Fast Forever को लेकर Vin Diesel का आया बड़ा बयान! स्क्रिप्ट पढ़कर बोले – आंखों में आ आंसू आ गए

Fast Forever Update: हॉलीवुड की सबसे मोस्ट पॉपुलर फ्रेंचाइजी में से एक Fast & Furious सीरीज की 11वीं फिल्म का टाइटल फ़ास्ट फॉरएवर रखा गया है. कुछ समय पहले Universal Pictures ने इस फिल्म की ऑफिसियल अनाउंसमेंट की थी कि Fast & Furious सीरीज़ की 11वीं फिल्म 17 मार्च 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लेकिन अब विन डीजल ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है.

Vin Diesel about Fast Forever Movie

दरअसल विन डीजल ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने राइटर Mike Leslie द्वारा लिखी Fast Forever (Fast & Furious 11) की स्क्रिप्ट पढ़ ली है. विन डीजल के मुताबिक, यह पिछले कई सालों में पढ़ी गई सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट है. उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा कि स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vin Diesel (@vindiesel)

Spider-Man: Brand New Day Ending Explained in Hindi: आखिर में क्या हुआ? Jean Grey की एंट्री ने बदल दिया सब कुछ

विन डीजल ने अपनी पोस्ट में यह भी इशारा किया कि जो लोग इस साल सिनेमाघरों में पहली The Fast and the Furious फिल्म को दोबारा देखेंगे, वे 2028 में आने वाली नई फिल्म का एक्सपीरियंस और भी बेहतर तरीके से कर पाएंगे. गौरतलब है कि पहली फिल्म अपनी 25वीं एनिवर्सरी के मौके पर 21 अगस्त को कुछ समय के लिए दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है.

इसके अलावा आपक ये भी बता दें कि इस साल Paul Walker की बेटी Meadow Walker भी Jordana Brewster और Michelle Rodriguez के साथ 2026 के Cannes Film Festival में शामिल हुई थीं, जहां फ्रेंचाइज़ी की 25वीं एनिवर्सरी का खास जश्न मनाया गया.

वैसे भी फ़ास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में बहुत ज्यादा है. ऐसे में अब फैंस को उम्मीद है कि Fast Forever इस फ्रेंचाइजी की सबसे इमोशनल और यादगार चैप्टर साबित हो सकती है.

आपकी राय?

क्या आपको लगता है कि Fast Forever पूरी Fast & Furious फ्रेंचाइज़ी की सबसे भावुक और यादगार फिल्म साबित हो सकती है? इस सीरीज़ की कौन-सी फिल्म आपको सबसे ज्यादा पसंद है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment