Mirzapur The Movie: Munna Bhaiya की वापसी कैसे हुई? Cast, Story, Trailer और 15 बड़े Facts

Mirzapur: The Movie अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उस दुनिया का बड़े पर्दे पर विस्तार है जिसने OTT पर अपने डायलॉग, किरदारों और भौकाल से अलग पहचान बनाई. Pankaj Tripathi, Ali Fazal, Divyenndu, Shweta Tripathi Sharma और Rasika Dugal जैसे कई पुराने चेहरे एक बार फिर लौट रहे हैं, लेकिन इस बार कहानी का सबसे बड़ा आकर्षण है Munna Bhaiya की वापसी.

ऑडियंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब Munna Tripathi की कहानी Mirzapur में खत्म हो चुकी थी, तो Divyenndu फिर से उसी किरदार में कैसे दिखाई दे रहे हैं? सिर्फ Munna ही नहीं, Bablu Pandit भी वापस आ गया है. फर्क इतना है कि इस बार इस किरदार को Vikrant Massey नहीं बल्कि Jitendra Kumar निभा रहे हैं.

4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही Mirzapur: The Movie पहली बार इस पॉपुलर क्राइम Franchise को OTT से निकालकर बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है. गौरतलब है कि ये फिल्म Hindi भाषा के साथ-साथ Telugu में रिलीज की जाएगी.

तो आइए फिल्म की Story, Cast, Trailer, Munna Bhaiya की वापसी और इससे जुड़े 15 बड़े Facts के बारे में डिटेल में जानते हैं.

Mirzapur The Movie Cast, Story, Trailer and Facts

Mirzapur: The Movie कब रिलीज होगी?

Mirzapur: The Movie 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह Mirzapur Franchise की पहली Theatrical Film है. फिल्म को Amazon MGM Studios और Excel Entertainment ने साथ में मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म Hindi और Telugu में रिलीज होने वाली है.

Mirzapur The Movie Teaser review in hindi

Mirzapur: The Movie को किसने Director किया है?

फिल्म का डायरेक्शन Gurmmeet Singh ने किया है, जो Mirzapur franchise से पहले से जुड़े हुए हैं. फिल्म की कहानी और राइटिंग Puneet Krishna ने की है. Puneet Krishna ही Original Mirzapur Universe के Creator हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर Ritesh Sidhwani और Farhan Akhtar हैं.

क्या Mirzapur: The Movie में Season 3 के बाद की कहानी दिखाई जाएगी?

फिलहाल सभी के मन में यही सबसे बड़ा कंफ्यूजन है. अगर आपको लग रहा है कि यह कहानी सीधे Mirzapur Season 3 के बाद शुरू होगी, तो आप गलत हैं. क्योंकि हालिया जानकारी के मुताबिक और फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद साफ़ हिंट मिलता है कि इसकी कहानी Mirzapur Season 1 से शुरू होने वाली है और उसी Timeline में स्थित है. हालांकि फिल्म में वो कहानी दिखाई जाएगी जोकि सीजन 1 से बिलकुल अलग होगी.

Awarapan: Flop से Cult Classic बनने की कहानी | 20+ Unknown Facts, Story, Music, Trivia और Awarapan 2 Connection

कैसे होगी Munna Bhaiya की वापसी?

एक और सबसे बड़ा सवाल! Mirzapur Season 2 में Munna Tripathi की मौत हो चुकी थी. इसके बावजूद Divyenndu फिल्म में एक बार फिर Munna Bhaiya के रूप में नजर आ रहे हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि Munna को किसी Supernatural तरीके से जिंदा कर दिया गया है. कहानी जिस Timeline में मौजूद है, उसमें Munna की कहानी खत्म नहीं हुई. इसलिए दर्शकों को Munna Bhaiya का एक ऐसा Chapter देखने को मिल सकता है जो Original Series में पूरी तरह सामने नहीं आया था.

वासी भी Trailer Launch के दौरान Divyenndu ने भी मजाकिया अंदाज में Munna की वापसी को लेकर अपने किरदार को “Immortal” बताया.

