Kanchana 4 Update: राघव लॉरेंस की ‘कांचना’ फ्रेंचाइजी भारतीय सिनेमा की सबसे पोपुलर हॉरर-कॉमेडी सीरीज में से एक है और फैंस इसकी पांचवीं इनस्टॉलमेंट (जिसे ‘कांचना 4’ कहा जा रहा है) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल, राघव लॉरेंस फिल्म की शूटिंग में बीजी हैं. हॉरर-कॉमेडी की बात हो और ‘कंचना’ का नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता!
राघव लॉरेंस की सुपरहिट ‘कांचना’ सीरीज अब अपने पांचवें पार्ट के साथ वापसी कर रही है. फिल्म से जुड़ी ताजा जानकारी ने फैंस के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है.
Kanchana 4 Update
नयनतारा की एंट्री पर चर्चा तेज
फिल्म को लेकर सबसे बड़ी खबर ये है कि साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा इसमें एक बेहद अहम किरदार में नजर आ सकती हैं. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वह फिल्म के ‘फ्लैशबैक’ वाले हिस्से में दिखाई देंगी, जो अक्सर कांचना फिल्मों का सबसे डरावना और इमोशनल हिस्सा होता है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिसियल मुहर नहीं लगी है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट होगा.
View this post on Instagram
OG 2 Big Update: फिर लौटेंगे पवन कल्याण, जानिए कब होगी शूटिंग शुरू?
शानदार कास्ट और नोरा का तमिल डेब्यू
फिल्म में ग्लैमर और एक्टिंग का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. बताया जा रहा है कि फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए नोरा फतेही को लिया गया है. इसके साथ ही ये उनका तमिल डेब्यू होगा. फैंस उन्हें राघव लॉरेंस के साथ डांस करते और एक्टिंग करते देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
नोरा के अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े भी नजर आ सकती हैं. इन सब के अलावा फिल्म में स्वाक्षा अय्यर, देवदर्शिनी और कमलेश जगन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.
प्रोडक्शन और मेकिंग
इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है. इसे गोल्डमाइन्स टेलीफिल्म्स के मनीष शाह और सन पिक्चर्स के कलानिधि मारन प्रोड्यूस कर रहे हैं. राघव लॉरेंस खुद फिल्म में लीड रोल में नजर आयेंगे और फिल्म डायरेक्शन भी खुद ही करेंगे.
Special Request:
दोस्तों, क्या आप राघव लॉरेंस की इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी में नयनतारा को देखने के लिए उत्साहित हैं? नोरा फतेही और पूजा हेगड़े के साथ ‘कांचना 4’ क्या पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.