Awarapan 3 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. फिल्म में एक बार फिर Shivam Pandit के किरदार में नजर आ रहे Emraan Hashmi ने इसके तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा हिंट दिया है. अगर उनकी बात सच होती है, तो फैंस को जल्द ही Awarapan 3 देखने को मिल सकती है.
Awarapan 3 Big Update
रिलीज के बाद Emraan Hashmi अपनी को-स्टार Disha Patani के साथ मुंबई के एक थिएटर पहुंचे थे, जहां उन्होंने फैंस के साथ फिल्म की खुशी शेयर की. इस दौरान एक्टर ने फैंस से बातचीत भी की और फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया.
इसी बातचीत के दौरान एक फैन ने फिल्म के सुपरहिट होने की उम्मीद जताई. इस पर Emraan ने कहा कि फिल्म अभी बाकी है और इसका दूसरा हिस्सा ज्यादा बेहतर है. इसके बाद उन्होंने ऐसी बात कह दी, जिसने थिएटर में मौजूद फैंस का उत्साह और बढ़ गया.

Awarapan 3 को लेकर Emraan Hashmi का बयान
Emraan Hashmi ने कहा-
उम्मीद यही है कि आपको पूरी फिल्म पसंद आएगी. Hopefully, Awarapan 3 very soon.
फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि आवारापन 2 के बाद उन्हें अब Awarapan 3 देखने को मिल सकती है. हालांकि, अभी फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर कोई ऑफिसियल घोषणा नहीं हुई है.
बता दें कि Awarapan 2 ने रिलीज से पहले ही शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज की थी और पहले दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की. 2007 की Awarapan को बाद में कल्ट फिल्म का दर्जा मिला था और Emraan Hashmi का Shivam Pandit वाला किरदार आज भी ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर है.
View this post on Instagram
आवारापन 2 के बारे में
Awarapan 2 का डायरेक्शन Nitin Kakkar ने किया है और इसे Vishesh Films ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में Emraan के साथ Disha Patani और Shabana Azmi भी नजर आ रही हैं. अगर मेकर्स Awarapan 3 को हरी झंडी देते हैं, तो यह Emraan Hashmi और उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी होगी.
दीजिये अपनी राय!
क्या आप Emraan Hashmi को एक बार फिर Shivam Pandit के किरदार में Awarapan 3 में देखना चाहते हैं? आवारापन 2 में आपको सबसे ज्यादा क्या पसंद आया-स्टोरी, गाने, इमरान-दिशा की कैमिस्ट्री? कमेंट में अपनी राय जरूर दें,