Bablu Pandit के किरदार में बड़ा बदलाव

फिल्म की दूसरी बड़ी चर्चा Bablu Pandit को लेकर है. Original Mirzapur में Bablu का किरदार Vikrant Massey ने निभाया था. लेकिन Mirzapur: The Movie में यह रोल Jitendra Kumar निभा रहे हैं. मेकर्स ने Jitendra Kumar का Bablu Pandit वाला लुक भी जारी किया था, जिसमें वह काफी सीरियस अंदाज में दिखाई दिए. यानी Panchayat जैसे हल्के-फुल्के किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले Jitendra Kumar को अब Mirzapur की खतरनाक दुनिया में देखना काफी दिलचस्प होने वाला है.

Mirzapur The Film

Mirzapur: The Movie की Star Cast

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी बड़ी Star Cast भी है. फिल्म में नजर आने वाले मुख्य कलाकारों के नाम हैं:

Pankaj Tripathi – Kaleen Bhaiya
Ali Fazal – Guddu Pandit
Divyenndu – Munna Tripathi
Shweta Tripathi Sharma – Golu Gupta
Rasika Dugal – Beena Tripathi
Jitendra Kumar – Bablu Pandit
Abhishek Banerjee – Compounder
Ravi Kishan – Babban Babua
Shriya Pilgaonkar – Sweety Gupta

इसके अलावा Sonal Chauhan, Harshita Gaur, Sheeba Chaddha, Rajesh Tailang, Kulbhushan Kharbanda, Pramod Pathak, Sushant Singh और Mohit Malik जैसे कई कलाकार भी नजर आने वाले हैं.

Ravi Kishan की धमाकेदार एंट्री

Mirzapur: The Movie में Ravi Kishan की एंट्री भी काफी खास है. फिल्म में वह Babban Babua नाम के किरदार में नजर आएंगे. उनकी मौजूदगी यह संकेत देती है कि फिल्म में Mirzapur की दुनिया केवल Tripathi परिवार और Guddu तक सीमित नहीं रहने वाली. Purvanchal की Power Politics और नए Power Players कहानी को और बड़ा बना सकते हैं.

Varanasi Plot: कुछ ऐसी होगी Rajamouli की फिल्म ‘वाराणसी’ की कहानी, Rudhra बन दुनिया बचायेंगे Mahesh Babu

Sonal Chauhan के अलावा नए किरदार भी

Mirzapur Franchise में इस बार कुछ नए चेहरे भी शामिल हुए हैं. Sonal Chauhan और Mohit Malik जैसे कलाकार नजर आएंगे जोकि फिल्म में नए किरदार जोड़ेंगे. लेकिन इनकी बेकस्टोरी क्या होगी वो फिल्म के बाद ही पता चलेगा.

Mirzapur: The Movie का Trailer

फिल्म का Official Trailer 11 अगस्त 2026 को रिलीज किया गया. Trailer देखने के बाद 3 बड़े नाम सामने आये. Kaleen Bhaiya, Munna Bhaiya और Guddu Pandit. ट्रेलर में Mirzapur की गद्दी, पॉवर स्ट्रगल, बदला, रिश्ते और हिंसा का वही माहौल दिखाई देता है, जिसके लिए यह फ्रेंचाइजी जानी जाती है. हालांकि इस बार इसका लेवल थोड़ा बड़ा है.

Trailer में Ravi Kishan के Babban Babua और Jitendra Kumar के Bablu Pandit जैसे किरदार भी उत्सुकता बढ़ाते हैं.

Mirzapur Season 3 Review in Hindi

Golu Gupta की कहानी में क्या होगा?

Shweta Tripathi Sharma एक बार फिर Golu Gupta के रूप में नजर आएंगी. Mirzapur की शुरुआत में Golu को एक शांत और पढ़ाई में रुचि रखने वाली लड़की के तौर पर देखा गया था. लेकिन समय के साथ उसका किरदार बदल दिया गया. फिल्म में Golu की मौजूदगी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह किरदार केवल Nostalgia के लिए वापस नहीं आया है बल्कि उनका किरदार कहानी की डिमांड भी बन गया.

