह Peter Parker के इमोशनल सफर, Jean Grey की एंट्री और MCU के अगले बड़े चैप्टर की नींव रखती है. इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि मार्वल आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

FAQs

Q1. Spider-Man: Brand New Day में Jean Grey कौन है?
फिल्म में Sadie Sink ने Jean Grey का किरदार निभाया है, जो X-Men की सबसे शक्तिशाली म्यूटेंट्स में से एक है.

Q2. क्या X-Men अब MCU का हिस्सा हैं?
हाँ, फिल्म एंडिंग साफ संकेत देती है कि X-Men की ऑफिसियल शुरुआत MCU में हो चुकी है.

Q3. क्या Ned को आखिर में Peter याद आ जाता है?
फिल्म इसका स्पष्ट जवाब तो नहीं देती, लेकिन एंड में यह संकेत मिलता है कि उसकी कुछ यादें लौटने लगी हैं.

Q4. क्या फिल्म का Avengers: Doomsday से कनेक्शन है?
फिल्म कई ऐसे संकेत छोड़ती है जो MCU की आने वाली बड़ी फिल्मों से कनेक्शन नजर आटा है. इसमें सबसे पहले नाम फिल्म Avengers: Doomsday का है.

Q5. क्या Spider-Man: Brand New Day में पोस्ट-क्रेडिट सीन है?
हाँ, इसलिए थिएटर से जल्दी बाहर न निकलें.

आपकी राय?

अगर आपने Spider-Man: Brand New Day देख ली है तो बताइये आपको किसका किरदार सबसे ज्यादा अच्छा लगा? ऐसी कौन सी चीजें हैं जो हमसे इस आर्टिकल में छूट गई हैं? इस बारे में भी अपनी राय जरूर दें.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment