Awarapan 2 Movie Review: फिर चला Shivam Pandit का जादू, क्या आवारापन की बराबरी कर पाए Emraan Hashmi?

Awarapan 2 Movie Review: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और करीब 19 साल बाद Emraan Hashmi एक बार फिर Shivam Pandit के किरदार में लौट आए हैं. 2007 में आई पहली फिल्म Awarapan भले ही रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन समय के साथ यह एक कल्ट क्लासिक बन गई.

ऐसे में अब सभी की निगाहें इसके सीक्वल आवारापन 2 पर हैं. लेकिन क्या आवारापन पिछली फिल्म की बराबरी कर पाई? आइये डिटेल में जानते हैं.

Awarapan 2 — Movie Summary

फिल्म का नाम: Awarapan 2
मुख्य कलाकार: Emraan Hashmi, Disha Patani, Shabana Azmi, Puran Gabbi, Myrah Shivan
निर्देशक: Nitin Kakkar
कहानी: Vishesh Bhatt
स्क्रीनप्ले: Bilal Siddiqi, Vishesh Bhatt
Genre: Action, Crime, Drama
Filmi FryDay Rating: ⭐⭐⭐/ 5

Awarapan 2 Teaser Review

Awarapan 2 फिल्म की कहानी

फिल्म में आवारापन से करीब 19 साल बाद की कहानी दिखाई गई है. Shivam Pandit जिंदा है, लेकिन आज भी Aaliyah Hamid (Shriya Saran) की मौत के गम से बाहर नहीं निकल पाया है. वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के बजाय पुराने दर्द को अपने अंदर लिए बस किसी तरह जी रहा है. इसी दौरान उसकी जिंदगी में एक बच्ची आती है, जिसे वह अकेला पाता है. Shivam उस बच्ची से इमोशनल रूप से जुड़ जाता और उसका नाम भी Aaliyah ही रख देता है.

इसी दौरान Aaliyah पर मुसीबत आती है तो Shivam के अंदर छिपा पुराना निडर और बेखौफ इंसान फिर से जाग उठता है. वह बच्ची को बचाने के लिए Bangkok पहुंच जाता है, जहां उसका सामना एक खतरनाक गैंग से होता है. इसी मिशन के दौरान शिवम की मुलाक़ात Zara यानी Disha Patani से होती है. अब शिवम का मिशन किस तरह पूरा होता है? ये जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी पड़ेगी.

Awarapan 2 vs Batwara 1947: एडवांस बुकिंग में कौन चल रहा है आगे? जानिए

Awarapan 2 Movie Review in Hindi

आवारापन 2 में क्या अच्छा है?

Vishesh Bhatt की कहानी पहली Awarapan की इमोशनल दुनिया की झलक बरकरार रखती है. फिल्म में Shivam का पुराना दर्द, उसकी इंसानियत और किसी अपने के लिए जान की बाजी लगाने वाला अंदाज दोबरा से देखने को मिलता है. जोकि दर्शकों को पसंद आने वाला है. डायरेक्टर ने Shivam Pandit को इस तरह पेश किया है कि दर्शक शुरुआत से ही उसके साथ जुड़ जाते हैं.

फिल्म में एक्शन भी जबरदस्त देखने को मिलेगा. स्क्रीन पर कई बार आपको ऐसे सीन दिखाई देने वाले है जिन्हें देखकर सीटियाँ और तालियाँ बजनी तय है. यह फिल्म खासतौर पर मास ऑडियंस और सिंगल स्क्रीन ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाई गई लगती है.

awarapan 2 trailer review in hindi

विलेन का ट्रैक भी मजबूत

फिल्म में विलेन का ट्रैक भी काफी अच्छा दिखाया गया है. विलेन काफी खतरनाक है और निर्दयी भी. उसके भाई-बहनों के साथ उसका रिश्ता कहानी का एक दिलचस्प हिस्सा है जो ऑडियंस को पसंद आयेगा.

सिनेमैटोग्राफी और तकनीकी पक्ष

Vishnu Rao की सिनेमैटोग्राफी फिल्म के सबसे बड़े प्लस पॉइंट्स में से एक है. Rajasthan और Bangkok के सीन बेहद ही खूबसूरती से दिखाए गए हैं. एक्शन को Aejaz Gulab और Kawee Sirikhanaerut ने बेहतर तरीके से संभाला है.

Awarapan: Flop से Cult Classic बनने की कहानी | 20+ Unknown Facts, Story, Music, Trivia और Awarapan 2 Connection

कहाँ कमी रह गई?

क्या Awarapan 2 पहली फिल्म जितनी अच्छी है?

यह सबसे बड़ा सवाल है. सीधी बात करें तो Awarapan 2 एक मनोरंजक एक्शन फिल्म जरूर है, लेकिन इसमें पहली Awarapan जैसी खूबियाँ नहीं हैं कि इसे कल्ट बना सके. Awarapan 2 का जरिये मेकर्स ने दोबारा वही जादू दोहराने की कोशिश जरूर की है लेकिन वो उसमे पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाए हैं. फिल्म में Nostalgia जरूर है, लेकिन पहली फिल्म की तरह ये दर्शकों के साथ उतनी गहराई से नहीं जुड़ पाई है.

फिल्म की एडिटिंग कई जगह काफी अच्छी है बल्कि फर्स्ट हाफ में फिल्म काफी तेजी से निकल जाती है लेकिन सेकंड हाफ के शुरुआत में फिल्म कई जगह स्लो महसूस होती है. इतना ही नहीं कई जगह पहले से ही समझ में आने लगता है कि आगे क्या होने वाला है.

एक तरफ तो विलेन खातारंक है और निर्दयी भी लेकिन ये समझ से बाहर है कि वो Shivam को आसानी से जिंदा क्यों छोड़ देता है. इस पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है.

फिल्म में दिशा पटानी ने काफी बेहतर काम किया है लेकिन Shivam के साथ उनकी लव स्टोरी उतना ज्यादा प्रभावित नहीं लगी है.

इन सब के अलावा फिल्म जे कुछ सीन्स में खून-खराबा ज्यादा लगता है, इसलिए आपको इसे भी ध्यान में रखना होगा.

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Advance Booking Report

Awarapan 2 का म्यूजिक

पहली Awarapan की सबसे बड़ी पहचान उसके म्यूजिक में से एक थी. ऐसे में दूसरी फिल्म के म्यूजिक से उम्मीदें काफी ज्यादा थीं. लेकिन गानों के मामले में Awarapan 2 का म्यूजिक एवरेज रहा है. बल्कि आवारापन से ऊपर नहीं बल्कि नीचे ही रह गया है.

‘Tera Mera Rishta Continues’ और ‘Toh Phir Aao’ अच्छे हैं लेकिन ‘Yeh Awarapan’, ‘Ve Junoon’, ‘Tumhare Liye’, ‘Piya Ghar Aaya’ और ‘Laado’ उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाते जितना कि इनसे उम्मीद लगाई जा रही थी.

फाइनल वर्डिक्ट

कुल मिलाकर Awarapan 2 एक मास अपील वाली एक्शन और इमोशनल फिल्म है. अगर आप Emraan Hashmi के फैन हैं और आवारापन आपकी फेवरेट फिल्म है तो ये फिल्म भी आपको जरूर पसंद आयेगी. हालांकि फिल्म पहली Awarapan की बराबरी तो नहीं कर पाती, लेकिन ऐसी भी नहीं है कि इसे एक बार ना देखा जाए.

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें हैं. वैसे भी एडवांस बुकिंग में ये फिल्म सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म बटवारा 1947 (Batwara 1947) से काफी आगे रही थी. इसलिए उम्मीद है कि आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर सकती है.

आपकी राय?

क्या Awarapan 2 देखकर आपको पहली Awarapan की याद आई? क्या Emraan Hashmi एक बार फिर Shivam Pandit के रोल में वही जादू चला पाए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment