DC Movie Review in Hindi: Lokesh Kanagaraj का जबरदस्त डेब्यू, Wamiqa Gabbi ने भी दिखाए दमदार एक्शन

DC Movie Review in Hindi: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर Lokesh Kanagaraj ने अपने करियर में Kaithi, Vikram और Leo जैसी कई फिल्मों का डायरेक्शन किया और खूब वाहवाही लूटी लेकिन अब वो बतौर एक्टर भी फिल्मों में कदम रख चुके हैं. फिल्म का नाम DC जोकि थियेटरों में 7 अगस्त 2026 को रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का डायरेक्शन Arun Matheswaran ने किया है. फिल्म में लोकेश के अलावा Wamiqa Gabbi और Sanjana Krishnamoorthy भी नजर आये हैं.

क्या Lokesh बतौर लीड एक्टर भी ऑडियंस को एंटरटेन करने में कामयाब रहे हैं? आइये डिटेल में बात करते हैं.

DC फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी Devadas यानी Devu के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक Outlaw Group का हिस्सा है. उसका ग्रुप सिस्टम के खिलाफ खड़ा होता है और ताकतवर लोगों से पैसा ऐंठकर अपनी जिंदगी चलाता है. Devadas और उसके साथी उन लोगों को निशाना बनाते हैं जो सत्ता और सिस्टम का गलत फायदा उठाते हैं.

इसी दौरान उनकी जिंदगी में एक घटना ऐसी होती है जिसके बाद उनकी लाइफ पूरी तरह बदल जाती है. कुछ पुलिस ऑफिसर एक निर्दोष आदमी के साथ बदसलूकी कर उसका पैसा छीन लेते हैं. यह देखकर Devadas, पुलिस के खिलाफ खड़ा हो जाता है. इसके बाद पुलिस Devadas और उसके साथियों के पीछे पड़ जाती है. यहीं से शुरू होता है असली चूहें बिल्ली का खेल.

DC Movie Review in Hindi

शुरुआत स्लो है लेकिन खास है

DC फिल्म शुरुआत में थोड़ी स्लो लगती है लेकिन ये इसका नेगेटिव पॉइंट नहीं बल्कि प्लस पॉइंट है. पहले लगभग 20-30 मिनट में कहानी Devadas, उसके साथियों और फिल्म की दुनिया को सेट करने में समय लेती है. इसके बाद कहानी धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पकड़ती है. एक्शन के साथ-साथ करैक्टर को जोड़ना भी जरूरी होता है और डीसी के मामले में इस पर अच्छा काम किया गया है.

DC Movie Watch in Hindi Trailer

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)

डायरेक्टर Arun Matheswaran ने फिर दिखाया कमाल

Arun Matheswaran का स्टाइल उनकी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग नहीं है और यही चीज DC के लिए बेहतर काम करती है. Rocky, Saani Kaayidham और Captain Miller की तरह यहां भी उन्होंने एक्शन को रॉ एंड इंटेंस रखा है.

Lokesh Kanagaraj का जबरदस्त डेब्यू

फिल्म की सबसे बड़ी क्यूरोसिटी यही थी कि डायरेक्टर Lokesh Kanagaraj बतौर लीड एक्टर कैसे नजर आएंगे. लेकिन जितनी उम्मीद थी लोकेश उससे भी बेहतर नजर आये हैं. Devadas के किरदार में Lokesh के अंदर कॉन्फिडेंस और इंटेंसिटी साफ़ नजर आती है. वो फिल्म में एक्शन हीरो के तौर पर नजर नहीं आते बल्कि उनमे गुस्सा, दर्द और सिस्टम के खिलाफ एक बागी का रूप देखने को मिलता है.

Varanasi Plot: कुछ ऐसी होगी Rajamouli की फिल्म ‘वाराणसी’ की कहानी, Rudhra बन दुनिया बचायेंगे Mahesh Babu

Wamiqa Gabbi ने भी जीता दिल

Wamiqa Gabbi ने फिल्म में Chandra का किरदार निभाया है जोकि फिल्म की दूसरी बड़ी स्ट्रेंथ हैं. उनका किरदार सिर्फ Devadas की कहानी को ही आगे नहीं बढ़ाता बल्कि खुद की जर्नी और परेशानियों को भी दिखाता है. फिल्म में Lokesh और Wamiqa की कैमिस्ट्री कहानी को और भी ज्यादा इमोशनल करती है.

Anirudh Ravichander का म्यूजिक भी है तारीफ के काबिल

हमेशा की तरह इस बार भी Anirudh Ravichander ने अपने म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर से फिल्म में जान डाल दी है. Anirudh ने DC में क्लासिकल, रॉक और कंट्री इन्फ्लुएंस को मिलाकर एक अलग तरह का म्यूजिकल वर्ल्ड तैयार किया है. खासकर एक्शन सीक्वेंस में BGM और भी ज्यादा शानदार लगता है.

कहाँ रह गई कमी?

फिल्म पूरी तरह एक ही पाइपलाइन पर नहीं चलती. फर्स्ट हाफ के बाद कहानी थोड़ी देर के लिए धीमी पड़ जाती है. फर्स्ट हाफ में जो अच्छे मोमेंट नजर आये थे वो सेकंड हाफ में उतने ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ते.

हालांकि यह समस्या बहुत लंबे समय तक नहीं रहती क्योंकि क्लाइमैक्स आते-आते फिल्म दोबारा उसी ट्रैक पर आ जाती है. क्लाइमैक्स दमदार है और फुल टू पैसा वसूल है.

Korean Kanakaraju Movie Review in Hindi: हॉरर से ज्यादा हंसाएगी Varun Tej और Satya की फिल्म ‘कोरियन कनकराजू’

DC में क्या देखने लायक है?

Lokesh Kanagaraj का दमदार एक्टिंग डेब्यू
Wamiqa Gabbi की शानदार परफोर्मेंस
Arun Matheswaran का संतुलित डायरेक्शन
मजबूत करैक्टर
शानदार और इंटेंस एक्शन
Anirudh Ravichander का बेहतरीन म्यूजिक
दमदार फर्स्ट हाफ और क्लिमैक्स

कहाँ कमजोर पड़ी DC?

फर्स्ट हाफ के बाद ट्रैक से हट जाती है और थोड़ी स्लो नजर आती है.
ज्यादा वोइलेंस और एक्शन जोकि कुछ दर्शकों को पसंद नहीं आयेंगे.

DC Movie Review: Verdict

DC एक हाई-एनर्जी एक्शन वाली फिल्म है जिसमे आपको किरदारों की दमदार परफॉरमेंस, अच्छी कहानी और बेहतरीन डायरेक्शन देखने को मिलेगा. इंटरवल के बाद अगर थोड़ी फिल्म को नजर अंदाज करें तो फिल्म फुल टू पैसा वसूल है.

Filmi FryDay Rating: 3.5/5

आपकी राय क्या है?

आपको DC में क्या अच्छा लगा- Lokesh और Wamiqa Gabbi की एक्टिंग या Anirudh का म्यूजिक? आप इसे 5 में से कितने स्टार देना चाहेंगे? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment