Emraan Hashmi Top 10 Highest Grossing Movies: इमरान हाशमी की Awarapan 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी शुरुआत की है, जिसकी शायद बहुत कम लोगों ने उम्मीद की होगी. साल 2007 में रिलीज हुई Awarapan जहां सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई थी, वहीं 19 साल बाद इसका सीक्वल Emraan Hashmi के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Awarapan 2 ने पहले दिन करीब 22 करोड़ रूपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म ने Emraan Hashmi के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
इतना ही नहीं, Awarapan 2 ने पहले ही दिन 2007 में रिलीज हुई Awarapan का लाइफटाइम कलेक्शन भी पीछे छोड़ दिया. फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में तीसरी पोजीशन पर पहुंच गई है. इससे आगे Border 2 और Dhurandhar 2 हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि Awarapan 2 से पहले Emraan Hashmi की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में कौन-सी थीं?
किस फिल्म ने सबसे ज्यादा लाइफटाइम कलेक्शन किया? कौन-सी फिल्म हिट रही और किन फिल्मों को फ्लॉप का सामना करना पड़ा? आइए देखते हैं Emraan Hashmi की Top 10 Highest Grossing Movies की लिस्ट. साथ ही जानेंगे उनकी रिलीज डेट, पहले दिन की कमाई, भारत में नेट लाइफटाइम कलेक्शन और बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट भी.

Emraan Hashmi Top 10 Highest Grossing Movies
Raaz Reboot
इस लिस्ट में दसवें नंबर पर है Raaz Reboot. Emraan Hashmi की यह फिल्म 16 सितंबर 2016 में रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले दिन 6.30 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था. वहीं इसका भारत में नेट लाइफटाइम कलेक्शन 30.29 करोड़ रूपये रहा. हालांकि फिल्म से उम्मीदें काफी थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी. बॉक्स ऑफिस पर इसे Flop डिक्लेअर किया गया था.
Azhar
नौवें नंबर पर आती है Azhar. 13 मई 2016 को रिलीज हुई इस फिल्म में Emraan Hashmi ने इंडियन क्रिकेटर Mohammad Azharuddin का किरदार निभाया था. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 6.30 करोड़ रूपये कमाए थे, जबकि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 33.03 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था. इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं हो सकी. बॉक्स ऑफिस ये भी Flop रही.
Ghanchakkar
आठवें नंबर पर है Ghanchakkar, जिसमें Emraan Hashmi और Vidya Balan मेन रोल में थे. यह फिल्म 28 जून 2013 को रिलीज हुई थी. इसने पहले दिन 7.20 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया, जबकि इसका भारत में नेट लाइफटाइम कलेक्शन 34 करोड़ रूपये रहा. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. ये फिल्म भी Flop हो गई थी.
Awarapan 2 Movie Review: फिर चला Shivam Pandit का जादू, क्या आवारापन की बराबरी कर पाए Emraan Hashmi?
Hamari Adhuri Kahani
सातवें नंबर पर है Hamari Adhuri Kahani. 12 जून 2015 को रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में Emraan Hashmi के साथ Vidya Balan और Rajkummar Rao भी नजर आए थे. फिल्म ने इंडिया में ओपनिंग डे पर 5.04 करोड़ रूपये की कमाई की. वहीं इसका भारत में नेट लाइफटाइम कलेक्शन रहा था 34.43 करोड़ रूपये. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को भी Flop डिक्लेअर किया गया था.
Jannat 2
अब नंबर आटा है Jannat 2 का जोकि इस लिस्ट में छठे नंबर पर है. यह फिल्म 4 मई 2012 को रिलीज हुई थी और Emraan Hashmi के करियर की सबसे पॉपुलर फिल्मों में शामिल रही. Jannat 2 ने पहले दिन 8.52 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया और इंडिया में इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 42.50 करोड़ रूपये हुआ था. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म एवरेज रही थी.
Murder 2
पांचवें नंबर पर है Murder 2, जो 8 जुलाई 2011 को रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले दिन 7.10 करोड़ रूपये कमाए थे. वहीं इसका इंडिया में नेट कलेक्शन 47.90 करोड़ रूपये रहा. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर Hit डिक्लेअर किया गया.

