Most Hyped Bollywood Films जो Box Office पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं

Most Hyped Bollywood Films: Bollywood में जब किसी बड़ी फिल्म का Trailer आता है, तो उसके साथ ही उम्मीदें भी बढ़ जाती हैं. बड़े स्टार, बड़ा बजट, शानदार प्रोमोशन और पॉपुलर फ्रेंचाइजी देखकर लगता है कि फिल्म Box Office पर रिकॉर्ड तोड़ देगी. लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता.

कई बार फिल्म की Hype इतनी ज्यादा होती है कि ऑडियंस उससे बहुत बड़ी कमाई की उम्मीद करने लगते हैं. फिर जब फिल्म रिलीज होती है और कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं होती, तो सवाल उठने लगता है कि आखिर इतनी बड़ी फिल्म Box Office पर पीछे क्यों रह गई?

आज हम ऐसी ही 10 सबसे Hyped Bollywood Films की बात करेंगे, जिनसे उम्मीदें बहुत ज्यादा थीं, लेकिन Box Office पर उनका प्रदर्शन उन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. हालांकि, इस लिस्ट में कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो Flop नहीं थीं. लेकिन उनकी Hype और Budget को देखते हुए उनकी परफॉरमेंस उतनी अच्छी नहीं रही.

Top 10 Most Hyped Bollywood Films That Massively Underperformed

Alpha

Release Year: 2026

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है Alpha का. Alia Bhatt और Sharvari की इस फिल्म को लेकर काफी अच्छा बज़ था. इसकी सबसे बड़ी वजह थी कि यह YRF Spy Universe का हिस्सा थी. इसके अलावा Alia Bhatt पहली बार इतने बड़े Action-Spy Setup में दिखाई देने वाली थीं. इसलिए फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा थीं.

ऐसा लग रहा था कि फिल्म Box Office पर बड़ी कमाई करेगी. लेकिन रिलीज के बाद कहानी कुछ अलग रही. Alpha ने India में लगभग ₹57.72 करोड़ Net का कलेक्शन किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर Flop साबित हुई.

Alpha Teaser Update

Baaghi 4

Release Year: 2025

Tiger Shroff की Baaghi Franchise अपने Action और जबरदस्त स्टंट के लिए जानी जाती है. Flying Kicks, मारधाड़ और ऐसे स्टंट जिन्हें देखकर कभी-कभी लगता है कि फिजिक्स ने भी छुट्टी ले ली है. इसलिए Baaghi 4 से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं. लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद ऑडियंस का रिस्पोंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा.

फिल्म ने India में सिर्फ ₹47.40 करोड़ नेट कलेक्शन किया और Worldwide Box Office Collection लगभग ₹66.39 करोड़ हुआ था. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर Flop रही थी. यानी Tiger Shroff ने फिल्म में खूब छलांग लगाई, लेकिन Box Office Collection उतनी तेजी से आगे नहीं बढ़ पाया.

Mirzapur The Movie: Munna Bhaiya की वापसी कैसे हुई? Cast, Story, Trailer और 15 बड़े Facts

War 2

Release Year: 2025

अब बात करते हैं War 2 की. फिल्म में Hrithik Roshan, Jr NTR और Kiara Advani जैसे कई बड़े सितारे नजर आये थे. इसके अलावा यह YRF Spy Universe का हिस्सा थी. पहली War ने Box Office पर शानदार प्रदर्शन किया था. इसलिए War 2 से भी बहुत बड़ी उम्मीदें थीं. फिल्म ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन बाद में इसकी कमाई की रफ्तार काफी कम हो गई.

War 2 ने India में ₹185.13 करोड़ Net कमाए. वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग ₹303.22 करोड़ रहा. लेकिन फिल्म के बड़े Budget और बहुत ज्यादा उम्मीदों को देखते हुए इसका वर्डिक्ट रहा Flop.

War 2 Movie Review in Hindi

Sikandar

Release Year: 2025

अब बात करते हैं Salman Khan की Sikandar की. इस फिल्म में Salman Khan के साथ Rashmika Mandanna नजर आईं और फिल्म का डायरेक्शन A.R. Murugadoss ने किया. इसके ऊपर से फिल्म को Eid के मौके पर रिलीज किया गया. Salman Khan की पॉपुलैरिटी और Eid रिलीज को देखते हुए फिल्म से बहुत बड़ी उम्मीदें थीं.

लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. फिल्म ने India में लगभग ₹103.45 करोड़ Net कमाए और बॉक्स ऑफिस पर इसे Disaster करार दिया गया. वैसे Salman Khan जैसे बड़े Star की फिल्म से इतनी कम कमाई ने Box Office पर सभी को हैरान किया.

Singham Again

Release Year: 2024

अब बात करते हैं Singham Again की. यहां एक बात साफ करना जरूरी है. Singham Again को Flop कहना सही नहीं होगा. लेकिन इसकी बहुत बड़ी Hype को देखते हुए फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद से कम जरूर माना गया. फिल्म में Ajay Devgn के साथ Kareena Kapoor, Akshay Kumar, Ranveer Singh, Deepika Padukone और Tiger Shroff जैसे कई बड़े Stars थे.

इतनी बड़ी Star cast देखकर उम्मीद थी कि फिल्म Box Office पर बहुत बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी. फिल्म ने India में करीब ₹268.35 करोड़ Net कमाए. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये Average रही थी. अब सवाल उठता है कि ₹268 करोड़ कमाने वाली फिल्म Average कैसे हो सकती है?

इसका जवाब फिल्म के Budget में छिपा है. Box Office पर सिर्फ यह नहीं देखा जाता कि फिल्म ने कितने पैसे कमाए. यह भी देखा जाता है कि फिल्म बनाने में कितने पैसे खर्च हुए और निवेश के मुकाबले कितनी कमाई हुई. इसलिए बड़ी कमाई के बावजूद Singham Again को उम्मीद के मुकाबले Average माना गया.

Singham Again Box Office Collection Day 1

Bade Miyan Chote Miyan

Release Year: 2024

अब आते हैं Bade Miyan Chote Miyan पर. इस फिल्म में Akshay Kumar और Tiger Shroff की जोड़ी थी. फिल्म में बड़ा एक्शन था, बड़ा बजट था और इसे Eid के मौके पर रिलीज किया गया था. प्रोमोशन देखकर लग रहा था कि फिल्म Box Office पर बड़ा धमाका करेगी. लेकिन रिलीज के बाद फिल्म ज्यादा ऑडियंस नहीं जुटा पाई.

फिल्म ने India में सिर्फ ₹59.17 करोड़ का Net कलेक्शन किया. Worldwide बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन रहा ₹102.16 करोड़. बॉक्स ऑफिस इस फिल्म को Flop डिक्लेअर किया गया था.

Pralay: Ranveer Singh की Zombie Thriller फिल्म की पूरी जानकारी – Story, Cast, Director, Budget, Shooting और Release Date

Tiger 3

Release Year: 2023

लिस्ट में अगला नाम है Tiger 3 का. यहां एक जरूरी बात समझना बहुत जरूरी है. Tiger 3, Flop नहीं थी. फिल्म ने India में करीब ₹285.52 करोड़ की Net कमाई की थी और इसका Verdict रहा था Hit.

फिर इसे इस लिस्ट में क्यों शामिल किया गया? क्योंकि यह लिस्ट सिर्फ Flop फिल्मों की नहीं है. यहां हम उन फिल्मों की बात कर रहे हैं जिनकी Hype के मुकाबले Box Office Performance उम्मीद से कम रही.

Tiger 3 में Salman Khan, Katrina Kaif और Emraan Hashmi जैसे बड़े Stars थे. इसके अलावा यह YRF Spy Universe का हिस्सा थी और इसमें Shah Rukh Khan का Special Appearance भी था. इस वजह से फिल्म से बहुत बड़ी कमाई की उम्मीद की गई थी. लेकिन फिल्म उस लेवल की सफलता हासिल नहीं कर पाई.

Tiger 3 ott release date

Adipurush

Release Year: 2023

अब बात करते हैं Adipurush की. फिल्म में Prabhas लीड रोल में थे और कहानी Ramayana से Inspired थी. फिल्म का Budget बहुत बड़ा था और रिलीज से पहले इसकी Hype भी काफी ज्यादा थी. जब इसका टीजर आया तो Internet पर खूब चर्चा हुई. ऐसा लग रहा था कि फिल्म रिलीज से पहले ही Blockbuster बन चुकी है.

लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद पूरा माहौल बदल गया. VFX को लेकर काफी विवाद हुआ. Dialogues को लेकर भी फिल्म को आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. इन सबका असर फिल्म के प्रदर्शन पर भी दिखाई दिया.

Adipurush ने India में करीब ₹288.15 करोड़ Net कमाए थे और Worldwide Gross करीब ₹393 करोड़ बताया गया. हालांकि, फिल्म के Verdict को लेकर अलग-अलग Sources में अंतर मिलता है. कई जगह इसे Disaster बताया गया.

यहां एक बात समझना जरूरी है. ₹288 करोड़ का collection अपने आप में छोटा नहीं है. लेकिन जब किसी फिल्म का Budget बहुत बड़ा हो, तो इतनी कमाई भी निवेश के मुकाबले अच्छी नहीं मानी जा सकती.

Samrat Prithviraj

Release Year: 2022

अगली फिल्म है Samrat Prithviraj. फिल्म में Akshay Kumar लीड एक्टर थे. इसके अलावा यह YRF की बड़े Budget वाली Historical फिल्म थी. फिल्म को बड़े लेवल पर बनाया गया था और उम्मीद थी कि यह Box Office पर बड़ी सफलता हासिल करेगी. लेकिन रिलीज के बाद ऑडियंस ने इसे पूरी तरह नकार दिया.

इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने India में सिर्फ ₹68.05 करोड़ का Net कलेक्शन किया. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने करीब ₹90.32 करोड़ कमाए. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म Disaster हुई.

Top 10 Bollywood Biggest Flops of All Time samrat prithviraj

Thugs of Hindostan

Release Year: 2018

और अब इस लिस्ट की सबसे बड़ी फिल्म है Thugs of Hindostan. फिल्म में Aamir Khan, Amitabh Bachchan, Katrina Kaif और Fatima Sana Shaikh जैसे बड़े Stars थे. इसके अलावा फिल्म YRF की थी और इसका Budget भी काफी बड़ा था. लेकिन सबसे बड़ी बात थी इसकी Hype.

फिल्म रिलीज से पहले माहौल ऐसा था कि लग रहा था कि यह Bollywood के Box Office Records बदल देगी. फिर फिल्म रिलीज हुई.

पहले ही दिन Thugs of Hindostan ने ₹52.25 करोड़ Net कमाए और कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. शुरुआत देखकर लगा कि फिल्म बहुत बड़ी सफलता हासिल करेगी. लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई तेजी से गिरने लगी. फिल्म का लाइफटाइम नेट कलेक्शन सिर्फ ₹151.19 करोड़ रहा और Worldwide Gross लगभग ₹322.07 करोड़ रहा. बॉक्स ऑफिस पर ये भी Flop रही थी.

निष्कर्ष:

आखिर इतनी Hyped फिल्में असफल क्यों होती हैं? इन फिल्मों की कहानी हमें एक जरूरी बात समझाती है. सिर्फ बड़ा Star होने से फिल्म सफल नहीं होती. सिर्फ बड़ा Budget होने से भी फिल्म सफल नहीं होती. साथ ही सिर्फ शानदार Promotion से भी Box Office पर लंबे समय तक फिल्म नहीं टिक सकती. ऑडियंस को फिल्म पसंद आना सबसे जरूरी है.

कई बार किसी फिल्म की ओपनिंग बड़े Star की वजह से शानदार हो जाती है, लेकिन अगर दर्शकों को फिल्म पसंद नहीं आती, तो उसके बाद कमाई तेजी से गिर सकती है. यही वजह है कि Box Office पर किसी फिल्म की सफलता तय करने के लिए कई चीजों को देखा जाता है.

इनमे Budget, Distributor Share, Recovery और Return on Investment जैसे आंकड़े मुख्य भूमिका निभाते हैं.

आपकी राय?

आपके हिसाब से इन 10 फिल्मों में सबसे बड़ी Box Office Disappointment कौन सी थी? क्या कोई दूसरी फिल्म भी इस लिस्ट में होनी चाहिए थी? अपनी राय जरूर दें.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment