New OTT Releases this week: Avatar 2 से लेकर Shehzada तक इस हफ्ते डबल होगा एंटरटेनमेंट

जानिए OTT पर कौन-कौन सी फिल्में या सीरीज इस हफ्ते धमाल मचाने को तैयार हैं?

New OTT Releases this week: दोस्तों, इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर ऐसी कई फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीम हो रही हैं जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिलहाल थियेटरों में अजय देवगन स्टारिंग ‘भोला’ और तेलुगु सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘Dasara’ धमाकेदार कमाई कर रही है.

लेकिन OTT प्लेटफोर्म भी किसी से पीछे नहीं हैं. हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक आइये जानते हैं उन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में जो आपको इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएँगी.

1. Virodh

दोस्तों, अगर आप क्राइम-ड्रामा सीरीज के दीवाने हैं तो पश्चिम उत्तर प्रदेश में अवैध खनन को दिखाने वाली एक वेब सीरीज है जो ‘विरोध’ टाइटल के साथ रिलीज़ हो चुकी है. ये आपको OTT प्लेटफोर्म MX Player पर मिल जाएगी. इन दिनों ये सिरीज ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है.

new ott releases this week virodh mx player series
Image Source : imdb

एमएक्स प्लेयर की सीरीज विरोध एक युवा खिलाड़ी काजरी (पृथा बख्शी) की कहानी है, जिसका जीवन उसके पिता और भाई की क्रूर हत्या के बाद पूरी तरह बदल जाता है. राहुल दहिया के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में परिवार, राजनीति और माफिया की खून-खराबे से भरी साजिश भरी कहानी को दिखाया गया है.

2. Avatar 2

Virodh के अलावा हॉलीवुड की मच अवैटेड फिल्म अवतार 2 भी इस हफ्ते आपको OTT पर देखने को मिलेगी. इस फिल्म का डायरेक्शन किया है जेम्स कैमरून ने और इस फिल्म का नाम हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है.

new ott releases this week avatar 2
Image Source : businesstoday

फिलहाल यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. तो अगर ये फिल्म थियेटरों में नहीं देख पाए हैं और घर पर ही देखना चाहते हैं तो आप इसे अमेज़न प्राइम पर देख सकते हैं.

3. Gaslight

बात करें गैसलाइट की तो ये फिल्म हाल ही में रिलीज़ हुई है. फिल्म में लीड रोल में सारा अली खान नजर आ रही हैं. इनके अलावा फिल्म में राहुल देव, विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह भी नजर आ रहे हैं. इन सब के अलावा फिल्म का डायरेक्शन पवन किर्पलानी ने किया है जो इससे पहले सैफ अली खान और अर्जन कपूर के साथ फिल्म भूत पुलिस भी बना चुके हैं.

new ott releases this week Gaslight Movie
Image Source : twitter

फिल्म ‘गैसलाइट’ की बात करें तो ये 31 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार प्लस पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है. फिल्म में सारा की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. साथ ही विक्रांत मैसी भी अपनी जगह शानदार नजर आ रहे हैं.

आपको बता दें, सारा अली खान ने फिल्म में एक दिव्यांग लड़की का किदार निभाया है जिसके पिता एक दिन अचानक से गुम हो जाते हैं. लेकिन जब वो लड़की घर वपिस आती है तो सभी उससे कुछ छुपा रहे हैं जिसका पता लगाने में वो कैसे कामयाब होती है यही सब फिल्म में दिखाया गया है.

4. United Kachche

New OTT Releases this week की लिस्ट में अब बात करते हैं सुनील ग्रोवर की टीवी सीरीज‘यूनाइटेड कच्चे’ के बारे में जो ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. United Kachche ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है. इस सीरीज के बारे में बात करें तो इसमें सुनील ग्रोवर के अलावा सपना पब्बी, निखिल विजय और मनु ऋषि चड्ढा जैसे कई सितारे नजर आये हैं.

new ott releases this week united kacche
Image Source : news18

सीरीज का ट्रेलर ऑडियंस को काफी पसंद आया था लेकिन अब देखना ये है कि क्या ये सीरीज भी लोगों को उतना पसंद आती है या नहीं. सीरीज की कहानी के बारे में बात करें तो इसमें पंजाब के एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई है जो विदेश जाने के लिए अपने पुरखों की जमीन गिरवी रखकर टूरिस्ट वीजा पर इंग्लैंड जाता है.

लेकिन वहां पर उसका वीजा ख़त्म हो जाता है लेकिन वो वहां पर अवैध तरीके से रहता है. इसी दौरान उसे किन-किन मुसीबतों का सामना करना पड़ता है यही सब फिल्म में दिखाया गया है.

5. Shehzada

दोस्तों, लिस्ट में अगली फिल्म शहजादा है जोकि OTT प्लेटफोर्म पर दस्तक देने वाली है. फिल्म में कार्तिक आर्यन, कृति सेनन और परेश रावल जैसे कई सितारे नजर आ रहे हैं. जो लोग ये फिल्म थियेटरों में नहीं दिखा पाए थे उनके लिए अब मौका है कि वो लोग ये फिल्म अब OTT प्लेटफोर्म पर देख सकते हैं.

new ott releases this week shehzada kartik
Image Source : imdb

रिपोर्ट्स के मुताबिक शहजादा आज से ओटीटी प्लेटफोर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, शहजादा 2020 में रिलीज़ हुई तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म Ala Vaikunthapurramuloo की ऑफिसियल रीमेक है.

Special Request:

दोस्तों, अगर आपने New OTT Releases this week की लिस्ट में से कोई सी फिल्म या सीरीज देख ली है तो इसके बारे में आप क्या कहना चाहेंगे? कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें. ये पोस्ट पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूलें, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

1 thought on “New OTT Releases this week: Avatar 2 से लेकर Shehzada तक इस हफ्ते डबल होगा एंटरटेनमेंट”

  1. This is nicely put! !
    casino en ligne francais
    Very well voiced really. .
    casino en ligne
    You’ve made the point.
    casino en ligne francais
    Amazing information. Regards!
    casino en ligne
    Effectively voiced without a doubt. .
    casino en ligne
    Thank you, Numerous info!
    casino en ligne
    You actually said that perfectly!
    casino en ligne France
    Good postings, Regards!
    casino en ligne
    This is nicely expressed! !
    casino en ligne
    Seriously plenty of useful data.
    casino en ligne francais

    Reply

Leave a Comment