Once Upon A Time In Mumbaai
चौथे नंबर पर है Once Upon A Time In Mumbaai. एकता कपूर के होम प्रोडक्शन के अंडर बनी यह फिल्म 30 जुलाई 2010 को रिलीज हुई थी. इसमें Emraan Hashmi ने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया था, जो आज भी उनके यादगार किरदारों में गिना जाता है. फिल्म ने 6.05 करोड़ रूपये की ओपनिंग ली थी. वहीं इसका भारत में नेट कलेक्शन 55.47 करोड़ रूपये रहा. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म भी एवरेज रही थी.
Raaz 3
लिस्ट में तीसरे नंबर पर है Raaz 3. 7 सितंबर 2012 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन इंडिया में 10.47 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 70.07 करोड़ रूपये का नेट कलेक्शन किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर Semi-Hit रही.
Baadshaho
दूसरे नंबर पर है Baadshaho. यह फिल्म 1 सितंबर 2017 को रिलीज हुई थी. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमे इमरान के अलावा Ajay Devgn, Ileana D’Cruz, Esha Gupta और Vidyut Jammwal जैसे कलाकार नजर आए थे. Baadshaho ने पहले दिन 12.60 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था.
वहीं इसका इंडिया में नेट कलेक्शन 78.10 करोड़ रूपये रहा. हालांकि कलेक्शन काफी अच्छा था, लेकिन फिल्म को हिट का दर्जा नहीं मिला. बॉक्स ऑफिस पर इसे एवरेज डिक्लेअर किया गया.
The Dirty Picture
और अब Emraan Hashmi की इस लिस्ट में नंबर 1 पर है The Dirty Picture. 2 दिसंबर 2011 को रिलीज हुई The Dirty Picture ने पहले दिन 9.54 करोड़ रूपये की शानदार कमाई की थी. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन हुआ था 80 करोड़ रूपये. और इसे बॉक्स ऑफिस पर इसे Hit घोषित किया गया.
यानी अब तक The Dirty Picture, Emraan Hashmi की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में सबसे ऊपर रही है. लेकिन अब Awarapan 2 ने इस पूरी तस्वीर को बदलने की शुरुआत कर दी है.

क्या Awarapan 2 बनेगी नंबर 1?
Awarapan 2 ने रिलीज होते ही Emraan Hashmi के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस फिल्म ने पहले दिन करीब 22 करोड़ रूपये का नेट कलेक्शन किया. अब असली सवाल यह है कि क्या Awarapan 2 आगे चलकर The Dirty Picture के 80 करोड़ रूपये के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ पाएगी?
और क्या आवारापन 2, इमरान के करियर की नंबर 1 फिल्म बन पायेगी? अगर ऐसा होता है, तो Emraan Hashmi के बॉक्स ऑफिस करियर की पूरी रैंकिंग बदल सकती है.
निष्कर्ष
Emraan Hashmi का बॉक्स ऑफिस सफर काफी दिलचस्प रहा है. एक दौर में उन्हें सिर्फ रोमांटिक और बोल्ड फिल्मों के एक्टर के तौर पर देखा जाता था. लेकिन Once Upon A Time In Mumbaai, Murder 2, Raaz 3 और The Dirty Picture जैसी फिल्मों ने साबित किया कि वह अलग-अलग तरह के किरदारों में भी दर्शकों का मनोरंजन कर सकते हैं.
अब Awarapan 2 से इमरान ने शानदार कमबैक किया है और इस फिल्म ने उनके करियर को एक नया बॉक्स ऑफिस मोड़ दे दिया है. 19 साल पहले Awarapan को बॉक्स ऑफिस पर वह सफलता नहीं मिली थी जिसकी उम्मीद की गई थी. लेकिन समय के साथ यह फिल्म एक कल्ट फिल्म बन गई.
अब उसी कहानी के दूसरे चैप्टर ने रिलीज होते ही Emraan Hashmi की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज कर ली है.
आपका क्या राय है?
क्या Awarapan 2, The Dirty Picture का 80 करोड़ रूपये का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? और क्या यह Emraan Hashmi के करियर की सबसे बड़ी हिट बनेगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए.