Nelson’s Next: टॉलीवुड के ‘मैन ऑफ मासेस’ जूनियर एनटीआर (Jr NTR) इस समय अपने करियर के सबसे बीजी शिड्यूल से गुजर रहे हैं. जहाँ एक तरफ वे डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म ‘ड्रैगन’ (Dragon) की शूटिंग में बिजी हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके कई बड़े प्रोजेक्ट्स जैसे ‘देवरा 2’ और त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ ‘गॉड ऑफ वॉर’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं.
Nelson’s Next with Suriya in replace of Jr NTR
इसी बीच, ‘जेलर’ फेम डायरेक्टरक नेल्सन दिलीपकुमार की आने वाली फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा छिड़ गई है. साल 2025 में जब प्रोड्यूसर नागा वामसी ने नेल्सन दिलीपकुमार के साथ एक फिल्म की घोषणा की थी, तब से यह माना जा रहा था कि इस फिल्म में जूनियर एनटीआर लीड रोल में होंगे. लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं.
क्या जूनियर एनटीआर फिल्म से बाहर हो गए हैं?
सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाहों के मुताबिक, नेल्सन दिलीपकुमार अपनी ‘जेलर 2’ के बाद जिस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं, उसमें जूनियर एनटीआर की जगह सुपरस्टार सूर्या (Suriya) नजर आ सकते हैं. हालाँकि, अभी तक इस खबर की कोई ऑफिसियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह चर्चा काफी जोरों पर है.
View this post on Instagram
क्यों हो रही है ऐसी चर्चा?
इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह जूनियर एनटीआर का ‘फुल-पैक’ कैलेंडर माना जा रहा है:
ड्रैगन: फिल्म की शूटिंग जोरों पर है.
गॉड ऑफ वॉर: त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ बड़े बजट का प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है.
देवरा 2: फिल्म के सीक्वल को लेकर भी एनटीआर काफी बीजी हैं.
इन सब प्रोजेक्ट्स की वजह से एनटीआर के पास फिलहाल तारीखों की भारी किल्लत है, जिसके चलते इंडस्ट्री के गलियारों में यह माना जा रहा है कि नेल्सन दिलीपकुमार अपनी आने वाली फिल्म को लेकर अब सूर्या के साथ आगे बढ़ सकते हैं. इसके अलावा ये भी बताया जा रहा है कि ये एक कॉमेडी फिल्म होगी.
Special Request:
दोस्तों, अगर नेल्सन दिलीपकुमार की अगली फिल्म में सूर्या नजर आते हैं, तो क्या आप उन्हें जूनियर एनटीआर की जगह देखने के लिए उत्साहित होंगे? या आप अभी भी चाहते हैं कि एनटीआर ही इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनें? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.