Peddi set a new record?: मेगा पावर स्टार राम चरण के फैंस और बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाले इस समय पूरी तरह से काउंटडाउन मोड में हैं. बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा ‘पेद्दी’ (Peddi) 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म में राम चरण का रफ-एंड-टफ अवतार ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है.
Ahead of Peddi, Take a Look at Ram Charan’s Top Highest Grossing Movies
जब बात बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार ओपनिंग की आती है, तो राम चरण का ट्रैक रिकॉर्ड भारतीय सिनेमा के सबसे मजबूत अभिनेताओं में गिना जाता है. आइए एक नजर डालते हैं उनकी पिछली टॉप फिल्मों के पहले दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर:
View this post on Instagram
ध्रुव (Dhruva – 2016)
इस फिल्म में राम चरण ने एक बेहद ईमानदार और कड़क आईपीएस (IPS) ऑफिसर की भूमिका निभाई थी, जो एक बेहद शातिर अपराधी के साम्राज्य को नेस्तनाबूद करता है. दिमाग और रणनीतियों के इस चूहे-बिल्ली के खेल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.
ओपनिंग डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹15 से ₹18 करोड़
रंगस्थलम (Rangasthalam – 2018)
1980 के दशक के ग्रामीण बैकड्रॉप पर बनी कल्ट फिल्म Rangasthalam में राम चरण ने ‘चिट्टी बाबू’ नाम के एक आंशिक रूप से बहरे व्यक्ति का किरदार निभाया था, जो गांव के एक भ्रष्ट और क्रूर प्रेसिडेंट के खिलाफ जंग छेड़ता है. यह राम चरण के करियर की सबसे बड़ी सोलो ब्लॉकबस्टर साबित हुई.
ओपनिंग डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹40 से ₹43 करोड़
रिकॉर्ड: यह फिल्म आज भी राम चरण के सोलो करियर में सबसे लंबी रेस का घोड़ा और एक मील का पत्थर मानी जाती है.

विनय विधेय रामा (Vinaya Vidheya Rama – 2019)
अपने गोद लिए हुए परिवार से बेहद प्यार करने वाले ‘रामा’ की यह एक कमर्शियल एक्शन ड्रामा फिल्म थी. जब उसके परिवार पर खतरा मंडराता है, तो वह एक क्रूर राजनेता से लोहा लेता है. फिल्म में पारिवारिक वफादारी, त्याग और बदले को भारी एक्शन के साथ परोसा गया था.
ओपनिंग डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹34 से ₹36 करोड़
आरआरआर (RRR – 2022)
एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी ऐतिहासिक महागाथा RRR ने वर्ल्डवाइड भारत का परचम लहराया था. अल्लूरी सीताराम राजू (राम चरण) और कोमराम भीम (जूनियर एनटीआर) की काल्पनिक दोस्ती और ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ उनके महासंग्राम ने थिएटर्स को स्टेडियम में बदल दिया था.
ओपनिंग डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹223 करोड़
रिकॉर्ड: यह राम चरण के पूरे करियर की सबसे बड़ी ओपनर और ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म है.

आचार्य (Acharya – 2022)
भ्रष्टाचार और शोषण से त्रस्त एक मंदिर के शहर को बचाने के लिए जब एक पूर्व नक्सली (चिरंजीवी) आता है, तो उसे अपने साथी ‘सिद्धा’ (राम चरण) का साथ मिलता है. पिता-पुत्र की इस जोड़ी को स्क्रीन पर एक साथ देखना फैंस के लिए ट्रीट से कम नहीं था.
ओपनिंग डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹51 से ₹55 करोड़
Alpha में ‘भारत-पाक मिशन’ नहीं बल्कि दुश्मनों को अकेले नेस्तनाबूद करेगी ‘लोन वुल्फ’ आलिया भट्ट
गेम चेंजर (Game Changer – 2025)
दिग्गज डायरेक्टर शंकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में राम चरण ने एक ईमानदार आईएएस (IAS) ऑफिसर की भूमिका निभाई थी, जो चुनाव प्रणाली के भ्रष्टाचार और ताकतवर राजनेताओं के खिलाफ एक बड़ी मुहिम शुरू करता है.
ओपनिंग डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹90 से ₹95 करोड़

क्या ‘पेद्दी’ बनेगी नंबर 1?
अब सभी की नजरें 4 जून को रिलीज हो रही ‘पेद्दी’ पर टिकी हैं. वैसे भी बुची बाबू सना बड़े पर्दे पर ग्रामीण परिवेश की कहानियों और मजबूत भावनाओं को उतारने के लिए जाने जाते हैं. ‘गेम चेंजर’ के असफल होने के बाद, ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘पेद्दी’ को बॉक्स ऑफिस पर न केवल एक बड़ी ओपनिंग की जरूरत है, बल्कि ‘रंगस्थलम’ जैसा लंबा सफर तय करने की भी जरूरत होगी.
Special Request:
दोस्तों, राम चरण की ‘रंगस्थलम’ आज भी कंटेंट और कमाई के मामले में उनकी सबसे बेहतरीन सोलो फिल्म मानी जाती है। क्या आपको लगता है कि बुची बाबू सना की ‘पेड्डी’ ४ जून को ‘गेम चेंजर’ और ‘रंगस्थलम’ के रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया इतिहास रचेगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.