Varanasi Plot: कुछ ऐसी होगी Rajamouli की फिल्म ‘वाराणसी’ की कहानी, Rudhra बन दुनिया बचायेंगे Mahesh Babu

Varanasi Plot Revealed: S. S. Rajamouli और सुपरस्टार Mahesh Babu की मच अवेटेड फिल्म Varanasi को लेकर आये दिन चर्चा चलती रहती है. अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी चर्चा जोरों पर है. दरअसल फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है. वहीं, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 7 अप्रैल 2027 फाइनल की है जिसका ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है.

अब फिल्म के ऑफिशियल ब्रांड पार्टनर Sky-Blu Cinematix की वेबसाइट पर Varanasi की कहानी से जुड़ी एक बड़ी जानकारी जानकारी सामने आई है. इसके बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

Varanasi Plot Leaked

S.S. Rajamouli’s  Varanasi Plot Revealed

इस जानकारी में वाराणसी फिल्म की कहने को लेकर बताया गया है कि फिल्म की कहानी साल 2027 में सेट की गई है. इस दौरान धरती एक बड़े खतरे का सामना करती है. Shambhavi नाम का एक विशाल एस्टेरॉयड यानी अंतरिक्ष का बड़ा पत्थर वाराणसी की ओर बढ़ रहा है. अगर वह शहर से टकराता है तो भारी तबाही हो सकती है.

इस खतरे को रोकने के लिए Mahesh Babu का किरदार Rudhra मैदान में उतरता है. वह एक बहादुर आर्कियोलॉजिस्ट और एक्सप्लोरर है. उसे एक खास और पुराने कॉस्मिक आर्टिफैक्ट को खोजने की जिम्मेदारी मिलती है.

Korean Kanakaraju Movie Review in Hindi: हॉरर से ज्यादा हंसाएगी Varun Tej और Satya की फिल्म ‘कोरियन कनकराजू’

इस मिशन में उसके साथ Mandakini यानि कि Priyanka Chopra भी होंगी. वह एक हिस्टोरियन होने के साथ-साथ एक शानदार निशानेबाज भी है. दोनों की यह खोज अफ्रीका के जंगलों से लेकर अंटार्कटिका की बर्फीली जमीन और यूरोप तक पहुंचती है. लेकिन ये इतना सिंपल नहीं जितना सुनने में लगता है.

क्योंकि उनके रास्ते में Prithviraj Sukumaran का किरदार Kumbha बड़ी चुनौती बनकर सामने आएगा. कहानी का सबसे बड़ा रहस्य वाराणसी के पुराने इतिहास और पौराणिक मान्यताओं से जुड़ा बताया गया है.

फिल्म को सबसे ज्यादा खास बनाने वाली बात यह है कि राजामौली पहली बार मिथोलॉजी और साइंस-फिक्शन को इतने बड़े लेवल पर साथ लेकर आ रहे हैं. फिल्म को KL Narayana प्रोड्यूस कर रहे हैं और म्यूजिक MM Keeravani दे रहे हैं. खैर, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राजामौली इस अनोखी कहानी को बड़े पर्दे पर ऑडियंस के सामने किस तरह पेश करते हैं.

दीजिये अपनी राय!

क्या आपको लगता है कि Rajamouli की Varanasi में Mythology और Sci-Fi का ये कॉम्बिनेशन दर्शकों को पसंद आएगा? इस बारे में अपनी राय जरूर दें.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment