Adipurush New Poster: हनुमान जयंती पर आदिपुरुष का नया पोस्टर जारी, राम भक्ति में लीन दिखे देवदत्त

Adipurush New Poster Revealed by Prabhas on the Occasion of Hanuman Jayanti

Adipurush New Poster: दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि तन्हाजी फिल्म के डायरेक्शन ओम राउत की आने वाली फिल्म आदिपुरुष इन दिनों काफी चर्चा में है. जब इसका टीज़र रिलीज़ किया गया था तो मेकर्स पर कई सवाल उठाये गए थे और सोशल मीडिया पर टीज़र को खूब ट्रोल भी किया गया था. क्योंकि टीज़र में ऐसी कई सारी खामियां थी जिन्हें मेकर्स को ठीक करना था.

Adipurush New Poster जारी

आज हनुमान जयंती के मौके पर आदिपुरुष के मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर और जारी किया है. इस पोस्टर में बजरंग बलि का किरदार निभा रहे देवदत्त गजानन श्रीराम की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. साथ में बैकग्राउंड में प्रभास भी नजर आ रहा यहीं जो फिल्म में श्रीराम के किरदार में दिखाई देंगे.

प्रभास ने रिवील किया हनुमान का नया अवतार

देशभर में आज हनुमान जयंती मनाई जा रही है ऐसे में आदिपुरुष के मेकर्स ने फिल्म से हनुमान का नया पोस्टर रिलीज़ करने का फैसला लिया. इसी के चलते ‘आदिपुरुष’ में भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे एक्टर प्रभास ने फिल्म से ‘हनुमान’ यानी देवदत्त गजानन नागे का नया लुक रिवील किया है. प्रभास ने पोस्टर शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

प्रभास ने लिखा है, ‘श्रीराम के भक्त और रामकथा के प्राण…जय पवनपुत्र हनुमान!’ आपको बता दें, इस पोस्टर को फैंस की तरफ से जबरदस्त रिस्पोंस मिल रहा है. हालांकि पिछले टीज़र और पोस्टर रिलीज़ के बाद से मेकर्स को काफी ट्रोल किया गया है लेकिन इतना भी जरूर है कि ऑडियंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रही है.

हनुमान के अलावा निभा चुके हैं कई दमदार किरदार

आपको बता दें, आदिपुरुष में में देवदत्त गजानन नागे ने भगवान् हमुनाम का किरदार निभाया है जो ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है. इसके अलावा भी ये कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं. बता दें, देवदत्त, ओम राउत के साथ उनकी फिल्म ‘तानाजी’ में भी काम कर चुके हैं. साथ ही इन्हें ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘सत्यमेव जयते’ और ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ जैसी कई फिल्मों में भी देखा जा चुका है. वैसे देवदत्त मूल रूप से मराठी फिल्मों और शोज में ज्यादा नजर आते हैं.

पिछले पोस्टर को लेकर हो चुका है बवाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें, आदिपुरुष के मेकर्स ने हाल ही में राम नवमी के अवसर पर एक पोस्टर जारी किया था. इस पोस्टर भगवान् श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ हुनमान जी भी नजर आ रहे थे. लेकिन पोस्टर रिलीज़ के बाद लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. इस पोस्टर पर कुछ लोगों का कहना है कि शरीरान ने जनेऊ नहीं पहना हुआ है. इसके अलावा कुछ लोगों ने ये कहा कि सीता माता की मांग में भी सिन्दूर नहीं है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

इन्ही सब मामलो के चलते प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज ओ गई है. बताया जा रहा है यह शिकायत खुद को सनातन धर्म का बताने वाले एक व्यक्ति ने कराई है. उनके अनुसार मेकर्स पर सनातन धर्म के लोगों की भावनाओं को आहत करने के आरोप लगाए हैं.

संकट में है आदिपुरुष और उसकी टीम

आपकी जानकारी के लिए बता दें, शुरुआत में इस फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रूपये के आस पास रखा गया था. लेकिन जब इसके टीज़र को लेकर मजाक उड़ाया गया तो मेकर्स को मजबूरन फिल्म को आगे के लिए पोस्टपोन करना पड़ा. इतना ही नहीं मेकर्स को फिर से फिल्म के VFX पर काम करना पड़ा. इसी के चलते फिल्म का बजट भी काफी बढ़ गया है. बताया जा रहा है अब इस फिल्म का बजट 550-600 करोड़ रूपये के आस पास पहुँच गया है.

अब ऐसे में मुश्किल ये है कि अगर फिल्म ऑडियंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती है तो मेकर्स को भारी नकसान उठाना पड़ सकता है. क्योंकि जिस तरह से ऑडियंस मेकर्स पर अपना गुस्सा निकाल रही है उस हिसाब से देखकर लग रहा है कि मेकर्स को फिल्म रिलीज़ करने से पहले 100 बार सोचना पड़ेगा. उम्मीद है मेकर्स फिल्म रिलीज़ से पहले सभी जानकारों को दिखायेंगे ताकि रिलीज़ के बाद कोई बवाल की उम्मीद ना रहे.

Special Request:

दोस्तों, Adipurush New Poster को लेकर आप क्या कहना चाहेंगे? कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें. आज की ये जानकारी पसंद आई हो तो कृपया पोस्ट को शेयर करना ना भूलें, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

580 thoughts on “Adipurush New Poster: हनुमान जयंती पर आदिपुरुष का नया पोस्टर जारी, राम भक्ति में लीन दिखे देवदत्त”

  1. рассказ Кто такая русалка — это вопрос, на который у каждой сказки свой уникальный ответ. Мы собираем эти ответы, чтобы создать полную картину этого удивительного мифологического образа.

    Reply
  2. девушки ЛНР Знакомства Донецк — отличный способ встретить новых людей и найти вторую половинку в своем городе. Наша платформа объединяет тысячи местных жителей, готовых к общению и ярким свиданиям.

    Reply
  3. найти девушку ЛНР Найти девушку ДНР — это отличный повод изменить свой день и принести в него немного романтики. Мы предоставляем все возможности для того, чтобы ваш поиск увенчался успехом.

    Reply

Leave a Comment