Akshay Kumar: इन दिनों थियेटरों में अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स चल रही है जिसे ऑडियंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है. ऐसा काफी समय बाद हुआ है जब अक्षय की किसी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पोंस मिल रहा है. क्योंकि इससे पहले उनकी कई फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर असफल रही. उम्मीद की जा रही है कि स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर और भी अच्छी कमाई कर सकती है.
खैर अक्षय कुमार उन स्टार्स में से एक हैं जो अक्सर अपने स्टंट खुद करने के लिए जाने जाते हैं. अपने करियर में इन्होने कई जोखिम भरे स्टंट किये और पब्लिक को चौंका दिया. एक ऐसा ही किस्सा साल 1998 का है जब अक्षय कुमार और महेश भट्ट अपनी फिल्म अंगारे की शूटिंग रहे थे. अक्षय कुमार को एक स्टंट करना था लेकिन उस दौरान महेश भट्ट काफी डर गए थे और वो सेट छोड़कर चले गए.
Chhaava Controversy: विरोध के बाद अब छावा फिल्म से हटाये जायेंगे ये सीन
Akshay Kumar recalls his most challenging stunt of Mahesh Bhatt’s Angaaray
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार को 7 माले की एक बिल्डिंग से कूदना था महेश भट्ट सेट पर ही थे लेकिन वो उस समय इतना डर गए कि शूटिंग शुरू होने से पहले ही वहां से निकल गए. जाने से पहले उन्होंने ये भी कहा था कि “मुझे नहीं देखना, ये मर जायेगा”. बस फिर क्या था अक्षय ने ये स्टंट बिना किसी डायरेक्टर के कम्पलीट किया.
अंगारे फिल्म के बारे में
अंगारे फिल्म का डायरेक्शन महेश भट्ट ने किया था. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा नागार्जुन, पूजा भट्ट और सोनाली बेंद्रे भी नजर आई थीं. आप में से काफी लोग नहीं जानते होंगे कि अंगारे साल 1990 में आई हॉलीवुड फिल्म State of Grace की कहानी से काफी इंस्पायर्ड थी. हालांकि अंगारे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी.
Special Request
दोस्तों, Akshay Kumar की फिल्म स्काई फोर्स आपको कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें. जानकरी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना बिलकुल ना भूलें, धन्यवाद.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.