Compounder की भी वापसी

अगर आपने Mirzapur देखा है तो Compounder को शायद ही भूल पाए होंगे. Abhishek Banerjee एक बार फिर Compounder के किरदार में लौट रहे हैं. हालांकि सीरीज में उनके किरदार की भी मौत हो जाती है लेकिन फिल्म में वो भी वापसी कर रहे हैं. Compounder और Munna Bhaiya का रिश्ता सीरीज में काफी पसंद किया गया था. यही वजह है कि फैंस के लिए इस जोड़ी को दोबारा देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है.

कैसी बनी Mirzapur फिल्म?

Mirzapur को बड़े पर्दे पर लाने के पीछे सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक रहा है फैंस का प्यार और उनकी डिमांड. प्रोड्यूसर Farhan Akhtar ने फिल्म को लेकर फैंस के सपोर्ट का खास तौर पर ध्यान रखा. यानी Mirzapur की Theatrical Journey केवल एक कमर्शियल एक्सपेंशन नहीं, बल्कि उस ऑडियंस की डिमांड का जवाब भी है जिसने इस फ्रेंचाइजी को सालों तक पसंद किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mirzapur (@yehhaimirzapur)

क्या Mirzapur फिल्म देखने के लिए सीरीज देखना जरूरी है?

अगर आपने Mirzapur के तीनों Seasons देखे हैं, तो निश्चित तौर पर फिल्म के किरदार आपको अच्छे से याद होंगे. लेकिन मेकर्स की तरफ से फिल्म को ऐसी कहानी के तौर पर पेश किया गया है जो Mirzapur की दुनिया में मौजूद एक अलग चैप्टर को सामने लाने वाली है. इसलिए नए दर्शकों के लिए भी फिल्म को समझने की गुंजाइश रखी गई है.

लेकिन फिर भी अगर आप फिल्म को पूरी तरह एन्जॉय करना चाहते हैं, तो Season 1 से शुरुआत करना सबसे बेहतर रहेगा.

Bablu Pandit का नया चेहरा

Season 1 में इस बबलू पंडित का किरदार Vikrant Massey ने निभाया था. अब वही किरदार Jitendra Kumar निभा रहे हैं. यह बदलाव इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि Jitendra की पहचान अब तक फॅमिली ऑडियंस और शांत किरदार के तौर पर रही है. Mirzapur जैसे Dark Crime Universe में उनका नया अवतार फिल्म को और भी दिलचस्प बना सकता है.

Mirzapur: The Movie की सबसे बड़ी USP क्या है?

अगर फिल्म की सबसे बड़ी USP की बात करें तो यह सिर्फ एक्शन या वोइलेंस नहीं है. इसकी असली USP है, Munna Bhaiya + Kaleen Bhaiya + Guddu Pandit + Golu + Bablu Pandit + Compounder + नए किरदार और साथ में बड़ा स्केल.

सबसे दिलचस्प बात यह होगी कि क्या बड़े पर्दे पर इसे उतना ही पसंद किया जाता है जितना कि इसे OTT पर प्यार मिला था. Trailer और अब तक सामने आई जानकारी से एक बात साफ है कि मेकर्स ने पुराने फैंस को ध्यान में रखकर फिल्म बनाई है.

Mirzapur: The Movie Release Date

Mirzapur: The Movie 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म Hindi और Telugu दोनों भाषाओँ में एक ही साथ आएगी. फिल्म का डायरेक्शन Gurmmeet Singh ने किया है. साथ ही फिल्म को Ritesh Sidhwani और Farhan Akhtar ने प्रोड्यूस किया है.

आपकी राय?

आपके हिसाब से इस बार Mirzapur: The Movie में सबसे ज्यादा भौकाल कौन मचाएगा – Kaleen Bhaiya, Guddu Pandit या Munna Bhaiya? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर बताइए.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment