Vishwanath and Sons vs Ala Vaikunthapurramuloo: अल्लू अर्जुन की फिल्म से तुलना कर क्या बोले Suriya की फिल्म के प्रोड्यूसर Naga Vamsi?

Vishwanath and Sons, सूर्या की आने वाली मच अवेटेड फिल्मों में से एक है जिसका ऑडियो लॉन्च कोयंबटूर में शानदार अंदाज में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में फिल्म की पूरी टीम के साथ बड़ी संख्या में फैंस भी मौजूद थे. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म के प्रोड्यूसर Naga Vamsi के बयान की रही जब उन्होंने अपनी इस फिल्म की तुलना अल्लू अर्जुन की फिल्म से कर दी.

Naga Vamsi about Vishwanath and Sons

इस इवेंट में नागा वामसी ने सबसे पहले सूर्या का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि अभिनेता ने कहानी सुनने के बाद ही टीम पर पूरा भरोसा दिखाया और प्रोजेक्ट को लेकर कभी कोई संदेह नहीं रखा. उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआत से ही वह सूर्या के फैंस से वादा करते आ रहे हैं कि इस फिल्म में उन्हें एक बार फिर वही दमदार अंदाज देखने को मिलेगा, जिसकी वो सूर्या और उनकी टीम से उम्मीद रखते हैं.

Vishwanath and Sons vs Ala Vaikunthapurramuloo

इतना ही नहीं इसके बाद नागा वामसी ने फिल्म को लेकर अपना भरोसा जताते हुए कहा कि पूरी टीम को इस फिल्म की कहानी पर पूरा विश्वास है. उन्होंने यह भी साफ किया कि उनका मकसद अल्लू अर्जुन स्टारिंग Ala Vaikunthapurramuloo से तुलना करना या कोई घमंड दिखाना बिलकुल नहीं है. उनका कहना था कि उन्हें विश्वास है और ऐसा लागत लगता है कि Vishwanath & Sons तमिल सिनेमा के लिए उनकी Ala Vaikunthapurramuloo साबित हो सकती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suriya Sivakumar (@actorsuriya)

आपको बता दें कि नागा वामसी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच इसके बारे में चर्चा भी शुरू हो गई है. खैर, आगे इस बारे में जो भी अपडेट आते है हम आपको इस बारे में अवगत कराते रहेंगे.

Fast Forever को लेकर Vin Diesel का आया बड़ा बयान! स्क्रिप्ट पढ़कर बोले – आंखों में आ आंसू आ गए

Vishwanath and Sons के बारे में

सूर्या की फिल्म Vishwanath & Sons के बार में बात करें तो इसमें सूर्या के अलावा Mamitha Baiju मेन लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली हैं. वहीं, फिल्म का म्यूजिक G. V. Prakash Kumar ने तैयार किया है. इन सब के अलावा फिल्म की रिलीज के बार में बात करें तो Vishwanath & Sons इसी साल 14 अगस्त 2026 को तमिल और तेलुगु दोनों भाषाओं में एक ही साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

दीजिये अपनी राय!

क्या आपको लगता है कि ‘Vishwanath & Sons’, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘Ala Vaikunthapurramuloo’ जैसी यादगार फिल्म बन सकती है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment