Last updated on July 29th, 2026 at 07:31 pm
Humraaz Trivia: अमीषा पटेल और सनी देओल की ‘गदर’ ने न केवल बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़े थे, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी एक अमिट छाप छोड़ी है. वो सनी देओल के करियर की इकलौती ऐसी फिल्म रही जो अभी तक उनकी लाइफ की नंबर 1 फिल्म बनी हुई है. क्योंकि इसके बाद कई बड़ी फ़िल्में आई और चली गईं लेकिन गदर जैसा क्रेज किसी भी फिल्म के लिए देखने को नहीं मिला. हालांकि बॉक्स ऑफिस के मामले में ‘गदर 2’ ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया था. हाल ही में, एक शो के दौरान अमीषा पटेल ने एक बेहद मजेदार किस्सा साझा किया, जो फिल्म ‘हमराज़’ की शूटिंग के दौरान हुआ था.
Humraaz Trivia
दरअसल, अमीषा पटेल ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में खुलासा किया कि कैसे ‘गदर’ की ‘सकीना’ की इमेज का असर उन पर इतना गहरा था कि लोग उन्हें बॉबी देओल के साथ भी नहीं देख सकते थे. इसी वजह से उन्हें सेट पर कई बार परेशानी भी उठानी पड़ी थी.

क्या था वह मजेदार किस्सा?
अमीषा पटेल ने बताया कि वह जयपुर के एक किले में ‘हमराज़’ के क्लाइमेक्स की शूटिंग कर रही थीं. सीन के मुताबिक, बॉबी देओल को उन्हें गले लगाना था. जैसे ही बॉबी ने उन्हें हग किया, वहां मौजूद भीड़ चिल्लाने लगी. लोग दूर से ऊंचाई से यह सब देख रहे थे और उन्होंने जो कहा, वह सुनकर वहां मौजूद पूरी टीम हंसते-हंसते लोटपोट हो गई.
भीड़ जोर-जोर से चिल्ला रही थी: “छोड़ दे उसे, वह तेरे भाई (सनी देओल) की अमानत है!”
इतना ही नहीं, लोगों ने यह भी याद दिलाया कि, “तारा सिंह उसे पाकिस्तान से वापस लेकर आया है.”
यह वाकई में दिखाता है कि 25 साल बाद भी सनी देओल का ‘तारा सिंह’ और अमीषा की ‘सकीना’ की जोड़ी दर्शकों के लिए कितनी खास है.
View this post on Instagram
Humraaz Movie Interesting Facts In Hindi: बॉलीवुड फिल्म हमराज से जुड़ी 15 अनसुनी और रोचक बातें
25 Years of Gadar
हाल ही में ‘गदर’ फिल्म ने अपनी रिलीज के 25 साल पूरे किए. इस मौके पर सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट साझा किया. उन्होंने लिखा:
25 साल पहले गदर और तारा सिंह ने आपके दिलों को जीत लिया था. 25 साल से प्यार के रिश्ते की गाड़ी चल रही है और आगे भी चलती रहेगी. हमें इतना प्यार देने और अपने दिलों में बसाए रखने के लिए आप सबका शुक्रिया.
सनी देओल ने इस नोट को अपने आइकॉनिक किरदार ‘तारा सिंह’ के नाम से साइन किया, जिसने फैंस को एक बार फिर नॉस्टेल्जिक कर दिया.
Ameesha Patel Upcoming Films
खैर अमीषा पटेल के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल इनके पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है. इन्हें आखिरी बार साल 2024 में फिल्म तौबा तेरा जलवा में देखा गया था. इससे पहले ये सनी देओल के साथ गदर 2 में नजर आई थीं.
Sunny Deol Upcoming Movies
दूसरी ओर सनी देओल के बारे में बात करें तो इन्हें इसी साल रिलीज हुई बॉर्डर 2 और इक्का में देखा गया था. इसके अलावा इनकी आने वाली फिल्मों में बटवारा 1947 है जोकि आने वाले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी. इसके अलावा बाकी फिल्मों में गबरू और बाप भी शामिल हैं. इतना ही नहीं ये नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रामायण में हनुमान जी के किरदार में भी नजर आयेंगे.
Bobby Deol Upcoming Projects
अगर बोबी देओल की फिल्मों के बारे में बात करें तो इस साल इन्हें अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर में देखा गया था. इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई विजय की फिल्म जन नायगन (Jana Nayagan) में भी ये विलेन के रूप में नजर आये हैं. फिल्म ऑडियंस को पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है.
Special Request:
दोस्तों, क्या आपको भी सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर’ फिल्म का वह दौर याद है? तारा सिंह के लिए दर्शकों की दीवानगी का यह किस्सा सुनकर आपको कैसा लगा? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.