Blast Movie Review in Hindi: ‘एक्शन किंग’ अर्जुन सरजा के फैंस के लिए एक शानदार खुशखबरी है! उनकी नई एक्शन-पैक्ड पारिवारिक फिल्म ‘ब्लास्ट’ (Blast) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में उनके साथ अभिरामी और प्रीति मुकुंदन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. ‘ब्लास्ट’ एक ऐसी फिल्म है जो पुरानी और जानी-पहचानी कहानी पर आधारित होने के बावजूद अपने अनोखे किरदारों और जबरदस्त स्टंट्स के दम पर ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन करती है.
Watch Blast Movie Full Trailer
Blast Movie Storyline in Hindi: ब्लास्ट फिल्म की कहानी
यह कहानी एक छोटे और सुखी परिवार की है, जिसमें पिता अर्जुन, माँ अभिरामी और उनकी बेटी नीला यानि प्रीति मुकुंदन शामिल हैं. इस परिवार की सबसे खास बात यह है कि ये तीनों ही कराटे के उस्ताद हैं. बेटी नीला को बचपन से ही एक साहसी लड़की के रूप में पाला गया है.
कहानी में मोड़ तब आता है, जब इस सीधे-साधे परिवार का सामना एक बड़े बिजनेसमैन और वहां के लोकल गैंगस्टर से हो जाता है, जो किसी बड़े और गैर-कानूनी मिशन पर काम कर रहा है. इसके बाद यह कराटेबाज परिवार कैसे उन गुंडों को सबक सिखाता है, यही सब फिल्म में देखने को मिलेगा. लेकिन ये सब होगा कैसे? जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी पड़ेगी.
View this post on Instagram
Jailer 2 Big Update: शाहरुख के बाद अब ऋतिक रोशन के नाम पर चर्चा तेज, जानिए
Blast Movie Review in Hindi
ब्लास्ट फिल्म के प्लस पॉइंट्स
महिलाओं के मजबूत किरदार: आमतौर पर कमर्शियल फिल्मों में अभिनेत्रियों को सिर्फ शो-पीस की तरह इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ‘ब्लास्ट’ में 2 बहुत ही शक्तिशाली महिला किरदार दिए गए हैं.
अभिरामी का सरप्राइज अवतार: अभिरामी को शुरुआत में एक ऐसी घरेलू महिला के रूप में दिखाया गया है जो अपनी बेटी के गुस्सैल स्वभाव से परेशान रहती है. लेकिन इंटरमिशन के पास जब उनका परिवार खतरे में पड़ता है, तो वे अकेले ही गुंडों की हड्डियां तोड़ देती हैं. उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन सीन थिएटर में सीटियाँ बजाने पर मजबूर कर देगा.
प्रीति मुकुंदन की बेहतरीन परफॉरमेंस: प्रीति ने एक निडर और साहसी लड़की का किरदार बहुत ही संजीदगी से निभाया है. फिल्म में एक सीन है जहाँ वे वर्कप्लेस हैरेसमेंट से खुद निपटती हैं. यह सीन महिला ऑडियंस को बेहद पसंद आएगा.
अर्जुन सरजा का स्वैग: एक्शन किंग अर्जुन अपने असली रंग में नजर आए हैं. एक कराटे मास्टर के रूप में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और औरा कमाल का है. फिल्म के एक्शन ब्लॉक्स बहुत ही शानदार तरीके से डिजाइन किए गए हैं. स्पेशल रूप से वह सीन बहुत मजेदार है जहाँ यह परिवार अपने पड़ोसियों को कानों-कान खबर हुए बिना गुंडों की धुनाई करता है.
इन सब के अलावा रवि बसरूर का बैकग्राउंड स्कोर कई जगहों पर उनकी पुरानी हिट फिल्मों की याद दिलाता है, लेकिन सेकंड हाफ में यह फिल्म के माहौल को बेहतर बनाता है. अरुण राधाकृष्णन की सिनेमैटोग्राफी शानदार है, जिन्होंने एक्शन सीन्स को बहुत ही खूबसूरती से कैमरे में कैद किया है. फिल्म की एडिटिंग भी सेकंड हाफ में काफी अच्छी है.
View this post on Instagram
Bhooth Bangla OTT Release Date: घर बैठे इस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’
ब्लास्ट फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स
धीमी शुरुआत: फिल्म के डायरेक्टर शुरुआत में कहानी के किरदारों को स्थापित करने में काफी ज्यादा समय ले लेते हैं, जिससे फर्स्ट हाफ थोड़ा स्लो लगता है. यही वजह है कि कुछ ऑडियंस इंटरवल में ही छोड़कर जा सकती है.
पुराना कंटेंट: फिल्म का मेन प्लॉट बहुत पुराना है, जिसे हम पहले भी कई भाषाओं की फिल्मों में देख चुके हैं. इसलिए जो लोग पूरी तरह से कुछ नया या अनोखा देखने की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें ये फिल्म थोड़ा निराश कर सकती है. विलेन अच्छा है लेकिन ऑडियंस के सामने कुछ सीन उतने असरदार नहीं बन पाए हैं.
निष्कर्ष
सुभाष के. राज की फिल्म ‘ब्लास्ट’ एक पैसा वसूल एक्शन-एंटरटेनर फिल्म है. भले ही इसकी कहानी पुरानी हो, लेकिन किरदारों का अंदाज और फिल्म में छिपी हल्की-फुल्की कॉमेडी आपको बोर नहीं होने देगी. अर्जुन, अभिरामी और प्रीति मुकुंदन की तिकड़ी ने इस फिल्म में जान फूँक दी है. अगर आप एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं, तो इसे एक बार थिएटर्स में जरूर देख सकते हैं.
Special Request:
दोस्तों, क्या आपने ‘एक्शन किंग’ अर्जुन की यह नई फिल्म देखी? आपको माँ-बेटी का यह कराटेबाज और एक्शन अवतार कैसा लगा? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.