OG 2 Big Update: फिर लौटेंगे पवन कल्याण, जानिए कब होगी शूटिंग शुरू?

OG 2 Big Update: पावर स्टार पवन कल्याण के फैंस के लिए एक बहुत ही रोमांचक खबर है! उनकी सुपरहिट फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ (They Call Him OG) के सीक्वल ‘ओजी 2’ (OG 2) की ऑफिसियल पुष्टि हो चुकी है. पिछले कुछ समय से फैंस के बीच सीक्वल को लेकर जो अटकलें थीं, उन पर पवन कल्याण के प्रोडक्शन हाउस, ‘पवन कल्याण क्रिएटिव वर्क्स’ ने ऑफिसियल तौर पर मुहर लगा दी है.

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह साफ कर दिया गया है कि ओजस गंभीर की कहानी आगे बढ़ेगी और सीक्वल पाइपलाइन में है. बल्कि इसकी शूटिंग को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है.

og ott release date

OG 2 Big Update

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग नवंबर 2026 के बाद शुरू होने की उम्मीद है. डायरेक्टर सुजीत अभी विदेश यात्रा पर हैं. उनके वापस लौटते ही फिल्म की स्क्रिप्ट, टाइमलाइन और बाकी बारीकियों पर चर्चा शुरू होगी. इसी के साथ पवन कल्याण एक बार फिर गैंगस्टर ‘ओजस गंभीर’ की भूमिका में नजर आएंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla South (@pinkvillasouth)

Haunted 3D – Echoes of The Past Review in Hindi: एक अच्छी कहानी जो VFX और AI की भीड़ में खो गई, इस बार विक्रम भट्ट ने किया निराश

क्यों खास है ‘ओजी 2’?

2025 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि पवन कल्याण के स्वैग और सुजीत के स्टाइलिश एक्शन डायरेक्शन ने फैंस को दीवाना बना दिया था. सीक्वल को लेकर बज़ इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि यह फिल्म ‘सुजीत सिनेमैटिक यूनिवर्स’ (SCU) का एक अहम हिस्सा है.

Special Request:

दोस्तों, पवन कल्याण को ‘ओजस गंभीर’ के रूप में फिर से पर्दे पर देखने के लिए आप कितने एक्साइटेड हैं? क्या आपको लगता है कि ‘ओजी 2’ बॉक्स ऑफिस पर पहली फिल्म के सारे रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment